केजरीवाल की गिरफ्तारी का षड्यंत्र रचा जा रहा : इंडिया गठबंधन छोड़ने का दवाब बनाया जा रहा – हरपाल चीमा

by

 चंडीगढ़ :  आम आदमी पार्टी (आप) पर इंडिया गठबंधन छोड़ने का लगातार दबाव बनाया जा रहा है। इसी कड़ी में आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के पीछे एक सोचे समझे षड़यंत्र के तहत प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) और  सीबीआई को लगाकर जल्द गिरफ्तारी की साजिश की जा रही है।  जिस प्रकार चंडीगढ़ मेयर चुनाव में भाजपा को हार का सामना करना पड़ा है, उन्हें यह बर्दाश्त नहीं हो रहा। यह बात पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने शुक्रवार को चंडीगढ़ में प्रेसवार्ता में कहीं।  प्रेसवार्ता में हरपाल चीमा से पंजाब में आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के बीच गठबंधन पर सवाल पूछा गया। इस पर उन्होंने कहा यह फैसला पार्टी हाईकमान करेगा। इस दौरान पर्यटन मंत्री अनमोल गगन मान भी मौजूद रहीं। चीमा ने कहा गठबंधन को छोड़ने को लेकर आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के अलावा अन्य नेताओं पर भी दबाव बनाया जा रहा है।

वित्त मंत्री चीमा ने कहा कि 2024 लोकसभा चुनाव नजदीक आ रहा है। भाजपा को इन चुनाव में इंडिया गठबंधन के हाथों अपनी हार नजर आ रही है। क्योंकि पिछले 10 सालों से केंद्र की भाजपा सरकार हर मोर्चे पर बुरी तरह विफल रही है। भ्रष्टाचार, महंगाई और बेरोजगारी रोज नई ऊंचाइयां छू रही है। वे हर साल दो करोड़ नौकरियां देने में विफल रहे।

किसानों की आय दोगुनी करने के बजाय जैसा कि उन्होंने चुनाव से पहले वादा किया था, उन्होंने किसानों को अपने बुनियादी अधिकारों के लिए आंदोलन करने पर मजबूर कर दिया है। लोग बीजेपी के खिलाफ गुस्से से भरे हैं और उन्हें हराने के लिए एकजुट हो रहे हैं। इसीलिए बीजेपी इंडिया गठबंधन से डर रही है। चीमा ने कहा अब तक ईडी केजरीवाल को सात समन भेजे हैं। वे हमें इंडिया गठबंधन से बाहर करने के लिए जल्द ही उन्हें गिरफ्तार करने की योजना बना रहे हैं।

सिर्फ नाम का घोटाला अब तक कोई बरामदगी नहीं :  चीमा ने कहा कि आप के वरिष्ठ नेताओं को शराब घोटाला मामले में झूठे मुकदमे दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है। सिर्फ नाम के इस घोटाले में अब तक हजार से ऊपर छापामारी हो चुकी है लेकिन जांच एजेंसियों को कुछ नहीं मिला है। आप के किसी नेता के ठिकानों, घर, कार्यालय या बैंक खातों तक में कोई पैसों के सबूत नहीं मिले हैं, क्योंकि कोई घोटाला हुआ ही नहीं है। यह आम आदमी पार्टी को रोकने के लिए फर्जी मामला बनाया गया है। कैबिनेट मंत्री अनमोल गगन मान ने कहा कि चंडीगढ़ मेयर चुनाव में इंडिया गठबंधन ने बीजेपी को हराया। यह सिर्फ एक ट्रेलर था। बीजेपी जानती है कि जहां भी आम आदमी पार्टी इंडिया गठबंधन के साथ होगी, वहां वे जीत नहीं सकते। इसीलिए बीजेपी ने दिनदहाड़े लोकतंत्र की हत्या कर चंडीगढ़ चुनाव जीतने की भी कोशिश की लेकिन फिर भी उन्हें हार का सामना करना पड़ा।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

कस्बा कोट फतूही में समागम दौरान पहुंचे राष्ट्रीय संत बाबा बाल जी ऊना वाले : नशों को लेकर चिंता करते हुए उन्होंने कहा के हमारी युवा पीड़ी गलत मार्ग पर जाकर अपना भविष्य कर रही बर्बाद

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : राष्ट्रीय संत बाबा बाल जी राधा कृष्ण मंदिर कोटला कलां ऊना कस्बा कोट फतूही में चल रही श्री मद भागवत कथा में शामिल होने के लिए विशेष तौर पर पहुंचे। इस...
article-image
पंजाब

नशे के खिलाफ छात्रों ने उठाई आवाज : स्कूल ऑफ एमिनेंस गढ़शंकर में जागरूकता सेमिनार

गढ़शंकर। नशामुक्त भारत अभियान के तहत शनिवार को स्कूल ऑफ एमिनेंस गढ़शंकर में भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी की पंजाब राज्य शाखा के नेतृत्व में जागरूकता सेमिनार आयोजित किया गया। सेमिनार की अध्यक्षता स्कूल की...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

रंगीन वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो हड़कंप मच गया – जानें क्या बोली पुलिस

राजस्थान के एक बाबा का वीडियो वायरल होने के बाद सनसनी मच गई है। बाबा बालकनाथ नाम के बाबा का रंगीन वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो हड़कंप मच गया है। वीडियो में...
article-image
पंजाब

पेट्रोल पंप पर लूट : 3 लुटेरे ने हथियारों के बल पर दफ्तर में घुस कर 2 लाख कैश लूटा

जालंधर :  नकोदर में लुटेरे एक पेट्रोल पंप से 2 लाख रुपए कैश लूट कर ले गए। लुटेरों ने लूट की घटना को उस वक्त अंजाम दिया जब पंप का स्टाफ रात को दफ्तर...
Translate »
error: Content is protected !!