कुल हिंद खेत मजदूर यूनियन का तहसील इजलास संपन्न

by
गढ़शंकर :
गढ़शंकर के भाग सिंह हाल में कुल हिंद खेत मजदूर यूयिन का तहसील इजलास संपन्न हो गया। मुलाजिम नेता करनैल सिंह ध्वजारोहण किया। वक्ता करनैल सिंह, हंसलाल, तरसेम लाल एवं प्रांतीय उपाध्यक्ष गुरमेश सिंह ने बताया कि यूनियन की प्रांतीय कांफ्रैंस गांव दूत कला में की जाएगी और इसको लेकर गांवों में बैठकों का दौर जारी है। इस मौके पर देश में महंगाई व बेरोजगारी की समस्या को लेकर विचार पेश किए गए। इसके अलावा निराश्रितों के लिए प्लाट दिलाने एवं बच्चों के लिए निशुल्क शिक्षा की मांग सरकार से की गई। यूनियन नेता बलदेव राज ने यूनियन की कारगुजारी संबंधी रिपोर्ट पेश की।
कुल हिंद किसान सभा के प्रांतीय सचिव गुरनेक सिंह भज्जल, दर्शन सिंह मट्ू एवं सुभाष चौधरी ने कहा कि मजदूरों का सोसायटी तथा बैंकों का ऋण माफ किया जाए। पेश किए गए नई तहसील कमेटी के पैनल में बलदेव राज बडेसरों सचिव, हंसलाल कैंडोवाल अध्यक्ष, करनैल सिंह कोषाध्यक्ष, तरसेम लाल व हरपाल सिंह उपाध्यक्ष, राकेश महदूद तथा कश्मीरी लाल मोहनोवाल सहायक सचिव, राम लुभाया, प्रेम सिंह, भजन लाल, अमरीक सिंह, संतोख सिंह, लक्ष्मण दास, दौलत राम व सतविन्द्र सिंह शाहपुर सदस्य चुने गए।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

एनकाउंटर में मारा गया -अमृतसर में मंदिर पर ग्रेनेड हमले का मुख्य आरोपी , दूसरा आरोपी फरार

चंडीगढ़ : पंजाब पुलिस ने एनकाउंटर में अमृतसर के एक मंदिर के बाहर हुए ग्रेनेड हमले के मुख्य आरोपी गुरसिदक सिंह  को मार गिराया है. पुलिस के मुताबिक़, 17 मार्च की सुबह हुए एनकाउंटर...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा

आपका फोन बंद होने के बाद भी क्या-क्या चलता रहता है? जानें…..

जब आप फोन का पावर ऑफ ऑप्शन चुनते हैं तो ऑपरेटिंग सिस्टम नॉर्मली पर सभी ऐप्स और मेन एक्टिविटी को बंद करता है. इसके बाद रैम में चल रही ज्यादातर एक्टिविटी रुक जाती हैं...
article-image
पंजाब

डीएवी सीनियर सेकेंडरी स्कूल होशियारपुर : कक्षा एक से कक्षा चार, कक्षा छठी, सातवीं, नौवीं और ग्यारहवीं कक्षा के नॉन मेडिकल, मेडिकल, कॉमर्स तथा आर्ट्स ग्रुपों के नतीजे घोषित

होशियारपुर :  डीएवी सीनियर सेकेंडरी स्कूल होशियारपुर का वार्षिक परीक्षा परिणाम स्कूल परिसर में घोषित किया गया। स्कूल के प्रिंसिपल राजेश कुमार ने स्कूल की विभिन्न (नाॅन बोर्ड) कक्षाओं के परिणाम घोषित किए। इस दौरान कक्षा एक से कक्षा चार, कक्षा छठी,...
Translate »
error: Content is protected !!