कृषि कानून रद्द नहीं किए गए तो उत्तर प्रदेश, उतराखंड व पंजाब सहित तमात राज्य में भाजपा को वोट की चोट देने चलेगा अभियान: युद्धवीर सिंह व हरपुरा

by

दिल्ली : मुजफरनगर में किसान महापंचायत में लाखों की संख्यां में किसानों ने पहुंच कर केंद्र सरकार को बता दिया कि किसान इस कृषि कानूनों के खिलाफ अंत तक शांतमई तरीके से संघर्ष जारी रखने को तैयार है और अव उत्तर प्रदेश, उतराखंड, पंजाब सहित सभी प्रदेशों वोट की चोट कर मोदी सरकार को सबक सिखाने का मूड बना चुके है। यह शब्द भारतीय किसान युनियन व आल इंडिया जाट महासभा के राष्ट्रीय महासचिव चौधरी युद्धवीर सिंह तथा आल इंडिया जाट महासभा के राष्ट्रीय बरिष्ठ उपाध्यक्ष व पंजाब के अध्यक्ष हरपाल सिंह हरपुरा ने कहे। उन्होंने कहा कि किसानों को रोकने के लिए मोदी व योगी सरकार ने रेले बंद करने के ईलावा कई घटीया हथकंडे उपयोग किए लेकिन फिर भी देश भर से लाखों किसानों ने पहुंच कर बता दिया अव उन्हें कोई भी ताकत रोक नहीं सकती और आंदोलन की तीव्रता बढ़ती जाएगी।
उन्होंने कहा कि पच्छिमी बंगाल में किसानों दुारा वोट की चोट कर किसानों ने अपनी ताकत पहले ही केंद्र सरकार को बता दी है। अगर अव भी मोदी सरकार ने तीनों कृषि कानून रद्द नहीं किए और एमएसपी की कानूनी गरंटी नहीं दी तो आ किसान उत्तर प्रदेश, उतरांखंड व पंजाब सहित अन्य प्रदेशों में वोट की चोट की रणनीती तहत भाजपा के खिलाफ अभियान शुरू कर देगें। जिससे मोदी योगी के साथ भाजपा को नुकसान होगा। जिसकी जिम्मेवारी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की है। उन्होंने कहा कि अव यह आंदोलन कृषि कानूनों को रद्द करवाने के साथ साथ देश में मोदी सरकार दुारा सरकारी अदारें सरमाएदारों को वेचने के खिलाफ, बढ़ रही बेरूजगारी, महंगाई के खिलाफ तो होगी ही। इसके ईलावा कर्मचारियों की सरकारी विभागों में से की जा रही छंटनी का भी विरोध करेगें। उन्होंने कहा कि कृषि कानूनों के खिलाफ 27 सितंबर को किए जा रहे भारत बंद को हर वर्ग सहयोग देने को आगे आएगा और भारत संपूर्ण बंद रहेगा। इस समय आल इंडिया जाट महासभा के पूर्व रर्ष्ट्रीय अध्यक्ष व अंतरराष्ट्रीय पहलवान दारा सिंह के बेटे प्रदुमण सिंह दारा सिंह, होशियारपुर के जिलाध्यक्ष अमरपाल सिंह काका व परवीन भी मौजूद थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

Dr. Navreet Singh Gulzar Shares

Hoshiarpur / Daljeet Ajnoha/June 16 : At Bhai Kanhaiya Ji Hospital, located at Gurdwara Dera Hari Bhagtpura, Model Town, Hoshiarpur, renowned ophthalmologist Dr. Navreet Singh Gulzar (MBBS, MS) provided detailed information on various eye...
article-image
पंजाब

Students were given personal guidance

* Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/April 3 : District Employment Generation, Skill Development and Training Officer Mrs. Ramandeep Kaur said that District Employment and Entrepreneurship Bureau-cum-Model Career Centre Hoshiarpur in collaboration with LPU (Lovely University) Phagwara organised...
article-image
पंजाब

गढ़शंकर के बार्ड दो में लूट की बारदात को अंजाम देने में अज्ञात चोर  नाकाम

गढ़शंकर: गढ़शंकर शहर के जोडिय़ा मुहल्ला में बड़ी वारदात को अंजाम देने से अज्ञात चोर नाकाम हो गए। अज्ञात चोरो ने सप्रे कर कुत्तों को भी वेहोश कर दिया था। लेकिन पड़ोस में बलब...
article-image
पंजाब

जुगाड़ू मोटर साईकिल रेहडिय़ों को किया गया जब्त : ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के खिलाफी की गई कार्रवाई

होशियारपुर, 27 जनवरी:   सडक़ सुरक्षा माह 2024 के दौरान डिप्टी कमिश्नर होशियारपुर के निर्देशों पर सचिव रिजनल ट्रांसपोर्ट अथारिटी आर.एस. गिल ने इनफोर्समेंट ड्राइव के अंतर्गत ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों पर...
Translate »
error: Content is protected !!