केंद सरकार के भरोसे हिमाचल प्रदेश के विकास कार्य : जयराम ठाकुर

by

एएम नाथ । शिमला ।नेता प्रतिपक्ष जय राम ठाकुर ने कहा कि केंद्र सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में हिमाचल प्रदेश को हर स्तर पर मदद प्रदान कर रही है, लेकिन राज्य सरकार और कांग्रेस के नेता दिन-प्रतिदिन केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री को कोसने का काम करते रहते हैं।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में चल रहे सभी विकास कार्यों के लिए केंद्र सरकार की योजनाओं और वित्तीय सहायता का योगदान है। जय राम ठाकुर ने साेमवार करे जारी एक बयान में कहा कि हाल ही में केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना फेज 3 के तहत हिमाचल प्रदेश के लिए 140 करोड़ रुपये की मंजूरी दी है, जिससे प्रदेश में 21 पुलों का निर्माण और मरम्मत कार्य किया जाएगा। इसके अलावा, ऊना में झलेड़ा-घालूवाल फोरलेन पुल के लिए 37 करोड़ रुपये और क्षेत्र में सिंचाई योजना के लिए 42 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं।

नेता प्रतिपक्ष ने आरोप लगाया कि स्थानीय नेताओं में इस योगदान का श्रेय लेने की होड़ मची हुई है, लेकिन केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री को हिमाचल प्रदेश का लगातार सहयोग करने के लिए कोई भी नेता आभार व्यक्त करने को तैयार नहीं है।

उन्होंने यह भी कहा कि पिछले दो वर्षों में केंद्र सरकार ने हिमाचल प्रदेश को विभिन्न परियोजनाओं और अन्य माध्यमों से लगभग 24,000 करोड़ रुपये से अधिक का सहयोग दिया है। इसमें समग्र शिक्षा योजना के तहत 824 करोड़ रुपये, मनरेगा के तहत 1920 करोड़ रुपये और रेलवे के लिए 2750 करोड़ रुपये शामिल हैं। इसके अतिरिक्त केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत भी हिमाचल को 2700 करोड़ और 3000 करोड़ रुपये की मदद दी है।

जय राम ठाकुर ने बताया कि केंद्र सरकार ने नाबार्ड, एडीबी और वर्ल्ड बैंक के माध्यम से हिमाचल प्रदेश में कई महत्वपूर्ण योजनाएं लागू की हैं और 50 साल के लिए बिना ब्याज के 3000 करोड़ रुपये का वित्तीय सहायता भी प्रदान किया है। इसके साथ ही आपदा के समय प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत हिमाचल प्रदेश को 10,000 से अधिक आवास प्रदान किए गए थे, जबकि पिछली बार 92,300 आवास दिए गए थे।

उन्होंने कहा कि इस वर्ष केंद्र सरकार ने हिमाचल प्रदेश को केंद्रीय बजट में लगभग 11,800 करोड़ रुपये का आवंटन किया है, जो राज्य के विकास के लिए महत्वपूर्ण है। जय राम ठाकुर ने स्पष्ट किया कि यूपीए और एनडीए के कार्यकाल में हिमाचल प्रदेश को मिलने वाली राशि में चार गुना अंतर है, जो केंद्र सरकार के समर्थन को दर्शाता है।

नेता प्रतिपक्ष ने राज्य सरकार से अपील की कि वह केंद्र सरकार के योगदान को स्वीकारे और हिमाचल प्रदेश के विकास में केंद्र के सहयोग को सही मायनों में पहचाने।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

Recovery of property tax, water

Hoshiarpur/Jan17/Jan.17 :  Municipal Corporation Commissioner Dr. Amandeep Kaur said that recovery of property tax, water supply and sewerage bills, trade license and rent/tahibazari has started in the Municipal Corporation office. Counters have been set up...
article-image
हिमाचल प्रदेश

छात्रवृत्ति घोटाले में रिकॉर्ड खंगाल रही सीबीआई : कुछ और गिरफ्तारियां संभव

एएम नाथ। शिमला : छात्रवृत्ति घोटाले में हिमाचल प्रदेश, पंजाब और हरियाणा में दी गई दबिश में सीबीआई के हाथ अहम सबूत लगे हैं। सर्च रेड से लाए रिकॉर्ड को सीबीआई ने खंगालना शुरू...
article-image
हिमाचल प्रदेश

शिक्षण संस्थानों में कराई जाएंगी सुरक्षित निर्माण मॉडल प्रतियोगिताएं : आपदा प्रबंधन को लेकर समर्थ-2024 अभियान के तहत होंगी जागरूकता गतिविधियां

रोहित भदसाली : ऊना, 5 सितंबर. उपायुक्त एवं जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ऊना के अध्यक्ष जतिन लाल ने बताया कि समर्थ-2024 अभियान के अंतर्गत आपदा प्रबंधन के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए जिले के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

प्रतिभा सिंह ने रामपुर बुशहर के जगोरी से किया प्रचार का आगाज़, विक्रमादित्य सिंह के लिए मांगे वोट

एएम नाथ। शिमला :  प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं सांसद प्रतिभा सिंह ने आज से मंडी लोकसभा क्षेत्र के चुनाव का प्रचार रामपुर बुशहर विधानसभा क्षेत्र से शुरू कर दिया है।  प्रतिभा सिंह ने आज...
Translate »
error: Content is protected !!