केजरीवाल के घर बाहर स्वाति मालीवाल ने फेंका कूड़ा : हाथ-पैर पकड़कर उठा ले गई दिल्ली पुलिस

by
नई दिल्ली।  आम आदमी पार्टी की बागी सांसद स्वाति मालीवाल ने एक बार फिर से अरविंद केजरीवाल की परेशानी  बढ़ाने वाला काम किया है। स्वाति मालीवाल ने गुरुवार दोपहर आम आदमी पार्टी के मुखिया और दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल के घर के बाहर कूड़ा फेंका है।
इसके बाद दिल्ली पुलिस ने उन्हें डिटेन कर लिया। स्वाति मालीवाल की तरफ से यह प्रदर्शन ‘सफाई व्यवस्था’ को लेकर किया गया।
पुलिस द्वारा जबरन बस में बैठाए जाने के बाद स्वाति मालीवाल ने मीडिया से कहा, “पूरी दिल्ली कूड़ेदान बन गई है। मैं यहां पर आई थी, मैं अरविंद केजरीवाल जी से मिलने आई हूं। कूड़ा कहां फेंके दिल्ली? कूड़े का उपहार दिल्ली ने उन्हें दे रखा है न… सुधर जाओ वरना दिल्ली सुधार देगी… मैं न इनके गुंडों से डरती और न इनकी पुलिस से डरती।”
तीन मिनी ट्रकों में कूड़ा लेकर पहुंचीं स्वाति मालीवाल
न्यूज एजेंसी भाषा द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, राज्यसभा सदस्य स्वाति मालीवाल ने अरविंद केजरीवाल के घर के बाहर विरोध स्वरूप कूड़ा फेंका जिसके बाद पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया। स्वाति मालीवाल और उनके सहयोगियों ने विकासपुरी में सड़कों से कूड़ा उठाया, उसे तीन मिनी ट्रकों में भरा और फिरोजशाह रोड पर केजरीवाल के घर पहुंचे।
स्वाति मालीवाल ने केजरीवाल के घर के बाहर जमीन पर कूड़ा फेंका, जिसके बाद महिला पुलिसकर्मियों ने उन्हें रोका और वहां से हटा दिया। केजरीवाल के पांच फिरोजशाह रोड स्थित आवास के पास सैकड़ों महिलाएं हाथों में तख्तियां लिए देखी गईं, जिन पर लिखा था, “मुस्कुराइए, AAP दिल्ली में हैं”।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

पंजाब

चालक द्वारा टेंपू पलटा देने से दो मजदूरों की मौत, मजदूरों का आरोप चालक ने साथियों संग मिलकर मारपीट की ओर अढ़ाई लाख रुपये व महिलाओं से गहने छीन लिए

माहिलपुर – टेंपू किराए पर कर माहिलपुर से अलीगढ़ उत्तरप्रदेश जा रहे मजदूरों से टेंपू चालक व उसके साथियों ने मारपीट कर व उनसे अढाई लाख रुपये लूट और महिलाओं द्वारा पहने गहने तक...
article-image
पंजाब

सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए ट्रैफिक नियमों कि प्रति जागरूक करने के लिए छोटी छोटी बुकलेट्स छाप घर घर करनी चाहिए वितरित : एडवोकेट जसबीर सिंह राय

गढ़शंकर ।  सड़को पर ट्रैफिक नियमों की अवहेलना कर दौड़ रहे वाहनों के खिलाफ सरकार को कड़ी कार्रवाई करने के लिए विशेष योजना बनाने के इलावा  गाँवों ,शहर के मोहल्लों तथा स्कूलों कालेजों में...
article-image
पंजाब

हणोगी के समीप राष्ट्रीय राजमार्ग से हटाया मलबा

एएम नाथ। मंडी, 09 अगस्त।   उपायुक्त अपूर्व देवगन ने बताया कि भारी बारिश के कारण भूस्खलन से बंद मंडी से कुल्लू राष्ट्रीय राजमार्ग को आज हणोगी से आगे कुल्लू की ओर खोल दिया गया...
article-image
पंजाब

दीपक कुमार दीपू का देहांत : श्री अमरनाथ माता चिंतपूर्णी चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष पवन कुमार हैप्पी के नौजवान पुत्र दीपक कुमार का देहांत

गढ़शंकर । श्री अमरनाथ माता चिंतपूर्णी चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष और समाजसेवी पवन कुमार हैप्पी भाजी तथा उनके परिवार को उस समय गहरा आघात लगा जब उनका पुत्र दीपक कुमार दीपू का देहांत हो...
Translate »
error: Content is protected !!