मनाली जा रहे दिल्ली के पर्यटकों की कार पलटी, 3 की मौत

by

घायलों का इलाज जारी, पुलिस जांच में जुटी

एएम नाथ। कुल्लू :  हिमाचल के कुल्लू जिले में चंडीगढ़-मनाली हाईवे पर बबेली के पास एक दर्दनाक हादसा हुआ है। दिल्ली से मनाली जा रहे पर्यटकों की कार अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से टकरा गई। हादसे में एक बच्चे समेत 3 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 3 अन्य घायल हैं। दिल्ली की भागदौड़ से दूर सुकून के पल बिताने आया यह परिवार मौत के आगोश में समा गया। घटना कुल्लू से महज 10 किलोमीटर दूर बबेली इलाके में हुई। हादसा इतना भयानक था कि देखने वालों की रूह कांप गई। कार के परखच्चे उड़ चुके थे और सड़क पर चीख-पुकार मची हुई थी।
जानकारी के मुताबिक, दिल्ली के पर्यटक एक निजी वाहन में सवार होकर मनाली की ओर जा रहे थे। जब उनकी गाड़ी चंडीगढ़–मनाली नेशनल हाईवे पर बबेली के पास आईटीबीपी गेट के नजदीक पहुंची, तभी अचानक चालक का संतुलन बिगड़ गया। तेज रफ़्तार कार सड़क किनारे लगे एक बिजली के खंभे और पैरापिट से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार में बैठे लोगों को संभलने का मौका तक नहीं मिला। मरने वालों में सोनिया अरोड़ा, 27 साल की साक्षी और 5 साल का मासूम बच्चा दीवांश शामिल हैं। ये सभी दिल्ली के रहने वाले थे।
पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, हादसे की खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया है।
इस दुर्घटना में तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिनमें सचिन अरोड़ा, उनकी 11 साल की बेटी अभिका और 37 वर्षीय साहिल वर्मा शामिल हैं। स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से उन्हें तुरंत कुल्लू अस्पताल पहुंचाया गया, जहाँ उनका इलाज चल रहा है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आखिर गाड़ी बेकाबू कैसे हुई। शुरुआती जांच में माना जा रहा है कि तेज रफ़्तार या चालक की लापरवाही इस हादसे की वजह हो सकती है। फिलहाल, पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , समाचार

पंचायत समिति व जिला परिषद चुनावो की करे तैयारी, दो दो उम्मीदवारों की बनाए लिस्ट : हार के बावजूद मैं हलके के लोगो के दुख सुख में हमेशा लोगो के साथ रहूँगा और हमेशा लोगों के सम्पर्क रहूंगा : विजय इंदर सिंगला

गढ़शंकर।  कांग्रेस के लोक सभा हल्के श्री आनंदपुर साहिब से उम्मीदवार रहे  कांग्रेस के राष्ट्रीय सह कोछाध्यक्ष विजय इंदर सिंगला ने गढ़शंकर होशियारपुर रोड़ पर स्थित एक निजी पैलेस में गढ़शंकर के कांग्रेस के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

चंबा में एक वाहन के खाई में गिर जाने से पंजाब के तीन पर्यटकों की मौत

एएम नाथ चंबा : डलहौजी इलाके में एक वाहन के सड़क से फिसलकर गहरी खाई में गिर जाने से पंजाब के तीन पर्यटकों की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए। पुलिस...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

तड़पा-तड़पाकर दर्दनाक मौत दी थी एक्स प्रेमी को प्रेमिका ने नए प्रेमी से मिलकर : 10 दिन बाद आनंदपुर साहिब के पास सूरेवाल में भाखड़ा नहर से मिली हरदीप की लाश

रोहित जसवाल। ऊना : हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले में हुए हरदीप हत्याकांड में पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। आखिरकार काफी दिन से चल रहे सर्च ऑपरेशन के दौरान मंगलवार को हरदीप...
article-image
हिमाचल प्रदेश

किसी का 1 किलो गोबर बिका नहीं, मुख्यमंत्री कहते कि गारंटी पूरी हो गई  : जयराम ठाकुर

680 करोड रुपए का स्टार्टअप फंड किसे मिला, जिसे देने का मुख्यमंत्री कर रहे हैं दावा, संविधान में हर भारतीय को दिए हक के सबसे बड़े संरक्षक हैं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एएम नाथ। शिमला...
Translate »
error: Content is protected !!