कैप्टन दर्शन सिंह को मरणोपरांत शरीर दान के फॉर्म भरने पर रोटरी आई बैंक द्वारा सम्मानित

by

गढ़शंकर :   कैप्टन दर्शन सिंह निवासी गांव चक्क राजू सिंह ने मरणोपरांत अपने शरीर दान की वसीयत तैयार कर  रोटरी आई बैंक एवं कॉर्नियल ट्रांसप्लांटेशन सोसाइटी को सौंप दी । जिसके चलते गांव की सरपंच शीला रानी तथा नंबरदार मनजीत सिंह दारा की उपस्थिति में  बॉडी डोनेशन कमेटी के चेयरमैन डॉ. तरसेम सिंह ने शरीर दान का फॉर्म भरने पर कैप्टन दर्शन सिंह को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। इस मौके पर स्वर्ण सिंह ढंडा और प्रेम सिंह भी मौजूद थे। उन्होंने कहा कि वे एक साल से शरीर दान करने के लिए प्रयास कर रहे थे और कई बार सिविल अस्पताल, होशियारपुर भी गए, लेकिन कहीं भी उनकी इच्छा पूरी नहीं हुई। फिर उन्हें रोटरी आई बैंक के बारे में पता चला। उनसे संपर्क करने पर डॉ. तरसेम सिंह उनके घर आए और उनकी इच्छा पूरी की।
डॉ. तरसेम सिंह ने बताया कि संस्था अब तक 30 शरीर दानियों के निधन उपरांत उनके शरीर मेडिकल कॉलेजों को भेज चुकी है। यह सारी सेवा संस्था के फाउंडर और प्रधान जे.बी. बहल की योग्य अगुवाई में निःशुल्क की जाती है। डॉ. तरसेम सिंह ने लोगों से अपील की कि वे अधिक से अधिक नेत्रदान करें और यदि कोई व्यक्ति आंख की खराब पुतली से पीड़ित है तो वह रोटरी आई बैंक से संपर्क करे। यह सेवा दानी सज्जनों के सहयोग से निःशुल्क की जाती है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

दर्शन सिंह मट्टू के नेतृत्व में एसडीएम गढ़शंकर को ज्ञापन सौंपा

गढ़शंकर, 12 नवंबर :  पिछले कई दिनों से श्री आनंदपुर साहिब को नया ज़िला बनाने की चल रही चर्चाओं का जहाँ लोगों ने स्वागत किया है, वहीं गढ़शंकर विधानसभा क्षेत्र को प्रस्तावित नए ज़िले...
article-image
हिमाचल प्रदेश

उप मुख्यमंत्री 1 फरवरी को करेंगे 38वें मेजर छज्जू राम मेमॉरियल फुटबाल टूर्नामेंट में शिरकत

रोहित जसवाल।  ऊना, 31 जनवरी :  उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री 1 फरवरी(रविवार) को हरोली विधानसभा क्षेत्र के तहत विभिन्न कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे। इसके अलावा उप मुख्यमंत्री दोहपर 2.30 के उपरांत नगनोली में 38वें...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हेल्पर के 5 पद : प्रणव प्लास्टिकस बेला बाथड़ी में भरे जाएंगे

ऊना, 29 अगस्त – मैसर्ज़ प्रणव प्लास्टिकस बेला बाथड़ी द्वारा 5 सितम्बर मंगलवार को प्रातः 10.30 बजे उप रोजगार कार्यालय हरोली में साक्षात्कार का आयोजन किया जाएगा। इस बारे जानकारी देते हुए जिला रोजगार...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

शिमला के तीन निजी स्कूलों को मिली बम धमकी, पुलिस ने चलाया सर्च अभियान – हालात सामान्य : अभिभावकों और बच्चों में मचा हड़कंप

एएम नाथ । शिमला :शिमला के तीन निजी स्कूलों को बुधवार सुबह ईमेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी मिली. इस खबर से स्कूल प्रशासन, छात्र और अभिभावकों में भारी हड़कंप मच गया....
Translate »
error: Content is protected !!