केबल ऑपरेटर से ले रहा था घूस : सीबीआई ने ट्राई के सीनियर ऑफिसर को एक लाख रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा

by
एएम नाथ।सिरमौर : सीबीआई ने हिमाचल प्रदेश में एक केबल ऑपरेटर से एक लाख रुपये की रिश्वत लेने के आरोप में ट्राई के एक वरिष्ठ अधिकारी को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि उन्होंने सिरमौर में केबल सेवाएं चलाने के लिए केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के लाइसेंस धारक से रिश्वत मांगी थी।
सीबीआई ने हिमाचल प्रदेश में एक केबल ऑपरेटर से अनुपालन मामलों में लाभ पहुंचाने के लिए एक लाख रुपये की रिश्वत लेने के आरोप में ट्राई (भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण) के एक वरिष्ठ अधिकारी को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने शुक्रवार को बताया कि सीबीआई ने भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई) के वरिष्ठ अनुसंधान अधिकारी नरेन्द्र सिंह रावत के खिलाफ मामला दर्ज किया है। रावत पर आरोप है कि उन्होंने हिमाचल प्रदेश के सिरमौर में केबल सेवाएं चलाने के लिए केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के लाइसेंस धारक से रिश्वत मांगी थी।
                ट्राई के वरिष्ठ अधिकारी ने कथित तौर पर ऑपरेटर से राज्य के अन्य पांच लाइसेंसधारी केबल ऑपरेटरों की तरफ से भी रिश्वत की मांग की। अधिकारी ने वादा किया कि वह इन ऑपरेटरों के नियामक दस्तावेजों का मूल्यांकन उनके (केबल ऑपरेटर) पक्ष में करेगा। एजेंसी ने कहा कि रिश्वत का उद्देश्य मंत्रालय से उनके लाइसेंस रद्द करने की सिफारिश न करना था।
सीबीआई के प्रवक्ता ने एक बयान में कहा, “यह भी आरोप लगाया गया है कि ट्राई के दिशा-निर्देशों के अनुसार उक्त केबल ऑपरेटरों को अपनी तिमाही निष्पादन निगरानी रिपोर्ट उक्त आरोपी को सौंपना आवश्यक है, जो मूल्यांकन या अवलोकन के बाद, कुछ विसंगतियां पाए जाने पर उनके लाइसेंस को स्वीकार या रद्द करने की सिफारिश करता है।”
सीबीआई ने बताया कि प्रारंभिक सत्यापन के बाद सीबीआई ने जाल बिछाया और रावत को शिकायतकर्ता से दिल्ली स्थित अपने कार्यालय में एक लाख रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ लिया। एजेंसी ने ग्रेटर नोएडा और नयी दिल्ली में आरोपियों के आवासीय और कार्यालय परिसरों की तलाशी ली।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

सीपीएस बुटेल ने किया 31वें बाल विज्ञान सम्मेलन का समापन : सुक्खू सरकार ने शिक्षा में दी नईं दिशा : आशीष बुटेल

पालमपुर, 17 अक्तूबर – मुख्य संसदीय सचिव, शहरी विकास एवं शिक्षा आशीष बुटेल ने कहा कि किताबी ज्ञान के साथ साथ में शिक्षण संस्थानों एक्स्ट्रा को-क्यूरीकुलर एक्टिविटी को भी पाठ्यक्रम का हिस्सा बनाकर, इन...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

तेजस क्रैश के दौरान विंग कमांडर नमांश की आखिरी तक की कोशिश, Video में अदम्य साहस को देख आप भी देंगे सलामी

दुबई एयर शो 2025 में तेजस प्लेन क्रैश का एक बिल्कुल साफ़ नया वीडियो सामने आया है। वीडियो में हिमाचल के एक बहादुर पायलट विंग कमांडर नमंश स्याल (37) आखिरी पल में अपनी जान...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

बंजार में उमड़ा आस्था का सैलाब : माँ वल्ले दुर्गा और महर्षि मार्कण्डेय के नवनिर्मित रथों की प्राण-प्रतिष्ठा में पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर

एएम नाथ। ​बंजार (कुल्लू) : देवभूमि हिमाचल की समृद्ध संस्कृति और अटूट आस्था का अद्भुत संगम शनिवार को बंजार के बलागाड़ में देखने को मिला। यहाँ आदि शक्ति माँ वल्ले दुर्गा और महर्षि मार्कण्डेय...
article-image
हिमाचल प्रदेश

1700 पुलिस व होम गार्ड कर्मी सुरक्षा व्यवस्था का जिम्मा संभालेंगे – मैड़ी में होली मेला 17 मार्च से होगा शुरु : मालवाहक वाहनों में श्रद्धालुओं के आने पर रहेगा पूर्ण प्रतिबंध -एडीसी महेंद्र पाल गुर्जर

एडीसी ने मेले के सफल संचालन हेतू किए गए प्रबंधों की समीक्षा बैठक की  अजायब सिंह बोपाराय/ एएम नाथ । ऊना, 14 मार्च – मैड़ी स्थित डेरा बाबा बडभाग सिंह में 17 मार्च से...
Translate »
error: Content is protected !!