कैप्टन अमरिंदर जो भी वह बोल रहे सही है, भाजपा में डिक्टेटरशिप : सुखजिंदर रंधावा

by

अमृतसर । पंजाब के उप-मुख्यमंत्री व सांसद सुखजिंदर रंधावा ने पूर्व सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह के उस बयान को सही कहा है, जो उन्होंने बीते दिन दिया। एक एजेंसी को इंटरव्यू देते हुए सुखजिंदर रंधावा ने कैप्टन अमरिंदर सिंह के कांग्रेस के दिनों को याद किया और उन्हें दोस्तों का दोस्त व कुशल राजनेता बताया।

सुखजिंदर रंधावा ने कहा- कैप्टन अमरिंदर सिंह सैकुलर भी हैं, एडमिनिस्ट्रेटर भी हैं और स्टेट फार्वड भी हैं। हर किसी में कोई ना कोई कमी होती है। जहां उनमें बहुत ज्यादा प्लस पॉइंट होते हैं, एक आध माइनस भी होता है। कुल मिलाकर कैप्टन अमरिंदर में पॉजिटिव पॉइंट रहे हैं। जो भी उन्होंने बीते दिन इंटरव्यू में कहा, वे ठीक कहा।

कैप्टन की एक बात है कि उनके दिल में होता है, वही जुबान पर होता है। पता नहीं क्या हुआ कि हमारी दोनों की बनती भी बहुत थी, मुझे पता नहीं कि मेरी व कैप्टन साहिब की किस बात पर बिगढ़ गई। उसके बाद हम इकट्‌ठे भी नहीं हुए।

इंटरनल डेमोक्रेसी में छूट से कांग्रेस को पहुंचा नुकसान

सुखजिंदर रंधावा ने कहा कि कैप्टन अमरिंदर सिंह ने जो भी कहा, ठीक कहा है। कांग्रेस में नुकसान इसलिए भी है कि पार्टी की इंटरनल डेमोक्रेसी को पूरी तरह छूट दे दी गई। डिसिप्लिन चाहिए, लेकिन इतना भी नहीं चाहिए, जितना बीजेपी का है कि जुबान ही बंद कर दो।

बीजेपी जिस तरह से चल रही है, ये आने वाले समय में देश के लिए खतरनाक है। जिस पार्टी में डेमोक्रेसी खत्म हो जाए और पूर्ण डिक्टेटरशिप आ जाए, वे पार्टी बहुत देर तक सरवाइव नहीं करती। हमने तो 70 साल निकाल लिए, अब देखना है कि इनका क्या हाल होता है।

पंजाब ने दो बड़े लीडर खो दिए

पंजाब व पूरे देश की पॉलीटिक्स अलग है। पंजाब में लीडर को पसंद किया जाता है। बदलकिस्मती से पंजाब में दो बहुत बड़े लीडर थे, एक प्रकाश सिंह बादल व दूसरा कैप्टन अमरिंदर सिंह। प्रकाश सिंह बादल तो रहे नहीं, लेकिन कैप्टन अमरिंदर सिंह ने गलत रास्ता ले लिया।

रंधावा के अनुसार, उस समय जो कैप्टन अमरिंदर सिंह ने डिसीजन लिया, वे गलत था। कैप्टन अमरिंदर सिंह जब भी बने, उन्हें कांग्रेस ने ही बनाया। जब जब इन्होंने कांग्रेस छोड़ी है, वे एमएलए भी नहीं बन पाए।

कैप्टन दुश्मनों के पक्के दुश्मन हैं

रंधावा बोले कि महारानी परनीत कौर जब भी सांसद बनी, कांग्रेस की टिकट पर ही बनी हैं। आज भी कैप्टन अमरिंदर सिंह की रिस्पैक्ट करता हूं। एक पुरुष की तरह वह जुबान वाले हैं और किसी के साथ खड़े होने वाले भी हैं। वो पॉलीटिकल कम हैं, दोस्तों के दोस्त हैं और दुश्मनों के पक्के दुश्मन हैं।

जानें क्या कहा था कैप्टन अमरिंदर सिंह ने

कैप्टन अमरिंदर सिंह ने हालिया इंटरव्यू में कांग्रेस को अधिक लोकतांत्रिक बताया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस हाईकमान नेताओं से सलाह लेता था, जबकि बीजेपी में दिल्ली से फैसले हो जाते हैं बिना जमीनी नेताओं की राय के।

कांग्रेस से हटाए जाने का दर्द आज भी है, लेकिन वापसी का सवाल ही नहीं उठता। सोनिया गांधी की मदद करेंगे, पर राजनीतिक रूप से नहीं। पंजाब कांग्रेस में नौ सीएम पद के दावेदार हैं, लेकिन किसी का भविष्य नहीं। उन्होंने नवजोत सिंह सिद्धू और उनकी पत्नी नवजोत कौर सिद्धू को अस्थिर करार दिया।

सिद्धू दंपति झूठ बोल रहे हैं, कांग्रेस को उन्हें पार्टी से निकाल देना चाहिए। सिद्धू को क्रिकेट कमेंट्री पर लौटना चाहिए। कांग्रेस को अच्छी तरह समझते हैं और पंजाब में बीजेपी-शिरोमणि अकाली दल गठबंधन ही मजबूत सरकार बना सकता है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

Video देख फट जाएगा कलेजा : सब को माफ करते हुए…हरीश राणा की इच्छा मृत्यु का भावुक पल

केभी-कभी जिंदगी इंसान को ऐसे मोड़ पर ला खड़ा करती है, जहां उम्मीद और दर्द के बीच की रेखा धुंधली पड़ जाती है. उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद के राजनगर एक्सटेंशन में रहने वाले एक...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

क्यों आप ने सुशील गुप्ता को दोबारा नहीं उतारा मैदान में और कौन कौन है राज्य सभा के 3 उम्मीदवार जानने के लिए पढ़ें…

नई दिल्ली :  दिल्ली में राज्यसभा चुनाव  19 जनवरी2 को होने है । जिसके  लिए आम आदमी पार्टी ने अपने तीन उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी। आप की पॉलिटिकल अफेयर्स कमिटी ने...
article-image
पंजाब

प्रिंसिपल परविंदर सिंह ने गांव सोना में विद्यार्थियों के करियर मार्गदर्शन के संबंध में ग्रामीणों से की बातचीत

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : श्री गुरु गोबिंद सिंह खालसा कॉलेज माहिलपुर के प्रिंसिपल डॉ. परविंदर सिंह ने कॉलेज स्टाफ सदस्यों की मौजूदगी में क्षेत्र के गांव सोना में ग्राम पंचायत द्वारा आयोजित एक विशेष समारोह...
article-image
पंजाब

राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा के एक वर्ष पूर्ण होने पर बोड़ा में समागम 

गढ़शंकर,  22 जनवरी: आज गांव  बोड़ा के मां काली मंदिर में राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा के एक वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में पुजारी कुलदीप शर्मा एवं समस्त नगर वासियों के सहयोग से...
Translate »
error: Content is protected !!