केंद्र सरकार ने आपदा राहत के तौर पर दिए 189 करोड़ : 14 बाढ़ प्रभावित राज्यों को 5,858.60 करोड़ रुपये किए जारी

by

शिमला। हिमाचल में आर्थिक संकट के बीच केंद्र सरकार ने प्रदेश को बड़ी राहत दी है। गृह मंत्रालय ने राज्य आपदा प्रतिक्रिया कोष (एसडीआरएफ) से केंद्रीय हिस्से के रूप में हिमाचल प्रदेश के लिए अग्रिम सहायता राशि के 189.20 करोड़ रुपये स्वीकृत किए हैं। देश के 14 बाढ़ प्रभावित राज्यों को 5,858.60 करोड़ रुपये जारी किए गए हैं।

2023 आपदा में 12,000 करोड़ का हुआ था नुकसान :   हिमाचल में वर्ष 2023 में मानसून के दौरान आई आपदा के दौरान करीब 12,000 करोड़ के नुकसान का आकलन किया गया था। इस संबंध में केंद्र से तीन बार टीम आई और उसने जिन जिलों में सबसे अधिक नुकसान हुआ था, उनका आकलन किया था। इसके बाद रिपोर्ट गृह मंत्रालय को दी। इससे पहले भी हिमाचल को केंद्र सरकार ने आपदा राहत के तौर पर राशि प्रदान की है। बाढ़ प्रभावित राज्यों असम, मिजोरम, केरल, त्रिपुरा, नागालैंड, गुजरात, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और मणिपुर में भी नुकसान का मौके पर आकलन करने के लिए अंतरमंत्रालयी केंद्रीय दल भेजे गए थे।

क्या बोले अमित शाह :  केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार प्राकृतिक आपदाओं से प्रभावित राज्यों के लोगों की परेशानी कम करने में उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है। गृह मंत्रालय के अनुसार कोष से हिमाचल के अलावा बिहार को 656 करोड़, बंगाल को 468 करोड़ व महाराष्ट्र को 1492 करोड़ रुपये जारी किए गए।

इसके साथ ही आंध्र प्रदेश, असम, गुजरात, केरल, मणिपुर, मिजोरम, नागालैंड, सिक्किम, तेलंगाना, त्रिपुरा को भी सहायता राशि दी गई है। वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि असम, मिजोरम, केरल, त्रिपुरा, नगालैंड, गुजरात, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और मणिपुर में हुए नुकसान का आंकलन अंतरमंत्रालीय टीम कर चुकी है। अन्य राज्यों में जल्द ही टीम दौरा करेगी। केंद्रीय आपदा सहायता के रूप में 21 राज्यों को 14,958 करोड़ रुपये से अधिक राशि जारी किया जा चुका है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

प्रोफेसर डॉ. अमरीक सिंह को पर्थ ऑस्ट्रेलिया विश्व कबड्डी कप के लिए अधिकारी नियुक्त किया गया

कपूरथला/दलजीत अजनोहा : तीसरा विश्व कबड्डी कप 26/04/2025 को पर्थ, ऑस्ट्रेलिया में ग्लेडिएटर क्लब द्वारा आयोजित किया जा रहा है। जिसमें छह देशों की शीर्ष स्तरीय लड़कों की टीमें भाग ले रही हैं। लायलपुर...
article-image
पंजाब

स्टेट डेवलेपमेंट एंड प्रमोशन ऑफ स्पोर्ट्स एक्ट लागू करने वाला पहला राज्य बना पंजाब, सीएम मान ने दी मंजूरी

चंडीगढ़। पंजाब में खेलों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बड़ी पहल करते हुए मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सोमवार को स्टेट डेवलेपमेंट एंड प्रमोशन ऑफ स्पोर्ट्स एक्ट, 2024 को लागू करने की स्वीकृति दे...
article-image
पंजाब

ऑप्टिकल फाइबर नेटवर्क से जुड़ेंगी शिमला जिला की सभी 412 ग्राम पंचायतें

एएम नाथ। शिमला : भारत सरकार की महत्वाकांक्षी संशोधित भारतनेट  परियोजना के तहत शिमला जिला के सभी 12 विकास खंडों की 412 ग्राम पंचायतों को ऑप्टिकल फाइबर केबल (OFC) आधारित हाई-स्पीड ब्रॉडबैंड नेटवर्क से...
Translate »
error: Content is protected !!