केवल AAP शासित दो राज्यों में बिजली बिल जीरो : चब्बेवाल रैली में अरविंद केजरीवाल ने किए कई वादे

by

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल दो दिवसीय पंजाब दौरे पर हैं. इस दौरान अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के साथ उपचुनाव चब्बेवाल में अपनी पार्टी के उम्मीदवार के लिए रैली की.

दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री ने होशियारपुर की चब्बेवाल और डेरा बाबा नानक विधानसभा सीटों पर पार्टी उम्मीदवारों के पक्ष में रैली की और जनता से समर्थन मांगा. पंजाब में 20 नवंबर को कुल 4 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होने हैं. इनमें चब्बेवाल और डेरा बाबा नानक साहेब सीट भी सामिल है.  अरविंद केजरीवाल ने सबसे पहले चब्बेवाल विधानसभा सीट पर पार्टी उम्मीदवार ईशांत चब्बेवाल के पक्ष में रैली की. जहां उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी के मुखिया आपको गारंटी दे रहे हैं कि अगर आप ईशांत को ऐतिहासिक बहुमत से जिताएंगे तो वह चब्बेवाल के सारे काम करवा देंगे. उन्होंने कहा कि राज्य में AAP की सरकार है. अगर आप ईशांत को वोट देंगे तो यहां के सारे काम आसानी से हो जाएंगे.

‘पंजाब में 41 हजार से ज्यादा युवाओं को नौकरी दी :   इस दौरान अरविंद केजरीवाल ने कांग्रेस छोड़कर आम आदमी पार्टी में शामिल हुए और सांसद बने डॉ. राजकुमार चब्बेवाल का भी जिक्र किया. इसके साथ ही उन्होंने कांग्रेस पर हमला बोला. अरविंद केजरीवाल ने कहा कि ये लोग अच्छे हैं, लेकिन पहले गलत पार्टी में थे. उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी ने जो भी वादे किए, उन्हें पूरा किया. पहले लोगों के बिजली के बिल हजारों में आते थे, अब जीरो हो गए हैं.

उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी ने स्कूल और अस्पताल बेहतर किए. पंजाब में 41 हजार से ज्यादा युवाओं को पक्की नौकरी दी गई. अभी भी बहुत काम होना बाकी है. इसलिए आम आदमी पार्टी के उम्मीदवारों को जिताएं. उन्होंने कहा कि 21 राज्यों में भाजपा की सरकार है. पूरे देश में सिर्फ दो राज्यों में AAP की सरकार है और यहां बिजली मुफ्त है.

आदमपुर से गढ़शंकर रोड़  होगा अब बाबा बंगा सिंह बहादुर मार्ग :  अरविंद केजरीवाल ने कहा कि पहले रिश्वत देकर नौकरी मिलती थी. अब किसी को सिफारिश या रिश्वत नहीं देनी पड़ती. कितने टोल प्लाजा खत्म किए गए हैं. उन्होंने कहा कि अगर हमारी नीयत खराब होती तो हम इन्हें बंद क्यों करते. लेकिन हमारी सरकार अच्छी है, हमारी नीयत सही है. इस दौरान उन्होंने छब्बेवाल में पॉलिटेक्निक कॉलेज, खेल का मैदान और नहर बनाने की घोषणा की. साथ ही केजरीवाल ने घोषणा की कि आदमपुर से गढ़शंकर रोड़ का नाम बाबा बंगा सिंह बहादुर के नाम पर रखा जाएगा.

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

ਜਥੇਦਾਰ ਪੰਜੋਲੀ ਨੂੰ ਸ਼੍ਰੋਮਣੀ ਕਮੇਟੀ ਦਾ ਜਨਰਲ ਸਕੱਤਰ ਬਣਨ ਤੇ ਅਕਾਲੀ ਦਲ ਵੱਲੋਂ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ਵਿਸ਼ੇਸ਼ ਸਨਮਾਨ

ਸ੍ਰੀ ਫਤਹਿਗੜ੍ਹ ਸਾਹਿਬ : ਸ਼੍ਰੋਮਣੀ ਗੁਰਦੁਆਰਾ ਪ੍ਰਬੰਧਕ ਕਮੇਟੀ ਦੇ ਮੈਂਬਰ ਜਥੇਦਾਰ ਕਰਨੈਲ ਸਿੰਘ ਪੰਜੋਲੀ ਅੱਜ ਸ਼੍ਰੋਮਣੀ ਗੁਰਦੁਆਰਾ ਪ੍ਰਬੰਧਕ ਕਮੇਟੀ ਦੇ ਹਾਊਸ ਵਿੱਚ ਜਰਨਲ ਸਕੱਤਰ ਚੁਣੇ ਤੇ ਪ੍ਰਮਾਤਮਾ ਦਾ ਸ਼ੁਕਰਾਨਾ ਕਰਨ ਲਈ ਸ਼ਹੀਦਾਂ ਦੇ ਪਵਿੱਤਰ...
article-image
पंजाब

50 साल से नए साल पर वधाई कार्ड लिखने वाले रघुवीर सिंह टेरकियाना के कार्ड की चर्चा

.होशियारपुर/ दलजीत अजनोहा : चर्चित मुद्दों को शब्दों में परोसकर नए वर्ष के वधाई कार्ड के रूप में पेश करने वाले शायर रघुवीर सिंह टेरकियाना ने इस बार भी देश की सियासी हालत पर तीखा...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

ब्रिटेन में बुरा फंसा सिख परिवार – भारत के नाम पर पहले मांगा वीजा – अफगान नागरिक बनकर फिर ली शरण

चंडीगढ़ : ब्रिटेन में अवैध रूप से अफगान नागरिक होने का दावा कर शरण लेने के आरोप में एक परिवार को क्रॉयडन मजिस्ट्रेट कोर्ट में पेश किया गया। इस परिवार पर आरोप है कि...
article-image
पंजाब

पार्टीबाजी छोड़कर बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए आगे आने की जरूरत: डिप्टी स्पीकर रौड़ी

गढ़शंकर, 2 सितंबर: पंजाब और उसके आसपास के राज्यों में भारी बारिश के कारण पंजाब के कई ज़िले बाढ़ की चपेट में हैं। ऐसे मुश्किल समय में, पार्टीबाजी से ऊपर उठकर बाढ़ प्रभावित पंजाबी...
Translate »
error: Content is protected !!