कृष्णगढ़ में चोरों ने चार सोलर लाइट बैटरियों पर किया हाथ साफ

by

पट्टा मेहलोग, 27 जनवरी (तारा) : ग्राम पंचायत कृष्णगढ में दस वर्ष पूर्व सार्वजनिक स्थानों पर लगाई गई सोलर लाइटों की बैटरियों को अज्ञात चोरों ने चुरा लिया है। सार्वजनिक स्थानों पर बैटरियों की चोरी से हर कोई स्तब्ध है।

पंचायत के वार्ड नंबर एक व खरोटा गांव के निवासी ललित शर्मा लब्बी ने बताया कि यह सोलर लाइटें पूर्व की पंचायत ने स्थानीय गांव को जोड़ने वाले एम्बुलेंस मार्ग खरोटा से नेरी तक डार्क स्पॉट पर आम जनता की सुविधा के लिए लगाई थी। सभी लोगों को रात्रि के समय इन लाइटों की सुविधा मिल रही थी,लेकिन बीते रात किसी अज्ञात चोरों ने इन लाइटों की बैटरियों को खंभे से चुरा लिया। सार्वजनिक स्थानों पर हुई इस चोरी की घटना से गांव में भय का माहौल है।
उन्होंने बताया कि कुल चार सोलर लाइटों की बैटरियां चोरी हुई है। एक गांव तालाब व तीन बैटरियां नेरी एंबुलेंस मार्ग से गायब हुई है।जिसकी रिपोर्ट कुठाड़ पुलिस चौकी में दर्ज करवा दी गई है। उधर पुलिस प्रभारी कुठाड़ जगमोहन ठाकुर ने बताया कि पुलिस ने मौके पर जाकर पड़ताल की व पाया कि उक्त लाइटों की बैटरियां गायब है। उन्होंने बताया कि इसकी छानबीन शुरू कर दी है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

डीसी ने बिझड़ी में लिया ‘सरकार गांव के द्वार’ कार्यक्रम की तैयारियां का जायजा : कार्यक्रम की अध्यक्षता के साथ-साथ करोड़ों रुपये के उदघाटन और शिलान्यास भी करेंगे मुख्यमंत्री

बिझड़ी 23 जनवरी। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में बुधवार को बिझड़ी के स्टेडियम में आयोजित किए जाने वाले ‘सरकार गांव के द्वार’ कार्यक्रम की तैयारियां लगभग पूर्ण कर ली गई हैं।...
article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

चंडीगढ़ में गांव इटावा एमपी फंड से लगे सीसीटीवी कैमरे, सुरक्षा व्यवस्था को मिली नई मजबूती

सांसद मनीष तिवारी ने किया उद्घाटन, कहा—जनसुरक्षा और विकास मेरी प्राथमिकता पुनीत महाजन : चंडीगढ़, 15 जून। गांव इटावा में सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते...
article-image
हिमाचल प्रदेश

अप्पर कुटलैहड़ में पानी की उपलब्धता बढ़कर 80 लाख लीटर हुईः वीरेंद्र कंवर

संपर्क से समर्थन यात्रा के तहत ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री ने डंगेहड़ा, बरनोह तथा समूर में सुनीं जन समस्याएं ऊना :  ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज, कृषि, मत्स्य तथा पशु पालन मंत्री...
article-image
हिमाचल प्रदेश

उपमुख्यमंत्री के घर पहुँचे नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर : प्रोफ़ेसर सिम्मी अग्निहोत्री के निधन पर जताया शोक

एएम नाथ। ऊना :   पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर शनिवार शाम को उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री के पैतृक निवास स्थान गोंदपुर जयचंदपुर पहुंच कर अग्निहोत्री जी की धर्मपत्नी प्रो. सिम्मी अग्निहोत्री जी के...
Translate »
error: Content is protected !!