केजरीवाल के लिए पंजाब में बन रहा ‘शीश महल’ : भाजपा

by

नई दिल्ली : भाजपा ने शुक्रवार को कहा कि आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल को पंजाब में मुख्यमंत्री कोटे के तहत ‘सात सितारा सुविधाओं वाला शीश महल’ मुहैया कराया जा रहा है।

जबकि वह न तो निर्वाचित विधायक हैं और न ही राज्य सरकार का हिस्सा हैं। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने आरोप लगाया कि दिल्ली में चुनाव हारने वाले आम आदमी पार्टी (आप) के नेताओं को भी पंजाब के विभिन्न बोर्ड और आयोगों में ‘पदस्थ’ किया गया है। उन्होंने केजरीवाल और उनकी पार्टी से इस बारे में स्पष्टीकरण मांगा। भाजपा के आरोपों पर ‘आप’ या पंजाब सरकार की ओर से तत्काल कोई प्रतिक्रिया नहीं आई।

पूनावाला ने एक वीडियो संदेश में कहा, “दिल्ली के लोगों ने केजरीवाल को नई दिल्ली स्थित उनके ‘शीश महल’ से हटा दिया, लेकिन शीश महल वाली मानसिकता खत्म नहीं हुई है। पंजाब में करदाताओं के पैसे से, पंजाब के मुख्यमंत्री के कोटे के तहत ‘शीश महल भाग-2’ का निर्माण किया जा रहा है, क्योंकि केजरीवाल पंजाब के ‘सुपर सीएम’ हैं।” भाजपा प्रवक्ता ने कहा, “केजरीवाल निर्वाचित विधायक नहीं हैं, वह सरकार में भी शामिल नहीं हो सकते। लेकिन, पंजाब के करदाताओं के पैसे से उनके लिए सात सितारा सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।” भाजपा प्रवक्ता ने आरोप लगाया कि पंजाब में सत्तारूढ़ आप ने राज्य के लोगों से किए गए अपने वादे पूरे नहीं किए हैं।

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

25 पार्टियों के 50 नेता रहे शामिल : राहुल गांधी के आवास पर इंडिया ब्लॉक की बड़ी बैठक

नई दिल्ली : राहुल गांधी के दिल्ली स्थित आवास पर आज इंडिया ब्लॉक की बैठक की गई। इस बैठक में लगभग 25 पार्टियों के 50 नेता मौजूद थे। इन पार्टियों में कांग्रेस, नेशनल कॉन्फ्रेंस,...
article-image
पंजाब

जालंधर ग्रेनेड अटैक मामले में आरोपी हैरी की मां बोली- मेरे बेटे को फंसाया जा रहा

जालंधर :  भाजपा नेता मनोरंजन कालिया के घर पर हमला हुआ। यह हमला 7 अप्रैल की रात 1.30 बजे ग्रेनेड से किया गया। इस मामले में लगातार पुलिस की कार्रवाई जारी है।  पुलिस ने...
article-image
पंजाब

खालसा कॉलेज के एम. कॉम. प्रथम सेमेस्टर का परिणाम शानदार रहा

गढ़शंकर, 9 अप्रैल: बब्बर अकाली मेमोरियल खालसा कॉलेज गढ़शंकर में चल रहे पोस्ट ग्रेजुएट कोर्स एम. कॉम. पहले सेमेस्टर का परिणाम शानदार रहा है। कॉलेज के कार्यकारी प्राचार्य प्रो. लखविंदरजीत कौर ने जानकारी देते...
Translate »
error: Content is protected !!