केंद्र सरकार ने हिमाचल को दी सुदृढ़ सड़क व पुल नेटवर्क की बड़ी सौगात : सांसद कंगना रनौत

by

मनाली–लेह सामरिक मार्ग पर चार नए पुलों से सेना व पर्यटन दोनों को मिलेगा नया संबल

एएम नाथ। शिमला : भाजपा की सांसद कंगना रनौत ने केंद्र सरकार द्वारा हिमाचल प्रदेश के लिए किए जा रहे निरंतर विकास कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि केंद्र ने हमेशा हिमाचल की भौगोलिक चुनौतियों को ध्यान में रखते हुए बुनियादी ढांचे को सशक्त करने का कार्य किया है। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश की सड़के प्रदेश की जीवन रेखा हैं और केंद्र सरकार द्वारा सड़क व पुल निर्माण के क्षेत्र में किए गए कार्य आने वाले वर्षों में प्रदेश की प्रगति की मजबूत नींव सिद्ध होंगे।
सांसद कंगना रनौत ने मनाली–लेह सामरिक मार्ग पर सीमा सड़क संगठन (BRO) के प्रोजेक्ट दीपक द्वारा निर्मित चार महत्वपूर्ण परियोजनाओं के वर्चुअल उद्घाटन पर केंद्र सरकार और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का आभार प्रकट किया। उन्होंने कहा कि इन परियोजनाओं से अब सेना के भारी-भरकम वाहनों और पर्यटकों की आवाजाही पहले से कहीं अधिक आसान, सुगम और सुरक्षित हो जाएगी।
उन्होंने जानकारी दी कि बीआरओ द्वारा लगभग 18 करोड़ रुपये की लागत से इन परियोजनाओं का निर्माण किया गया है, जिनमें 70 मीटर लंबा शोगटोंग ब्रिज, जिंगजिंगबर में दो मल्टी-सेल बॉक्स ब्रिज तथा कीलिंग सराय में 60 मीटर लंबा यूनम ब्रिज शामिल हैं। सभी पुल अत्याधुनिक तकनीक से तैयार किए गए हैं ताकि हर मौसम में भारी वाहनों की निर्बाध आवाजाही संभव हो सके।
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रविवार को लेह से देशभर की 125 परियोजनाओं का लोकार्पण कर उन्हें देश को समर्पित किया। इन पुलों के निर्माण से मनाली–लेह मार्ग पर वर्षों से चली आ रही एवलांच जोन, उफनते नालों और कच्चे रास्तों की समस्याओं से बड़ी राहत मिलेगी। पहले जहां सेना के काफिलों और आम यात्रियों को जोखिम भरे मार्ग से गुजरना पड़ता था, वहीं अब नए पुलों के माध्यम से यात्रा अधिक सुरक्षित और भरोसेमंद हो जाएगी।
कंगना रनौत ने कहा कि इन परियोजनाओं से न केवल सामरिक दृष्टि से देश की सुरक्षा को मजबूती मिलेगी, बल्कि पर्यटन को भी व्यापक बढ़ावा मिलेगा। मनाली–लेह हाईवे पर यात्रा करने वाले पर्यटकों को अब पहले से कहीं बेहतर और सुरक्षित अनुभव प्राप्त होगा। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का हिमाचल के विकास के लिए निरंतर सहयोग देने हेतु आभार जताते हुए कहा कि केंद्र सरकार के मजबूत नेतृत्व में प्रदेश निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

राजलक्ष्मी संविद् गुरुकुलम् सैनिक स्कूल में बसंत पंचमी उत्सव मनाया

स्कूल में हवन यज्ञ का आयोजन किया बीबीएन, 23 जनवरी (तारा) : बारियां स्थित राजलक्ष्मी संविद् गुरुकुलम सैनिक स्कूल में शुक्रवार को विद्या, वाणी और कला की अधिष्ठात्री देवी माँ सरस्वती के प्राकट्योत्सव बसंत...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

विधायक डा. जनक राज ने भरमौर अस्पताल में जाँचा बीमार मणिमहेश यात्रियों का स्वास्थ्य

एएम नाथ। चम्बा : भरमौर पांगी विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक डा. जनक राज जी ने आज भरमौर अस्पताल में बीमार मणिमहेश यात्रियों के स्वास्थ्य को जांचा एवं मरीजों का हौंसला बढ़ाया। अस्पताल के...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

अनिल अंबानी के खिलाफ सीबीआई ने दर्ज की नई एफआईआर : 2 बैंको से 1085 करोड़ की बैंक धोखाधड़ी से जुड़ा है मामला

नई दिल्ली।:  सीबीआई ने उद्योगपति अनिल अंबानी, रिलायंस कम्युनिकेशंस लिमिटेड और कंपनी की एक पूर्व निदेशक के खिलाफ ₹1,085 करोड़ से अधिक की कथित बैंक धोखाधड़ी के संबंध में एक नया आपराधिक मामला दर्ज...
article-image
हिमाचल प्रदेश

ऑटोमेटिक इम्यूनोऐसे एनालाइजर मशीन का DC अपूर्व देवगन ने किया शुभारंभ : कैंसर, हेपेटाइटिस व थायराइड से संबंधित टेस्ट की मिलेगी सुविधा

रेड क्रॉस सोसायटी में कम दरों पर उपलब्ध करवाए जाते हैं विभिन्न प्रकार के टेस्ट एएम नाथ।  चंबा, 19 जनवरी उपायुक्त एवं अध्यक्ष जिला रेड क्रॉस सोसायटी अपूर्व देवगन ने वीरवार को रेड क्रॉस...
Translate »
error: Content is protected !!