कुरुक्षेत्र में पत्नी पर पति की हत्या का आरोप … शरीर से लीवर और किडनी गायब मिलने से सनसनी

by

आंतें बोरी में रखने का आरोप, वारदात के बाद छत से कूदी महिला :  पुलिस जांच में जुटी

कुरुक्षेत्र । हरियाणा के कुरुक्षेत्र में शनिवार को एक सनसनीखेज मामला सामने आया, जहां एक महिला पर अपने पति की धारदार हथियार से हत्या करने का आरोप है। पिहोवा रोड क्षेत्र में हुई इस घटना के बाद पोस्टमॉर्टम में मृतक के शरीर से करीब आधा लीवर और दाईं किडनी गायब मिलने की बात सामने आई है। पुलिस हत्या के कारणों के साथ अंग गायब होने के पहलू की भी जांच कर रही है।

मृतक की पहचान उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले के धामपुर गांव निवासी राजेश (40) के रूप में हुई है। वह पिछले करीब एक वर्ष से कुरुक्षेत्र में पिहोवा रोड स्थित राज पैलेस के पास किराए के मकान में पत्नी विमला देवी के साथ रह रहा था। राजेश एक आरओ वाटर ट्रेडिंग कंपनी में पानी सप्लाई का काम करता था।

मकान मालिक ने देखा घटनाक्रम

मकान मालिक रिंकू के अनुसार, शनिवार शाम करीब पांच बजे उसे कमरे से राजेश और विमला के चिल्लाने की आवाज सुनाई दी। वह छत पर पहुंचा तो राजेश खून से लथपथ पड़ा था और उसके शरीर पर गहरे घाव थे। रिंकू ने दावा किया कि उसने विमला को राजेश के शरीर से बाहर निकली आंतों को प्लास्टिक की बोरी में डालते हुए देखा।

मकान मालिक को देखकर महिला घबरा गई और छत से नीचे कूद गई। गिरने से वह घायल हो गई, जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने घटनास्थल से छोटे-बड़े तीन चाकू बरामद किए हैं।

37 सेंटीमीटर लंबा था घाव

फोरेंसिक विशेषज्ञ डॉ. गौरव कौशिक के अनुसार, शव पर करीब 37 सेंटीमीटर लंबा और गहरा चीरा पाया गया। चीरे से आंतें बाहर निकली हुई थीं। पोस्टमॉर्टम के दौरान करीब आधा लीवर और दाईं किडनी गायब होने की जानकारी सामने आई। गायब अंगों की बरामदगी और उनके संबंध में स्थिति स्पष्ट करने की जिम्मेदारी पुलिस की है।

पति-पत्नी में अक्सर होता था विवाद

मकान मालिक के मुताबिक, विमला झाड़-फूंक का काम भी करती थी और पति-पत्नी के बीच अक्सर विवाद होता रहता था। दोनों की शादी को कई वर्ष हो चुके थे और उनकी कोई संतान नहीं थी। हालांकि, पुलिस का कहना है कि हत्या के पीछे का वास्तविक कारण अभी स्पष्ट नहीं हुआ है।

हालत में सुधार के बाद होगी पूछताछ

केयूके थाना प्रभारी सुरेंद्र संधू ने बताया कि आरोपी महिला ने घटना के बाद छत से छलांग लगा दी थी, जिससे उसकी रीढ़ की हड्डी में चोट आई है। फिलहाल उसका अस्पताल में इलाज चल रहा है।

पुलिस के अनुसार, महिला की हालत में सुधार होने के बाद उससे पूछताछ की जाएगी। जांच के आधार पर ही हत्या के कारण और मृतक के शरीर से अंग गायब होने की पूरी स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

रिप्रोडक्टिव  मेडिसिन क्लिनिक ओपीडी भी शुरू : दुर्लभ आईवीएफ सफलतापूर्वक आईवी अस्पताल, होशियारपुर में किया गया

होशियारपुर, 13 अगस्त : हाल ही में आईवी अस्पताल, होशियारपुर में आईवीएफ के एक दुर्लभ मामले का सफलतापूर्वक इलाज किया गया।  जानकारी देते हुए गायनेकोलॉजिस्ट डॉ. अमनदीप मान ने बताया कि पांच साल से...
article-image
पंजाब

Hoshiarpur News :दि वर्किंग रिपोर्टर्स एसोसिएशन ने DC आशिका जैन को किया सम्मानित

डिप्टी कमिश्नर ने कहा कि होशियारपुर जिले की प्रगति के लिए मीडिया का सहयोग बहुत ज़रूरी है  एसोसिएशन ने जिला प्रशासन से कुछ मुद्दों पर सहयोग की अपील की होशियारपुर, 25 मई :  दि...
article-image
पंजाब

गढ़शंकर में पेट्रोलियम पदार्थों की कोई कमी नहीं : एसडीएम परमप्रीत सिंह

गढ़शंकर l  एसडीएम कार्यालय गढ़शंकर में पैट्रोल पंप व गैस इंजीसीज के मालिकों व सबंधित विभाग के अधिकारियों की बैठक एसडीएम गढ़शंकर परमप्रीत सिंह की अध्यक्षता हुई। बैठक के बाद एसडीएम परमप्रीत सिंह ने...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

CISF महिला कांस्टेबल के खिलाफ IPC की धारा 323 और धारा 341 के तहत FIR दर्ज : दोनों जमानती धाराएं, अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं

हिमाचल की मंडी लोकसभा सीट से नवनिर्वाचित सांसद और अभिनेत्री कंगना रनौत से चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर बदसलूकी के बाद से हंगामा मचा हुआ है।इस मामले में आरोपी CISF कांस्टेबल के खिलाफ FIR दर्ज कर...
Translate »
error: Content is protected !!