केन्द्री मंत्रिमंडल के फेरबदल में पंजाब में दो मंत्री तय, एक तरुण चुग, दूसरे हो सकते राघव राघव चड्ढा

by

चंडीगढ़: बंगाल जीतने के बाद बीजेपी ने पंजाब की तैयारी शुरू कर दी है। मानसूत्र सत्र से पहले अपेक्षित केंद्रीय मंत्रिमंडल में पंजाब से मंत्रियों की संख्या बढ़ सकती है। चर्चा है कि राज्यसभा के नॉमिनेट किए गए तरुण चुग को केंद्रीय मंत्रिमंडल में स्थान मिल सकता है। अगर चुग मंत्री बनते हैं तो पार्टी को पंजाब चुनावों में इसका सीधा फायदा मिलेगा। चुग पिछले सालों में बीजेपी नेतृत्व के विश्वासपात्र नेता बनकर उभरे हैं। संभवना यह भी व्यक्त की जा रही है कि आम आदमी पार्टी (आप) छोड़कर बीजेपी में राघव चड्ढा भी मंत्री बन सकते हैं। ऐसे में पंजाब को विधानसभा चुनावों से पहले दो नए मंत्री मिल सकते हैं।
आप के सात राज्यसभा (छह पंजाब के) सदस्य राघव चड्ढा की अगुवाई में ही बीजेपी में आए हैं। बीजेपी ने रवनीत सिंह बिट्टू को फिर से राज्यसभा के लिए नॉमिनेट नहीं किया है। ऐसे में पंजाब से नए चेहरों के मंत्रिमंडल में आने की उम्मीद बढ़ गई है। सूत्र बताते हैं कि रवनीत सिंह बिट्टू विधानसभा चुनाव लड़ेंगे। गौरतलब हो कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह लगातार पंजाब के हालात को भांपने के लिए फीडबैक ले रहे हैं ताकि बीजेपी एक मजबूत रणनीति के साथ चुनावी मैदान में उतर सके। अमित शाह से कुछ दिन पहले हरभजन सिंह और फिर इसके बाद विक्रमजीत सिंह साहनी मिलने पहुंचे थे।

राज्यसभा चुनावों के बाद और मानसून सत्र से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मंत्रिमंडल में फेरबदल की अटकलें हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्रीय मंत्रिपरिषद में अभी पंजाब से सिर्फ रवनीत सिंह बिट्टू हैं। वह राज्य मंत्री (रेलवे और खाद्य प्रसंस्करण उद्योग) के रूप में कार्यरत हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तीसरी बार शपथ 9 जून को ली थी। ऐसे में उनकी तीसरे कार्यकाल के दो साल 9 जून को पूरे होंगे। संसद के मानसून सत्र 2026 की संभावित डेट 21 जुलाई से 12 अगस्त 2026 के बीच तय होने की उम्मीद है, हालांकि संसदीय कार्य मंत्रालय द्वारा इसकी आधिकारिक घोषणा अभी नहीं की गई है। सूत्रों का कहना है कि केंद्रीय मंत्रिमंडल में फेरबदल के दौरान काफी बड़े बदलाव संभावित हैं।

तरुण चुग अमृतसर के रहने वाले : बीजेपी ने तरुण चुग को मध्य प्रदेश से राज्यसभा का कैंडिडेट बनाया है। वे पार्टी के प्रमुख रणनीतिकारों में से एक हैं और संगठन का कामकाज संभालते हैं। पूर्व में वह जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, और तेलंगाना जैसे राज्यों में बीजेपी के प्रभारी और सह-प्रभारी रह चुके हैं। वह पंजाब में अमृतसर के रहने वाले हैं। वह वर्तमान में बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव हैं। तरुण चुग की मजबूती यह है कि वह राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से तपकर निकले हैं। वह 9 साल की आयु में आरएसएस से जुड़ गए थे। वह इसके बाद एबीवीपी और फिर भाजयुमों में सक्रिया रहे हैं। ऐसे में उन्हें संगठन का तगड़ा अनुभव है। तरुण चुग ने एमबीए की डिग्री ली है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

संदिग्ध महिला को सुरक्षा एजेंसी ने उठाया : मोबाइल में पाकिस्तानी नंबर होने की आशंका

फिरोजपुर :  फिरोजपुर में एक सुरक्षा एजेंसी द्वारा एक महिला को उसके घर से उठाने की बात सामने आई है। जानकारों का कहना है कि उक्त महिला के मोबाइल में पाकिस्तानी नंबर होने की...
पंजाब

जवाहर नवोदय विद्यालय फलाही मेें 31वीं रिजनल एथलेटिक्स मीट शुुरु : पंजाब, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, चंडीगढ़(यू.टी) के पांच कलस्टरों के 201 विजेता खिलाडिय़ों की तीन दिवसीय 31वीं रिजनल एथलेटिक्स मीट

होशियारपुर, 27 जुलाई:  पंजाब, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, चंडीगढ़(यू.टी) के पांच कलस्टरों के 201 विजेता खिलाडिय़ों की तीन दिवसीय 31वीं रिजनल एथलेटिक्स मीट जवाहर नवोदय विद्यालय फलाही में शुरु हुई। इस एथलेटिक्स मीट में मुख्य...
article-image
पंजाब

राज लाली गिल ने पंजाब राज्य महिला आयोग के अध्यक्ष के रूप में संभाला कार्यभार

चंडीगढ़ : पंजाब राज्य महिला आयोग की नवनियुक्त अध्यक्ष राज लाली गिल ने आज पंजाब के खेल एवं युवा सेवा मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर की उपस्थिति में अपना पद ग्रहण किया। इस मौके पर...
article-image
पंजाब

कंडी व बीत के जंगलों में तेदंूए पहुंचे, वन विभाग की टीम को मिला कंबाला के जंगल में

गढ़शंकर : गढ़शंकर के कंडी व बीत के जंगलों मेेंं तेदुओं के मिलने के कारण वन विभाग व बाईल्ड लाईफ विभाग ने सर्च अपरेशन किया और किसी भी तरह का जनता को खतरा नहीं...
Translate »
error: Content is protected !!