कैबिनेट मंत्री जिंपा ने गांव छावनी कलां में 24 लाख रुपए की लागत से विकास कार्यों की करवाई शुरुआत

by

होशियारपुर, 06 जून: कैबिनेट मंत्री ब्रम शंकर जिंपा ने कहा कि गांवों के आधारभूत ढांचे के विकास के साथ-साथ वहां के नौजवानों को खेल के प्रति उत्साहित करना पंजाब सरकार का मुख्य उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि मुख्य मंत्री पंजाब भगवंत मान का विजन है कि पंजाब के नौजवान खेल में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेकर पूरी दुनिया में पंजाब का नाम रोशन करें। वे गांव छावनी कलां में करीब 24 लाख रुपए की लागत से होने वाले विकास कार्यों की शुरुआत के दौरान गांव वासियों को संबोधित कर रहे थे।
कैबिनेट मंत्री ने कहा कि इस विकास राशी में से 2.01 लाख रुपए पीने वाले पानी, 5.43 लाख रुपए गलियों-नालियों, 2.76 लाख रुपए गंदे पानी की निकासी, 12 लाख रुपए फुटबाल ग्राउंड के लिए व 1.68 लाख रुपए लाइटों पर खर्च किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि फुटबाल ग्राउंड की चार दिवारी भी जल्द करवा दी जाएगी। उन्होंने कहा कि नौजवानों को खेल में आगे बढ़ाने के लिए पंजाब सरकार की ओर से कोई कमी नहीं छोड़ी जाएगी। इस मौके पर उन्होंने गांव के नौजवानों को स्पोर्ट्स शूज भी भेंट किए।
इस मौके पर दी होशियारपुर सैंट्रल कोऑपरेटिव बैंक के चेयरमैन विक्रम शर्मा, एक्सियन सिमरनजीत सिंह, बी.डी.पी.ओ सुखजिंदर सिंह, सरपंच दविंदर कौर चौहान, बिंटु शर्मा, अशोक पहलवान के अलावा अन्य गणमान्य भी मौजूद थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

लोकसभा चुनाव इसी साल अप्रैल से मई के बीच संभावित : लेटर में मतदान अंदाज़न तिथि अंकित – मुख्य निर्वाचन अधिकारी के लेटर में मतदान तिथि का हुआ खुलासा,

दिल्ली : देश में लोकसभा चुनाव इसी साल अप्रैल से मई के बीच संभावित है। दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी द्वारा सभी जिला निर्वाचन अधिकारियों को भेजे गए तैयारियों संबंधित एक लेटर में मतदान...
article-image
पंजाब

जैजों बाढ़ हादसा : कैबिनेट मंत्री जिम्पा और सांसद डॉ. राजकुमार ने पीड़ित परिवारों को सौंपे 44 लाख रुपए की एक्स ग्रेशिया राशि के चैक

हादसे में मारे गए 11 लोगों की याद में गांव जैजों दोआबा के गुरुद्वारा साहिब में आयोजित किया गया समागम होशियारपुर/दलजीत अजनोहा 11 अगस्त को हुए गांव जैजों बाढ़ हादसे में जान गंवाने वाले...
article-image
पंजाब

पुलिस ने बरसाई लाठियां : टंकी पर पेट्रोल लेकर चढ़ गए कर्मचारी

पटियाला : पनबस और पीआरटीसी  के कच्चे कर्मचारियों ने अपनी हड़ताल से चक्का जाम कर दिया है। बस स्टैंड्स पर सन्नाटा है और यात्रियों के चेहरे पर परेशानी साफ दिख रही है। मामला गुरुवार...
Translate »
error: Content is protected !!