कॅरियर प्वाइंट यूनिवर्सिटी में 42 नए मतदाताओं का पंजीकरण : एसडीएम संजय स्वरूप की अध्यक्षता में लगाया गया विशेष नामांकन शिविर

by
भोरंज 07 दिसंबर। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार एक जनवरी 2024 की अहर्ता तिथि के आधार पर किए जा रहे फोटोयुक्त मतदाता सूचियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2024 के तहत वीरवार को कॅरियर प्वाइंट यूनिवर्सिटी खरवाड़ में विशेष नामांकन शिविर आयोजित किया गया। इसकी अध्यक्षता एसडीएम एवं भोरंज विधानसभा क्षेत्र के निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी संजय स्वरूप ने की। शिविर के दौरान 18-19 वर्ष के कुल 42 छात्र-छात्राओं के नाम मतदाता सूचियों में शामिल करने के लिए प्रारूप-6 पर आवेदन प्राप्त किए गए।
इस अवसर पर विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए एसडीएम ने बताया कि मतदाता सूचियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2024 के तहत नए मतदाताओं के नाम मतदाता सूचियों में शामिल किए जा रहे हैं तथा अपात्र लोगों के नाम हटाए जा रहे हैं। मतदाता सूचियों में नए नाम शामिल करने के आवेदन और अपात्र लोगों के नाम हटाने संबंधी आपत्तियां 9 दिसंबर तक स्वीकार की जाएंगी। इनके अलावा एक अप्रैल 2024, एक जुलाई 2024 और एक अक्तूबर 2024 को 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले युवा भी निर्वाचक नामावली में अपना नाम सम्मिलित करवाने के लिए 9 दिसंबर तक प्रारूप-6 पर अपने आवेदन अग्रिम में प्रस्तुत कर सकते हैं।
इस अवसर पर यूनिवर्सिटी के अधिकारी डॉ. संजय ठाकुर, शिवाली राठौड़, नीशू कुमारी, निर्वाचन कानूनगो टिंकल ठाकुर, बूथ लेवल अधिकारी और अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

हिमाचल प्रदेश

जिला ऊना में किराएदारों का पुलिस वैरिफिकेशन व पंजीकरण अनिवार्यः डीसी राघव शर्मा

ऊना, 25 फरवरीः जिला ऊना में अपना घर व अन्य संपत्ति किराए पर देने से पहले मालिक को किराएदार का पुलिस वैरिफिकेशन तथा पंजीकरण करवाना अनिवार्य है। इस संबंध में आदेश जारी करते हुए...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सरकाघाट में पंचायत चुनावों के लिए पहले दिन जिला परिषद के चार वार्डों से 7 उम्मीदवारों ने भरे नामांकन पत्र*

सरकाघाट, 7 मई।  सरकाघाट में पंचायती राज संस्थाओं के आम चुनावों के तहत आज पहले दिन जिला परिषद के चार वार्डों के लिए कुल 7 प्रत्याशियों ने अपने नामांकन पत्र दाखिल किए। यह जानकारी...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

2030 तक खत्म हो जाएंगी ये तीन खतरनाक बीमारियां : पहली बीमारी भारत में हर 5 में से 3 लोगों की लेती है जान

नई दिल्ली : आधुनिक चिकित्सा विज्ञान अब उस मुकाम पर पहुंच चुका है, जहां कभी लाइलाज मानी जाने वाली बीमारियों का इलाज न केवल संभव हो गया है, बल्कि उन्हें पूरी तरह खत्म करने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हिम गौरव आई टी आई को गर्व है कि आई टी आई के ट्रेनियों के अलावा टीचरों को भी सरकारी नौकरियां मिली – सतीश जोशी

ऊना : भारत सरकार व हिमाचल सरकार द्वारा क्राफट ट्रेनिंग स्कीम के अन्तर्गत संचलित हिम गौरव आईटीआई सन्तोषगढ़ में अपना कोर्स पास कर चुके युवा आज विभिन्न मल्टीनेशनल व सरकारी नौकरियां कर रहे हैं...
Translate »
error: Content is protected !!