केंद्र को कोसने की बजाय प्रदेश के विकास पर ध्यान दें मुख्यमंत्री : जयराम ठाकुर

by
एक साल बाद मंत्री बनाया और एक माह बाद भी नहीं दिया विभाग , केंद्र हिमाचल के साथ कर रही है पूरा सहयोग, लोगों को गुमराह करना बंद करे सरकार
एएम नाथ। शिमला :    नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि राज्य सरकार सिर्फ केंद्र सरकार को कोसने में ही अपनी सारी ऊर्जा खर्च कर रही है। जबकि केंद्र हिमाचल का हर मामले में पूरा सहयोग कर रहा है। केंद्र सरकार को कोसने से कुछ नहीं होगा। मुख्यमंत्री को प्रदेश के विकास पर ध्यान देने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में विकास के सारे काम ठप्प पड़े हैं। सड़कें, स्कूल अस्पताल के निर्माण कार्य रुके पड़े हैं। कई अस्पतालों में एक भी चिकित्सक नहीं हैं। पूर्व सरकार में लगाए गए ऑक्सीजन प्लांट की रिपेयरिंग तक नहीं हो पा रही है। लोगों के इलाज से लेकर सामाजिक सुरक्षा पेंशन लोगों को समय से नहीं मिल पा रही है। हिम केयर के बकाए के कारण लोगों का इलाज किसी भी समय रुक सकने की स्थिति आ गई है। ऐसे में सिर्फ़ दोषारोपण से काम नहीं चल सकता है। सरकार को अपनी ज़िम्मेदारी का एहसास होना चाहिए।
नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि आपदा हो या रूटीन में चलने वाले विकास कार्य, केंद्र सरकार ने हिमाचल के साथ किसी प्रकार का भेदभाव नहीं किया है। हिमाचल को मिलने वाले प्रोजैक्ट्स में एक भी नए पैसे की कटौती नहीं की है। ऐसे में राज्य सरकार और कांग्रेस के नेताओं द्वारा रोज़ रोज़ केंद्र पर दोषारोपण करना किसी प्रकार उचित नहीं है। राज्यों के संदर्भ में जो भी नियम बनाए जाते हैं। वह सभी राज्यों के लिए समान हैं।
जयराम ठाकुर ने कहा कि व्यवस्था परिवर्तन के नाम पर आई सरकार ग़ज़ब-ग़ज़ब के काम कर रही है। एक साल तक मंत्रियों के पद ख़ाली रखे, बदले में सीपीएस बनाए। सरकार के एक साल का कार्यकाल पूरा होने के बाद दो नए मंत्री बनाए। आज धीरे-धीरे एक महीनें का समय हो रहा है लेकिन अभी तक दोनों मंत्रियों को प्रभार नहीं दिया जा सका है। ऐसे में यह प्रश्न स्वाभाविक है कि यदि प्रभार नहीं देना था तो मंत्री किस बात के लिए बनाया गया है। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि यह सरकार किसी भी चीज को लेकर गंभीर नहीं है। जिसके कारण प्रदेश के लोगों को कठिनाइयां उठानी पड़ रही हैं।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

कोविड वैक्सीनेशन की दूसरी डोज़ के लाभार्थियों का आंकड़ा 4.20 लाख के पारः डीसी

ऊना जिला ऊना में कोविड वैक्सीनेशन की दूसरी डोज़ लगाने का आंकड़ा 4.20 लाख के पार पहुंच गया है। इस बारे जानकारी देते हुए उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने कहा कि जिला ऊना में...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बद्दी के हिमशिखा में भगवान परशुराम जयंती का आयोजन : सैकड़ों श्रद्धालुओं की उमड़ी आस्था

लघु उद्योग भारती के प्रदेश अध्यक्ष अखिल मोहन अग्रवाल ने बतौर मुख्य अतिथि दिया धर्म और एकता का संदेश बीबीएन, 19 अप्रैल (तारा) : भगवान परशुराम सेवा समिति की ओर से बद्दी के हाउसिंग...
article-image
हिमाचल प्रदेश

ऊना विस क्षेत्र में सिंचाई सुविधा को सुदृढ़ करने के लिए प्रयासरतःसत्ती

सतपाल सिंह सत्ती से मिला चड़तगढ़ का प्रतिनिधिमंडल ऊना, 27 जुलाई: ग्राम पंचायत चड़तगढ़ के लाहड़ व ऐरी मोहल्ला का एक प्रतिनिधिमंडल सिंचाई की समस्या को लेकर आज यहां छठे राज्य वित्तायोग के अध्यक्ष...
article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

हिमाचल की महिला प्रधान के पति के 2 हत्यारों का एनकाउंटर : भागने की कोशिश में दो आरोपी एनकाउंटर में घायल, दोनों के पैरों में लगी गोलियां

जम्मू से लाए जा रहे थे आरोपी, धनास में हादसे के बाद हुआ एनकाउंटर चंडीगढ़ में हाई-प्रोफाइल हत्याकांड के आरोपी दबोचे, फरार तीसरे शूटर की तलाश जारी पुनीत महाजन। चंडीगढ़ :  सेक्टर-11 स्थित कुमार...
Translate »
error: Content is protected !!