कृषि कानूनों के खिलाफ माहिलपुर से गढ़शंकर तक निकाली ट्रैक्टर रैली।

by

गढ़शंकर – कृषि सुधार कानूनों के खिलाफ राष्ट्रव्यापी आंदोलन में झूझ रहे जत्थेबंदियों के समर्थन में महिलाएं व बच्चे भी ताल ठोकते नजर आ रहे हैं। शनिवार को माहिलपुर से महिलाओं ने ट्रैक्टर रैली निकाल कर मोदी सरकार के विरुद्ध नारेबाजी की वही जेलों में बंद किसानों को जल्द रिहा करने की मांग भी की। इस दौरान महिलाओं ने ट्रैक्टर का स्टेयरिंग संभाले कहा कि उनके परिवारों के पुरुष यहां दिल्ली में सरकार के विरुद्ध संघर्ष कर रहे हैं और वह उनकी उपस्थिति में खेतीबाड़ी को संभाल रही है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार को चाहिए कि वह कृषि सुधार कानूनों को रद्द करें और जिन किसानों पर झूठे मुकदमे दर्ज कर जेल में बंद किया है उन्हपर दर्ज मुकदमों को वापस ले कर किसानों को जेल से रिहा करें। ट्रैक्टर रैली के आगे श्री गुरु तेग बहादुर स्कूल गढ़शंकर के छोटे बच्चे हाथों में तख्तियां लेकर चल रहे थे जिनपर किसानों के हित में कृषि सुधार कानूनों को वापस लेने के लिए मोदी सरकार से अपील की गई थी। इस दौरान खुशवंत सिंह बैस व मनदीप सिंह बैस ने कहा कि सरकार काले कानूनों को जबतक वापस नहीं लेती तबतक ऐसे ही आंदोलन चलता रहेगा। बीबी रणजीत कौर ने कहा कि सरकार को चाहिए कि वह किसानों के साथ बैठकर उनके हित जानने की कोशिश करें नाकि ऐसी कमरों में बैठ कर कोई नीति बनाने की कोशिश करें। इस ट्रैक्टर रैली में प्रो उपिंदर सिंह, बलबीर सिंह खानपुर, महाबीर सिंह, हरबंस सिंह सरहाला, दलबीर सिंह तबड, सुखविंदर सिंह मुगोवाल, अमनदीप सिंह बैंस, जसपाल सिंह, मनवीर सिंह, जगदीप सिंह कौंसलर, सुरजीत सिंह, गुरदीप सिंह, मनजीत सिंह व भारी संख्या में किसान व मजदूर संगठन के वर्कर उपस्थित थे।

फ़ोटो….

गढ़शंकर में ट्रैक्टर रैली निकाल रही महिलाएं व बच्चे

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

श्री गुरु रविदास जी के तपोस्थल श्री खुरालगढ़ साहिब में श्री गुरु अर्जन देव महाराज जी का शहीदी दिवस श्रद्धापूर्वक मनाया

श्री खुरालगढ़ साहिब : श्री गुरु रविदास जी के तपोस्थल श्री खुरालगढ़ साहिब में शहीदों के सिरताज पांचवें पातशाह श्री गुरु अर्जन देव महाराज जी का शहीदी दिवस श्रद्धापूर्वक मनाया गया। मुख्य सेवादार बाबा...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

भारत में EVM पर बैन लगना चाहिए या नहीं : EVM को लेकर विपक्षी नेता भी इसे लेकर जता रहे संदेह

भारत में किसी भी चुनाव परिणाम के बाद EVM पर संदेह का सवाल चर्चा के केंद्र में आ जाता है. महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव नतीजों के बाद भी ऐसा ही हुआ है. EVM को लेकर...
Translate »
error: Content is protected !!