कृषि एवं पशुपालन क्षेत्र के लिए वित्तीय मानक दरों को प्रदान की स्वीकृति

by

जिला स्तरीय तकनीकी समिति की बैठक आयोजित

एएम नाथ। चंबा : उपायुक्त मुकेश रेपसवाल की अध्यक्षता में आज जिला स्तरीय तकनीकी समिति की वार्षिक बैठक आयोजित की गई। बैठक में कृषि एवं बागवानी फसलों के लिए वित्त वर्ष 2026-27 हेतु वित्तीय मानक दरों में संशोधन तथा पशुपालन एवं मत्स्य पालन क्षेत्रों के लिए कार्यशील पूंजी ऋण की दरों के पुनरीक्षण पर विचार-विमर्श किया गया।
बैठक के दौरान सभी प्रस्तावित बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा की गई। चर्चा उपरांत समिति द्वारा कृषि एवं बागवानी फसलों, पशुपालन गतिविधियों तथा मत्स्य पालन गतिविधियों के लिए वित्तीय मानक दरों को स्वीकृति प्रदान की गई।
इस दौरान उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने कहा कि वित्त वर्ष 2026-27 के लिए निर्धारित इन वित्तीय मानक दरों से किसानों, बागवानों एवं पशुपालकों को बैंक ऋण सुविधा प्राप्त करने में सहायता मिलेगी तथा कृषि आधारित गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा।
बैठक में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के क्रियान्वयन एवं लाभार्थियों को अधिकतम लाभ सुनिश्चित करने को लेकर भी विस्तारपूर्वक चर्चा की गई।
बैठक में उपायुक्त ने नाबार्ड बैंक की ओर से तैयार की गई संभाव्यतायुक्त ऋण योजना 2026-27 बुक का विमोचन भी किया।
बैठक में उपनिदेशक कृषि भूपेंद्र सिंह, उपनिदेशक पशुपालन डॉ. राजेश भंगालिया, अग्रणी बैंक प्रबंधक डी.सी. चौहान, नाबार्ड बैंक के प्रतिनिधियों सहित सहायक पंजीयक सहकारी समितियां तथा प्रगतिशील कृषक एवं बागवान के विभिन्न सदस्य उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

धर्मशाला का कैंपस न होना कटोचता है, सड़क से सदन तक लड़ते रहेंगे : जयराम ठाकुर

हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय के इंटर जोनल कबड्डी प्रतियोगिता का नेता प्रतिपक्ष ने किया शुभारंभ एएम नाथ। धर्मशाला : पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने केंद्रीय विश्वविद्यालय हिमाचल प्रदेश द्वारा आयोजित इंटर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

39 पद शारीरिक शिक्षकों के अनुबंध के आधार पर भरे जाएंगे

ऊना, 3 अप्रैल – जिला रोजगार अधिकारी अनीता गौतम ने जानकारी देते हुए बताया कि उप निदेशक प्रारंभिक शिक्षा ऊना में शारीरिक शिक्षा शिक्षकों के अनुबंध आधार पर बैच बाइज़ 39 पद भरे जाएंगे।...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

मणिमहेश यात्रा-2025 के दौरान जन सुरक्षा व आपदा तैयारीयों के दृष्टिगत आदेश जारी

उपायुक्त एवं अध्यक्ष जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने जारी किए आदेश विभिन्न विभागों को निर्धारित समय सीमा में कार्यों को पूरा करने के आदेश एएम नाथ। चम्बा : मणिमहेश यात्रा-2025 के दौरान जन सुरक्षा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री ने दी चुनौती : भाजपा का एक भी नेता कह दे कि वह देंगे ओपीएस – नेर चौक अस्पताल में एक एमआरआई मशीन नहीं लगा पाए जयरामः मुख्यमंत्री सुक्खू

मुख्यमंत्री ने कहा, मेरा उद्देश्य आम आदमी की सेवा एएम नाथ/ रोहित जसवाल ।मंडी : मुख्यमंत्री  सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज मंडी जिला की सिराज विधानसभा क्षेत्र के बाखली में एक विशाल जनसभा को...
Translate »
error: Content is protected !!