केंद्रीय बजट और यूरोपीय संघ व्यापार समझौते से पंजाब को बड़ा लाभ, वस्त्र और लघु उद्योगों को नए अवसर: प्रधानमंत्री

by

जालंधर, 01 फ़रवरी । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को जालंधर में संत रविदास जी की 649वीं जयंती समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि केंद्रीय बजट और भारत-यूरोपीय संघ के बीच हुए व्यापार समझौते से पंजाब को विशेष रूप से बड़ा फायदा होने जा रहा है।

उन्होंने कहा कि बजट में जालंधर, लुधियाना और होशियारपुर जैसे शहरों को विकास के प्रमुख केंद्र के रूप में आगे बढ़ाने पर विशेष जोर दिया गया है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि पंजाब उन राज्यों में शामिल है जहां खेती के साथ-साथ लघु उद्योगों और सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों की समृद्ध परंपरा रही है। पिछले कुछ वर्षों में देशभर के इन उद्यमों को लाखों करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता दी गई है और इस बार के बजट में भी उनके लिए हजारों करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। इससे पंजाब के उद्योगों को नई मजबूती मिलेगी।

उन्होंने कहा कि भारत और यूरोपीय संघ के बीच हुए व्यापार समझौते से पंजाब के कुशल युवाओं को विशेष लाभ होगा। जालंधर, लुधियाना और अमृतसर में वस्त्र और परिधान उद्योग से लाखों लोग जुड़े हुए हैं। अब इन उद्योगों को यूरोप के 27 देशों जैसे बड़े बाजारों तक बेहतर पहुंच मिलेगी, जिससे निर्यात और रोजगार के अवसर बढ़ेंगे।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि बजट में वस्त्र क्षेत्र और बुनकरों के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं की गई हैं, जो पंजाब के पारंपरिक उद्योगों को और सशक्त बनाएंगी। उन्होंने उद्यमियों और निर्माताओं से अपने उत्पादों की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने की अपील की, ताकि विश्व बाजार में भारतीय उत्पादों की मजबूत पहचान बने।

प्रधानमंत्री ने यह भी कहा कि पंजाब के विकास के लिए आधारभूत ढांचे को लगातार मजबूत किया जा रहा है। आदमपुर हवाई अड्डे का नाम बदल कर अब ‘श्री गुरु रविदास महाराज जी हवाई अड्डा’ कर दिया गया है, वहीं हलवारा हवाई अड्डे के नये यात्री भवन का उद्घाटन भी किया गया है। इससे राज्य की हवाई संपर्क व्यवस्था और आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा।

प्रधानमंत्री ने विश्वास जताया कि बजट, व्यापार समझौते और आधारभूत विकास के संयुक्त प्रयासों से पंजाब उद्योग, रोजगार और निर्यात के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को छुएगा और विकसित भारत के लक्ष्य में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि संत रविदास जी की शिक्षाएं सेवा, समरसता और मानवता का मार्ग दिखाती हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि संत रविदास जी के आशीर्वाद से देश ‘विकसित भारत’ के लक्ष्य को अवश्य प्राप्त करेगा। उन्होंने संत रविदास जयंती और माघ पूर्णिमा के अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं भी दीं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

57 नशीली गोलियां के साथ महिला सहित दो गिरफ्तार

गढ़शंकर : 4 जून : गढ़शंकर पुलिस ने नशा मुक्ति अभियान में दो मामलों में महिला सहित दो लोगों को 657 नशीली गोलियों के साथ गिरफ्तार कर मुकदमा दर्ज किया है। इस संबंध में...
article-image
पंजाब

तरनतारन उपचुनाव : कांग्रेसी नेताओं ने पार्टी प्रत्याशी के पक्ष में घर-घर जाकर किया प्रचार

जनता तानाशाह आप सरकार से तंग आ चुकी : दीवान, सूंड, पल्लीझिक्की लुधियाना, 1 नवंबर: पंजाब लार्ज इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष और वरिष्ठ कांग्रेस नेता पवन दीवान, पूर्व विधायक तरलोचन सिंह सूंड...
article-image
पंजाब

9 नशीले टीकों सहित एक ग्रिफतार

गढ़शंकर : गढ़शंकर पुलिस ने एक व्यक्ति को 19 नशीले टीके बरामद कर मामला दर्ज कर लिया। उकत जानकारी देते हुए एसएचओ बलजिंदर सिंह ने बताया कि एएसआई रछपाल सिंह पुलिस पार्टी सहित गढ़शंकर...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

शक्तिपीठ माँ चिंतपूर्णी के दरबार में उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने नवाया शीश

रोहित जसवाल।  ऊना, 1 जुलाई। उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आज श्रद्धा और भक्ति भाव से माँ चिंतपूर्णी मंदिर में शीश नवाकर पूजा-अर्चना की। वे धर्मशाला में आयोजित कॉमनवेल्थ पार्लियामेंट्री एसोसिएशन (सीपीए) भारत क्षेत्र जोन-2...
Translate »
error: Content is protected !!