कॅरियर प्वाइंट विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों ने डाउनलोड किया हिम समाचार ऐप : मुख्यमंत्री के बजट भाषण एवं कई अन्य महत्वपूर्ण जानकारियों से करवाया अवगत

by
एएम नाथ। हमीरपुर 10 सितंबर। सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के हिम समाचार ऐप और विभाग की वेबसाइट पर उपलब्ध गिरिराज, हिमप्रस्थ, बजट भाषण और कई अन्य महत्वपूर्ण जानकारियों के बारे में आम लोगों को अवगत करवाने के क्रम में मंगलवार को जिला लोक संपर्क अधिकारी कार्यालय हमीरपुर के अधिकारियों ने भोरंज के गांव खरवाड़ में स्थित कॅरियर प्वाइंट विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों के साथ संवाद किया।
इस दौरान विश्वविद्यालय के कंप्यूटर साइंस विभाग, माइक्रोबायोलॉजी विभाग और फार्मेसी विभाग के विद्यार्थियों को हिम समाचार ऐप और सूचना एवं जनसंपर्क विभाग की वेबसाइट तथा इस वेबसाइट पर उपलब्ध साप्ताहिक समाचार पत्र गिरिराज और पत्रिका हिमप्रस्थ के संस्करणों, मुख्यमंत्री के बजट भाषण एवं कई अन्य महत्वपूर्ण जानकारियों से अवगत करवाया गया। इन अलग-अलग संवाद सत्रों के बाद विद्यार्थियों को हिम समाचार ऐप को डाउनलोड करने के लिए प्रेरित किया गया। संस्थान के उक्त तीन विभागों के लगभग 670 विद्यार्थियों ने मौके पर ही हिम समाचार ऐप डाउनलोड भी किया।
इस अवसर पर कॅरियर प्वाइंट विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार गुलशन संधू, विश्वविद्यालय के पीआरओ विनोद कुमार, अन्य अधिकारियों और विभिन्न विभागों के शिक्षकों ने भी हिम समाचार ऐप डाउनलोड किया। उन्होंने सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के इस ऐप और विभाग की वेबसाइट के माध्यम से उपलब्ध करवाई जा रही महत्वपूर्ण जानकारियों की काफी सराहना की।
पीआरओ विनोद कुमार ने बताया कि कॅरियर प्वाइंट विश्वविद्यालय हिमाचल प्रदेश के बच्चों को उनके घर के पास ही बेहतरीन व्यावसायिक एवं उच्च शिक्षा की आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध करवा रहा है। विश्वविद्यालय वर्तमान दौर की जरुरतों के अनुसार विद्यार्थियों को विभिन्न कोर्सों के रूप में कॅरियर के कई विकल्प प्रदान कर रहा है।
उन्होंने कहा कि सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के हिम समाचार ऐप और वेबसाइट के माध्यम से विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों को कई महत्वपूर्ण जानकारियां उपलब्ध होंगी और वे इनका भरपूर लाभ उठा सकेंगे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

पट्टा मेहलोग में 11 जनवरी को विशाल स्वेच्छिक रक्तदान व निशुल्क जांच शिविर का आयोजन

पट्टा मेहलोग, 7 जनवरी (तारा) : नोबल चैरिटी वेलफेयर सोसाइटी हिमाचल प्रदेश द्वारा 11 जनवरी को दून के पहाड़ी क्षेत्र पट्टा मेहलोग में पहली बार संस्था के 28वें विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया...
article-image
हिमाचल प्रदेश

12वीं कक्षा में फेल होने पर एक छात्र ने की आत्महत्या : मां-बाप का था इकलौता बेटा

एएम नाथ : पांवटा साहिब। 12वीं कक्षा में फेल होने पर एक छात्र ने आत्महत्या कर ली। छात्र ने हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड धर्मशाला द्वारा रिजल्ट घोषित करने के एक दिन बाद अपने...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

कुंभ में आ रहे श्रद्धालुओं के लिए बनते प्रसाद में दरोगा ने फेंकी राख : सस्पैंड

प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ मेले के दौरान तीर्थयात्रियों की सहायता के लिए स्थानीय लोगों और सामाजिक संगठनों ने भोजन-पानी की व्यवस्था की थी। लेकिन एक वीडियो वायरल होने के बाद यह मामला सुर्खियों...
Translate »
error: Content is protected !!