केंद्रीय हथियारबंद पुलिस बलों की 25 कंपनियां पंजाब में पहुंचीं

by

चंडीगढ़, 8 मार्च  :  आगामी लोकसभा चुनाव स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से करवाना यकीनी बनाने और सुरक्षा को और मज़बूत करने के लिए केंद्रीय हथियारबंद पुलिस बलों (सीएपीएफ) की 25 कंपनियां पंजाब राज्य में पहुंच चुकी हैं।

इन 25 कंपनियों में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) की पांच कंपनियां, सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) की 15 कंपनियां और इंडो-तिब्बती बार्डर पुलिस (आईटीबीपी) की पांच कंपनियां शामिल हैं।
यह जानकारी देते हुये स्पेशल डायरेक्टर जनरल आफ पुलिस (स्पेशल डीजीपी) कानून और व्यवस्था अर्पित शुक्ला ने कहा कि आम लोगों में विश्वास पैदा करने के साथ-साथ संवेदनशील और अति संवेदनशील क्षेत्रों में दबदबा बनाने के लिए राज्य के संवेदनशील जिलों में इन सुरक्षा बलों को तैनात किया जायेगा। उन्होंने कहा कि संवेदनशील क्षेत्रों की मैपिंग भी की जा रही है जिससे आम चुनाव से पहले किसी भी असुखद स्थिति से बचाव के लिए अन्य बलों को तैनात किया जा सके। उन्होंने कहा कि डीजीपी पंजाब गौरव यादव के नेतृत्व में पंजाब पुलिस राज्य में स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्वक चुनाव करवाने के लिए वचनबद्ध है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

पीएसईबी दसवीं और बारहवीं की परीक्षा तारीखों का एलान: 13 फरवरी से होंगी पंजाब बोर्ड 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं , किस क्लास के एग्जाम किस तारीख पर जानने के लिए पढ़े …

मोहाली  :  पंजाब स्कूल एजुकेशन बोर्ड ने कुछ समय पहले पीएसईबी दसवीं और बारहवीं की परीक्षा तारीखों का एलान किया था। शेड्यूल में दी जानकारी के मुताबिक 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं  के एग्जाम...
article-image
पंजाब , समाचार

8वीं की बोर्ड परीक्षा में ईंट भट्ठे पर काम करने वाले की बेटी ने किया टॉप, केजरीवाल ने जमकर की तारीफ : सफल विद्यार्थियों, खास तौर पर बेटियों को सीएम ने दी बधाई

चंडीगढ़ : पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड  ने हाल ही में आठवीं कक्षा के नतीजे जारी किए, जिनमें लड़कियों ने एक बार फिर शानदार प्रदर्शन करते हुए शीर्ष स्थान हासिल किए हैं। मुख्यमंत्री भगवंत मान...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

बच्चे को मोबाइल देने से पहले ON कर दें ये 3 सेटिंग, कभी नहीं देख पाएंगे एडल्ट कंटेंट

आजकल  बच्चों के हाथ में मोबाइल ज्यादा नजर आने लगा है। बच्चों का होमवर्क भी मोबाइल पर आता है। इसके साथ ही बच्चे पढ़ाई से संबंधित चीजें भी इंटरनेट पर सर्च करते हैं। इंटरनेट...
article-image
पंजाब

आप नेता कुलविंदर सिंह रसूलपुरी की ओर से बच्चों के साथ मनाई लोहड़ी

*इस अवसर पर स. रसूलपुरी ने कहा कि लोहड़ी का त्यौहार एक सार्वभौमिक त्यौहार है और इसे मिलजुल कर मनाना चाहिए। होशियारपुर/दलजीत अजनोहा ; कस्बा चब्बेवाल में माता चिंत कौर ट्रस्ट के अध्यक्ष व...
Translate »
error: Content is protected !!