केरल सरकार के मुख्यमंत्री, मंत्री, विधायकों के नई दिल्ली के धरने के समर्थन में सीपीआईएम गढ़शंकर ने किया प्रदर्शन

by

गढ़शंकर 8 फरवरी :   केंद्र सरकार द्वारा राज्य सरकारों के साथ भेदभाव को लेकर सीपीआई (एम) की केरल सरकार केरल सरकार के मुख्यमंत्री, मंत्री, विधायक नई दिल्ली में धरने पर बैठे हैं। पार्टी के केन्द्रीय फैंसले के मुताबिक देश स्तर और तहसील, जिला स्तर के लोगों को इकत्र कर केरला सरकार के साथ एकजुटता प्रकट करने के आह्वान पर आज स्थानीय पार्टी कार्यालय डॉ. भाग सिंह हाल तहसील गढ़शंकर में तहसील सचिव हरभजन सिंह अटवाल की अगुवाई में की गई एकत्रिता की गई । जिसमें  लोगों को संबोधित करते हुए सीपीआई के जिला सचिव एवं राज्य सचिवालय सदस्य गुरनेक सिंह भज्जल ने कहा कि जब से मोदी सरकार आई है बह लगातार विरोधी राज्य सरकारों के साथ भेदभाव कर रही है। केंद्र सरकार की और से राज्यों से करों और संसाधनों की हिस्सेदारी में वंचित नहीं करना चाहिए और राज्यों की उधार लेने की सीमा और केंद्र सरकार द्वारा कटौती बंद करनी चाहिए और राज्यों की सूची के विषयों में हस्तक्षेप करने के लिए केंद्र द्वारा प्रायोजक की गई सकीमें को प्रयोग नहीं करना चाहिए।  केंद्र सरकार को विरोधी पार्टियों के नेताओं को निशाना बना कर परेशान करने के लिए ई डी , सी बी आई, आमदन कर विभाग का प्रयोग नहीं करना चाहिए। राज्य सरकारों के मामलों में हस्तक्षेप करने से  राज्यपाल को अपने संवैधानिक पद का दुरपयोग करने से रोक लगाई जाए। राज्यपाल को राज्य की युनिवर्सिटी को चलाने मामलों में दखल देने के लिए चांसलर के पद का दुरपयोग नहीं करना चाहिए  और राज्यपाल को विधानसभा द्वारा पास किए गए कानूनों को पास करने में देरी नहीं करनी चाहिए। इस  दौरान केंद्र सरकार के विरोध में रोष  प्रदर्शन करके केरला सरकार के साथ एकजुटता प्रगट की ।इस मौके पर राज्य की कमेटी के सदस्य कामरेड दर्शन सिंह मट्टू , महेंद्र कुमार बडोआण, कश्मीर सिंह भज्जल,  शेर जंग बहादुर सिंह,  प्रेम सिंह करनैल सिंह,  नीलम बडोआण , गोपाल सिंह थादीं , रेशम सिंह , होशियार सिंह गोल्डी तरसेम लाल, पाल सिंह गुरजीत सिंह , पवन कुमार व अन्य उपस्थित थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

अटल बिहारी वाजपेयी के आदर्श आज भी देश के लिए प्रेरणास्रोत : पूर्व सांसद खन्ना

होशियारपुर, 16 अगस्त : पूर्व सांसद अविनाश राय खन्ना ने भारत के पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी के महान नेता भारत रत्न स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि के अवसर पर श्रद्धांजलि सभा...
article-image
पंजाब

तीन शहरों में शराब और मीट बैन, मिला पवित्र शहर का दर्जा

चंडीगढ़ : पंजाब के तीन शहरों को पवित्र शहरों का दर्जा दिया गया है। इनमें अमृतसर, श्री आनंदपुर साहिब और तलवंडी साबो शामिल हैं।  मुख्यमंत्री भगवंत मान ने श्री आनंदपुर साहिब में हुए पंजाब...
article-image
पंजाब

30 अप्रैल से शुरू होगी स्व-गणना प्रक्रिया, जिला वासी अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित करें: डिप्टी कमिश्नर

जनगणना 2027 के तहत 15 मई से 13 जून तक घर-घर जाकर होगा सर्वेक्षण, जानकारी पूरी तरह रहेगी गोपनीय होशियारपुर, 27 अप्रैल: डिप्टी कमिश्नर आशिका जैन ने बताया कि जनगणना 2027 की प्रक्रिया प्रारंभ...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

हॉस्टल की तीसरी मंजिल से गिरकर छात्रा की मौत

रोहित भदसाली ।  नेरचौक : निजी शिक्षण संस्थान के हॉस्टल की तीसरी मंजिल से बुधवार रात को गिरकर घायल हुई प्रशिक्षु छात्रा की शुक्रवार रात को नेरचौक मेडिकल कॉलेज में मौत हो गई। शनिवार...
Translate »
error: Content is protected !!