केजरीवाल गिरफ्तार : 2 घंटे की पूछताछ के बाद ईडी ने उठाया कदम

by

नई दिल्ली : ईडी ने दिल्ली शराब नीति केस में आम आदमी पार्टी के कन्वीनर और  दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार कर लिया। ईडी की टीम गुरुवार शाम 7 बजे केजरीवाल के घर 10वां समन और सर्च वारंट लेकर पहुंची थी। जांच एजेंसी ने दो घंटे तक पूछताछ के बाद रात 9 बजे यह कारवाई करते हुए अरविंद केजरीवाल को ग्रिफ्तार कर लिया।

इस बीच दिल्ली की मंत्री आतिशी ने कहा कि केजरीवाल दिल्ली के सीएम बने रहेंगे। जेल से सरकार चलाएंगे। इधर, केजरीवाल की लीगल टीम ने सुप्रीम कोर्ट में भी अपील की है। साथ ही फौरन सुनवाई की मांग की। हाईकोर्ट ने गिरफ्तारी से राहत देने से इनकार कर दिया था। इससे पहले गुरुवार को दोपहर 2.30 बजे हाईकोर्ट ने दिल्ली सीएम की गिरफ्तारी पर रोक लगाने वाली याचिका खारिज कर दी। केजरीवाल ने कोर्ट से ये भरोसा मांगा था कि अगर वे पूछताछ के लिए ईडी जाते हैं तो उन्हें गिरफ्तार नहीं किया जाए। कोर्ट ने साफ किया कि केजरीवाल को ईडी के सामने पेश होना होगा, उनकी गिरफ्तारी पर रोक नहीं है।

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

4 नाबालिग कांवड़ियों की गंगनहर में डूबने से मौत

हरिद्वार :  ज्वालापुर क्षेत्र में शुक्रवार को जटवाड़ा पुल के पास चंडीगढ़ निवासी 16 से 18 साल की उम्र के चार नाबालिग कांवड़ियों की गंगनहर में डूबने से मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक,...
article-image
पंजाब

पुराने स्केल, पुरानी पेंशन और भत्तों के लिए 17 मई को मोहाली में रैली कर मुख्यमंत्री निवास की ओर मार्च करने किया जायेगा : पुराने स्केल, पेंशन और भत्ते बहाली मोर्चा

रैली की तैयारियों के लिए 23 अप्रैल को होशियारपुर में की जाएगी कन्वेंशन गढ़शंकर, 19 अप्रैल :  कर्मचारियों की वित्तीय मांगों को हल करने से इनकार करने वाली पंजाब सरकार के खिलाफ “पुराने स्केल,...
article-image
पंजाब

सिविल अस्पताल गढ़शंकर में  टीबी के 100 दिन निःशुल्क अभियान की शुरुआत

गढ़शंकर,  7 दिसम्बर: टीबी (तपेदिक) उन्मूलन की दिशा में एक बड़े कदम के रूप में, स्वास्थ्य विभाग ने 100 दिनों की टीबी छुट्टी शुरू की है। इसी मुहिम तहत एसएमओ डा संतोख राम के...
article-image
पंजाब

गढ़शंकर में 10 वां विशाल भंडारा 27 जून से आरंभ: कुलभूषण शौरी

गढ़शंकर :श्री अमरनाथ माता चिंतपूर्णी चैरिटेबल ट्रस्ट रजिस्टर्ड गढ़शंकर द्वारा समस्त नगर निवासियों के सहयोग से श्री अमरनाथ जी की यात्रा तथा अन्य धार्मिक स्थानों की यात्रा पर जाने वाले यात्रियों के लिए 10वां...
Translate »
error: Content is protected !!