केंद्रीय ग्रामीण विकास राज्य मंत्री जिला चंबा के एक दिवसीय प्रवास पर

by
एएम नाथ। चम्बा :  केंद्रीय ग्रामीण विकास राज्य मंत्री कमलेश पासवान जिला चंबा के एक दिवसीय प्रवास पर आ रहे हैं यह जानकारी देते हुए विभागीय प्रवक्ता ने बताया कि केंद्रीय ग्रामीण विकास राज्य मंत्री 23 मई को सायं 4:30 बजे सर्किट हाउस डलहौजी पहुंचेंगे जहां उनका रात्रि ठहराव है। केंद्रीय ग्रामीण विकास राज्य मंत्री 24 मई को प्रातः 11:00 बजे सर्किट हाउस डलहौजी में प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के लाभार्थियों के अलावा लखपति दीदी तथा ग्रामीण विकास विभाग की योजनाओं से संबंधित लाभार्थियों से वार्तालाप करेंगे। इसके पश्चात दोपहर 12:00 बजे मनरेगा, प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण), प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना तथा राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के संबंध में जिला के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करेंगे। कमलेश पासवान 25 मई को प्रातः 8:00 बजे सर्किट हाउस डलहौजी से धर्मशाला जिला कांगड़ा के लिए रवाना होंगे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

Uncategorized

xe máy giorno 50cc –

xe máy giorno 50cc xe máy giorno 50cc là một số nhà dòng bậc nhất tại công nghiệp dục tình VN, lừng danh mang bài toán ít những trong nhiều trò nghịch cá nghịch...
article-image
Uncategorized

विधानसभा अध्यक्ष 21 जून को ज़िला स्तरीय आषाढ़ नाग मेले का करेंगे शुभारंभ : विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया का प्रवास कार्यक्रम जारी

चंबा, 20 जून विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया 21 जून को पधर चौगान बनीखेत में ज़िला स्तरीय आषाढ़ नाग मेले का शुभारंभ करेंगे। विभागीय प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि विधानसभा अध्यक्ष के...
Uncategorized

B52.STUDIO – Sân Chơ

sextop18 Bài viết này vẫn cất cánh bướm bạt phần béo cỗ phận quăng quật ra tiết về căn nguyên cá cược trực tuyến https://b52.studio/, một thúc đẩy đang gợi cảm sự thu hút...
Translate »
error: Content is protected !!