केजरीवाल और आम आदमी पार्टी का भविष्य क्या है? …दिल्ली में हार के बाद योगेंद्र यादव ने बताया

by
दिल्ली में आम आदमी पार्टी और उसके सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल की करारी हार के बाद उसके भविष्य को लेकर सवाल उठने शुरू हो गए हैं। क्योंकि, यह पार्टी दिल्ली में ही बनी है और यहां से बढ़कर सिर्फ पंजाब में अपनी सरकार बना सकी है।
इस पार्टी के केंद्र में दिल्ली और केजरीवाल रहे हैं और पीएम मोदी को इस जन्म में हराने की बार-बार चुनौती देने वाले इसके सर्वेसर्वा अपनी सीट भी नहीं बचा पाए हैं।
आम आदमी पार्टी के शुरुआती दिनों में केजरीवाल के साथ रहे और पार्टी को खड़ा करने में योगदान देने वाले स्वराज इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष योगेंद्र यादव ने भी दिल्ली में आप की हार पर गहरी निराशा जाहिर की है। उन्होंने भी माना है कि पार्टी के भविष्य पर प्रश्नचिन्ह लग गया है और उन्होंने अपनी आशंका भी जताई है कि आगे केजरीवाल एंड टीम का क्या होने वाला है?
Delhi Chunav Result 2025: दिल्ली में बन सकती थी AAP की सरकार! इन 14 सीटों पर कांग्रेस ने बिगाड़ा खेल?
Delhi Chunav Result 2025: वैकल्पिक राजनीति का सपना देखने वालों के लिए बहुत बड़ा झटका- योगेंद्र यादव
न्यूज एजेंसी पीटीआई को दिए एक इंटरव्यू में योगेंद्र यादव ने कहा है, “ये एक बहुत बड़ा झटका है, न सिर्फ आम आदमी पार्टी के लिए बल्कि उन तमाम लोगों के लिए जिसने इस देश में दस-बारह साल पहले वैकल्पिक राजनीति का सपना पाला था।”
आप के पूर्व नेता ने इशारों में कांग्रेस और उसके अन्य सहयोगी दलों के लिए भी झटका बताया है। उनका कहना है, “झटका उन तमाम पार्टियों के लिए भी है, जो आम आदमी पार्टी के साथ नहीं हैं, लेकिन जो विपक्ष है इस देश में उस पूरे विपक्ष के लिए भी झटका है।”
Delhi Chunav Parinam 2025: आम आदमी के भविष्य पर एक प्रश्नचिन्ह- यादव
यादव ने आम आदमी पार्टी और इसके नेताओं के भविष्य के बारे आशंका जताते हुए कहा,”अरविंद केजरीवाल का हारना, मनीष सिसोदिया का हारना और उन तमाम कोशिशों के बावजूद, हर तरह के प्रयास करने के बावजूद चुनाव हारना, एक बहुत बड़ा झटका है..चुनाव आम आदमी के भविष्य पर एक प्रश्नचिन्ह खड़ा करता है…चूंकि गुजरात में तो सफलता मिलेगी नहीं, और ले देकर अब सारा दारोमदार सिर्फ और सिर्फ पंजाब पर आ जाएगा, और जहां बीजेपी की कोशिश होगी आम आदमी पार्टी को तोड़ने की…क्योंकि बीजेपी हराने पर रुकेगी नहीं, पार्टी को तोड़ने की कोशिश करेगी। उस मुकाबले में आम आदमी पार्टी कैसे टिक सकेगी ये बहुत बड़ा सवाल है।”
कांग्रेस को लेकर भी चिंतत होने का संदेश दे रहे हैं योगेंद्र यादव
यादव कांग्रेस और उसकी सहयोगी पार्टी की राह में आने वाली चुनौतियों को लेकर भी आशंकित लग रहे हैं। उन्होंने कहा, “ये चुनौती उन लोगों के लिए भी है जो आज आम आदमी पार्टी के साथ नहीं हैं, लेकिन जिन्होंने वैकल्पिक राजनीति का सपना पाला था। ……ये चुनौती पूरे विपक्ष के लिए है…क्योंकि बीजेपी इस देश में टोटल डॉमिनेंस चाहती है। केवल चुनाव जीतने से खुश नहीं है वो और आज की जीत के साथ बीजेपी के टोटल डॉमिनेंस का अभियान आगे बढ़ा है और उसका विरोध करने वालों को, इस देश में संविधान और लोकतंत्र की रक्षा का संकल्प करने वालों की चुनौतियां आज बढ़ी हैं।”
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

3 रेत खनन साइटों की ड्रा ऑफ लाट्स की प्रक्रिया हुई संपन्न : किरत बिल्डिंग मटीरियल खांबड़ा, जालंधर को किया गया एच-1 घोषित

मीडिया व बोलीकारों के सामने पारदर्शी तरीके से की गई सारी प्रक्रिया: डिप्टी कमिश्नर होशियारपुर, 16 जून: जिले के कलस्टर नंबर 28 की तीन व्यापारिक रेत खनन साइटों संधवाल, नौशहरा व बडिआल के लिए...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मैहला में जीवन के सुनहरे एक हजार दिनों का महत्त्व बताया : कठिन भौगोलिक परिस्थितियों में भी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता लोगों को कर रही जागरूक : राजेश राय 

एएम नाथ। चम्बा  :  महिला एवं बाल विकास विभाग कि ओर से सोमवार को मैहला में बाल विकास परियोजना अधिकारी राजेश राय की अध्यक्षता में एक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पालकवाह व हरोली में स्थापित होंगे ऑक्सीजन प्लांटः डीसी , डीसी राघव शर्मा ने किया निरीक्षण, अधिकारियों को जल्द से जल्द निर्माण पूरा करने के दिए निर्देश

ऊना – उपायुक्त राघव शर्मा ने आज हरोली अस्पताल तथा मेक शिफ्ट कोविड अस्पताल पालकवाह में लगाए जा रहे ऑक्सीजन प्लांट का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए जल्द से जल्द सभी कार्य...
article-image
हिमाचल प्रदेश

ब्राह्मी की खेती से आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ रही हैं महिलाएं : सूखी ब्राह्मी के लिए किसानों को मिल रहा 1 लाख रुपये प्रति क्विंटल तक का मूल्य

एएम नाथ। शिमला :  हिमाचल प्रदेश सरकार ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ बनाने तथा महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू के नेतृत्व में स्वयं सहायता...
Translate »
error: Content is protected !!