केंद्रीय दल ने सराज क्षेत्र में आपदा प्रभावित स्थलों का दौरा किया, राजस्व मंत्री से की चर्चा

by
एएम नाथ।  मंडी, 25 जुलाई।  हिमाचल में प्राकृतिक आपदाओं की बढ़ती आवृत्ति के विभिन्न कारकों का अध्ययन करने के उद्देश्य से प्रदेश के दौरे पर पहुंची पांच सदस्यीय बहु-क्षेत्रीय केंद्रीय टीम ने आज जिला मंडी के थुनाग उपमंडल के आपदा प्रभावित स्थलों का दौरा किया। इस दौरान केंद्रीय दल ने राजस्व, बागवानी, जनजातीय विकास एवं जन शिकायत निवारण मंत्री जगत सिंह नेगी से भी चर्चा की।May be an image of 3 people
केंद्रीय टीम ने बादल फटने से भारी बारिश और भूस्खलन से प्रभावित सराज विधानसभा क्षेत्र के पांडव शिला, लंबाथाच, थुनाग के देजी गांव और बगस्याड इत्यादि में प्रभावित क्षेत्रों का गहन निरीक्षण किया। लंबाथाच में केंद्रीय टीम ने राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी से भी प्राकृतिक आपदा से हुए नुकसान पर चर्चा की। उन्होंने केंद्रीय दल को हिमाचल में बार-बार हो रही ऐसी घटनाओं के बारे में अवगत करवाया और सराज क्षेत्र में हाल ही में आपदा से हुए भारी नुकसान पर विचार-विमर्श किया।
May be an image of 8 people and text
प्रदेश में गत कुछ वर्षों से निरंतर अंतराल में हो रही प्राकृतिक आपदाओं के विभिन्न कारकों का पता लगाने और इसके दुष्प्रभावों का अध्ययन करने के दृष्टिगत यह दल मंडी जिला के आपदा प्रभावित स्थानों तक पहुंचा।
May be an image of 9 people and tree
इस केंद्रीय दल में टीम लीडर एनडीएमए के सलाहकार (ऑपरेशन और कमांड) कर्नल के.पी.सिंह, सीएसआईआर, सीबीआरआई रूड़की में मुख्य वैज्ञानिक डॉ.एस.के. नेगी, भूविज्ञानी (सेवानिवृत्त) मणिपुर विश्वविद्यालय, प्रोफेसर अरुण कुमार, शोध वैज्ञानिक डॉ. सुष्मिता जोसेफ, आईआईटी इंदौर में प्रोफेसर (सिविल इंजीनियरिंग) डॉ. नीलिमा सत्यम शामिल हैं।
May be an image of 3 people
इस अवसर पर दल के साथ समन्वयक नायब तहसीलदार जितेंद्र कुमार सहित स्थानीय प्रशासनिक अधिकारी एवं संबंधित विभागों के अधिकारी भी उपस्थित रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

ब्राह्मी की खेती से आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ रही हैं महिलाएं : सूखी ब्राह्मी के लिए किसानों को मिल रहा 1 लाख रुपये प्रति क्विंटल तक का मूल्य

एएम नाथ। शिमला :  हिमाचल प्रदेश सरकार ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ बनाने तथा महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू के नेतृत्व में स्वयं सहायता...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

IAS अफसर की पत्नी की दिनदहाड़े बदमाशों ने घर में घुसकर की हत्या, लूटपाट : 45 मिनट में घटना को दिया अंजाम

लखनऊ : इंदिरानगर के सेक्टर-20 में शनिवार को दिनदहाड़े बदमाशों ने घर में घुसकर सेवानिवृत्त आईएएस देवेंद्र दुबे की पत्नी मोहिनी दुबे की हत्याकर लूटपाट की। बदमाश घात लगाए पहले बैठे थे। जैसे ही...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

ग्राऊंड जीरो पर डटे रहे उपायुक्त, राहत कार्यों में होमगार्ड जवानों ने निभाई अहम भूमिका

एएम नाथ। मंडी, 29 जुलाई । मंगलवार तड़के मंडी शहर में हुई अत्यधिक वर्षा के कारण भूस्खलन व फ्लैश फ्लड की घटना के बाद राहत एवं बचाव कार्यों में जिला प्रशासन सहित आपदा प्रंबंधन...
article-image
हिमाचल प्रदेश

फॉर्म 12डी भरकर संबंधित एसडीएम/सहायक निर्वाचन अधिकारी को करना होगा प्रेषित : आवश्यक सेवाओं से जुड़े अधिकारी व कर्मचारी पोस्टल बेल्ट सुविधा से कर सकेंगे मतदान – जिला निर्वाचन अधिकारी

शिमला 15 अप्रैल – भारत निर्वाचन आयोग द्वारा आगामी लोकसभा चुनाव 2024 के दौरान 8 विभागों के आवश्यक सेवाओं से जुड़े अधिकारी व कर्मचारियों के लिए मतदान की पोस्टल बेल्ट सुविधा उपलब्ध करवाई गई...
Translate »
error: Content is protected !!