कुल्लू में पीलिया का बढ़ता प्रकोप, जिला प्रशासन अलर्ट : उपायुक्त के सख्त निर्देश, पेयजल स्रोतों की जांच और क्लोरीनेशन तेज

by

हेपेटाइटिस-ए के बढ़ते मामलों पर स्वास्थ्य विभाग की कड़ी निगरानी

एएम नाथ। कुल्लू ‘: जिला मुख्यालय कुल्लू में पीलिया (हेपेटाइटिस-ए) के लगातार बढ़ते मामलों को देखते हुए जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। उपायुक्त अनुराग चन्द्र शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित समीक्षा बैठक में स्वास्थ्य, जल शक्ति, शिक्षा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों को रोग की रोकथाम और नियंत्रण के लिए सख्त निर्देश जारी किए गए। प्रशासन ने पेयजल की गुणवत्ता सुनिश्चित करने और जनजागरूकता अभियान तेज करने पर विशेष जोर दिया है।
उपायुक्त ने जल शक्ति विभाग को सभी पेयजल योजनाओं का तत्काल क्लोरीनेशन कराने, जल भंडारण टैंकों की नियमित एवं वैज्ञानिक तरीके से सफाई सुनिश्चित करने तथा पेयजल स्रोतों की लगातार जांच करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जहां भी पेयजल में संदूषण की आशंका हो, वहां तुरंत सुधारात्मक कार्रवाई की जाए ताकि लोगों को सुरक्षित पेयजल उपलब्ध कराया जा सके।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रंजीत ठाकुर ने बताया कि जिले में वर्तमान में हेपेटाइटिस-ए के मामले सामने आ रहे हैं। प्रभावित क्षेत्रों की जानकारी नियमित रूप से जल शक्ति विभाग के साथ साझा की जा रही है, ताकि जल स्रोतों की जांच और आवश्यक सुधारात्मक कदम तुरंत उठाए जा सकें। स्वास्थ्य विभाग प्रभावित क्षेत्रों में स्वास्थ्य टीमों की तैनाती के साथ-साथ व्यापक जनजागरूकता अभियान भी चला रहा है। आशा कार्यकर्ताओं के माध्यम से घर-घर क्लोरीन की गोलियां वितरित की जा रही हैं और उनके सही उपयोग की जानकारी भी दी जा रही है।
प्रशासन ने लोगों से केवल उबला या शुद्ध पेयजल पीने, भोजन और पानी को ढककर रखने, हाथों की स्वच्छता बनाए रखने तथा खुले में बिकने वाले कटे फल और अस्वच्छ भोजन से बचने की अपील की है। आंखों या त्वचा का पीला पड़ना, गहरे रंग का मूत्र, बुखार, उल्टी या अत्यधिक कमजोरी जैसे लक्षण दिखाई देने पर तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य संस्थान में जांच कराने की सलाह दी गई है। उपायुक्त ने सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए पीलिया की रोकथाम के लिए प्रभावी कदम उठाने के निर्देश दिए हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

35 यूनिट रक्त एकत्रित ; पीएम नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस पर थाना कलां में रक्तदान शिविर का आयोजन

ऊना :17 सितंबर 2022: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस के अवसर पर कुटलैहड़ भाजपा युवा मोर्चा ने थानाकलां में रक्तदान शिविर का आयोजन किया। इस शिविर का शुभारंभ ग्रामीण विकास, पंचायती राज, कृषि...
article-image
हिमाचल प्रदेश

शिक्षा मंत्री ने ग्राम पंचायत बखोल के भवन का किया लोकार्पण : कोटखाई उपमंडल के तहत विभिन्न परियोजनाओं के किए उद्घाटन एवं विकास कार्यों का किया निरीक्षण

एएम नाथ। कोटखाई  : शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने आज कोटखाई उपमंडल के तहत अलग-अलग कार्यक्रमों में हिस्सा लिया, जहाँ पर उन्होंने विभिन्न परियोजनाओं के उद्घाटन किए और विकास कार्यों के निरीक्षण किये। सर्वप्रथम...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

कटेगा एक रुपये- बैंक अधिकारी ने कहा : लगी 22 लाख की चपत…..भूलकर भी न करें ये गलती

चंडीगढ़। इंटरनेट बैंकिंग सुविधा के लिए फेसबुक को माध्यम बनाना हुकुलगंज निवासी बुजुर्ग शशिकांत गुप्ता को महंगा पड़ा। साइबर ठग ने उनसे संपर्क कर उन्हें एक एप्लीकेशन डाउनलोड करा कर उनके खाते से 22...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री सुक्खू जी बताए कि कहां मिले और कहां गये 55 लाख रुपए मिले : जयराम ठाकुर

प्रदेश के युवाओं, बुजुर्गों और महिलाओं के साथ की नाइंसाफ़ी का जवाब देंगे लोग एएम नाथ। हमीरपुर/बड़सर :   पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने हमीरपुर के बड़सर में जनसभा को संबोधित करते...
Translate »
error: Content is protected !!