केंद्रीय कर्मचारियों को दीवाली से पहले बड़ा तोहफा : केंद्र सरकार ने 3 प्रतिशत बढ़ाया महंगाई भत्ता

by

नई दिल्ली : दिवाली और दशहरा के त्योहारों से ठीक पहले, केंद्र सरकार ने अपने लाखों कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को एक बड़ी सौगात दी है. बुधवार को हुई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने महंगाई भत्ते (DA) में 3 प्रतिशत की बढ़ोतरी को हरी झंडी दे दी है।

इस फैसले के बाद कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 55 प्रतिशत से बढ़कर अब 58 प्रतिशत हो गया है।

अक्टूबर की सैलरी में आएगा मोटा पैसा

यह बढ़ोतरी 1 जुलाई, 2025 से लागू मानी जाएगी. इसका मतलब यह है कि कर्मचारियों को सिर्फ बढ़ा हुआ डीए ही नहीं, बल्कि जुलाई, अगस्त और सितंबर का बकाया (Arrears) भी मिलेगा. यह सारा पैसा दिवाली से ठीक पहले, अक्टूबर की सैलरी के साथ खाते में आएगा. इससे त्योहारों के समय कर्मचारियों के हाथ में ज्यादा पैसा होगा और वे जमकर खरीदारी कर सकेंगे।

इस फैसले से केंद्र सरकार के सभी कर्मचारियों, पेंशनर्स और फैमिली पेंशनर्स को सीधा फायदा मिलेगा, जो सातवें वेतन आयोग के तहत आते हैं।

2025 की दूसरी बड़ी बढ़ोतरी

आपको बता दें कि सरकार साल में दो बार महंगाई भत्ते में संशोधन करती है. यह 2025 में की गई दूसरी बढ़ोतरी है. पहला संशोधन साल की शुरुआत में किया जाता है और दूसरा साल के मध्य में. यह कदम करोड़ों कर्मचारियों और उनके परिवारों के लिए त्योहारों के मौसम में एक बड़ी राहत और खुशी लेकर आया है

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

डल्लेवाल की हालत गंभीर : किसान नेताओं ने केंद्र को चेताया- हालात हो सकते हैं बेकाबू

चंडीगढ़ । पंजाब के किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल की हालत लगातार बिगड़ती जा रही है। उनकी हालत इस कदर नाजुक है कि अब वो सही से बोल भी नहीं पा रहे हैं। इस...
article-image
पंजाब

Lohri and Makar Sankranti hold

National players celebrate festival with parents and fellow cricketers at HDC grounds in grand style Hoshiarpur l Daljeet Ajnoha: Jan.13 : The District Cricket Association Hoshiarpur celebrated the Lohri and Makar Sankranti festivals with...
article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

चंडीगढ़ सुखना लेक में हॉर्टिकल्चर वर्कर्स यूनियन की गेट मीटिंग आयोजित, 4 जुलाई की जनरल कॉन्फ्रेंस में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने का आह्वान

पुनीत महाजन : चंडीगढ़, 24 जून । हॉर्टिकल्चर वर्कर्स यूनियन द्वारा आज सुखना लेक में एक गेट मीटिंग का आयोजन किया गया, जिसमें कर्मचारियों की विभिन्न समस्याओं, मांगों और संगठनात्मक मुद्दों पर विस्तार से...
हिमाचल प्रदेश

आवश्यक वस्तु मूल्य निर्धारण अधिसूचना आगामी दो माह तक लागू रहेगी : डीसी

ऊना  : आम जनता व उपभोक्ताओं को बाजार में गुणवत्तापूर्ण व उचित मूल्य पर आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता के मद्देनजर जिलाधीश ऊना राघव शर्मा ने जमाखोरी व मुनाफाखोरी रोकथाम आदेश 1977 के अन्तर्गत एक...
Translate »
error: Content is protected !!