कैबिनेट मंत्री जिंपा ने गांव नंगल शहीदां में सडक़ का किया लोकार्पण : गांवों में सडक़ नेटवर्क को किया जा रहा है मजबूत

by

होशियारपुर, 28 जून:
कैबिनेट मंत्री ब्रम शंकर जिंपा ने कहा कि गांव में सडक़ नेटवर्क मजबूत करने के लिए पंजाब सरकार अहम प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि लिंक सडक़ों के माध्यम से गांवों में कनेक्टिविटी मजबूत की जा रही है। वे गांव नंगल शहीदां में करीब 13 लाख रुपए की लागत से बनी सडक़ के लोकार्पण के दौरान गांव वासियों को संबोधित कर रहे थे। इस मौके पर मेयर सुरिंदर कुमार, सीनियर डिप्टी मेयर प्रवीन सैनी भी मौजूद थे।
कैबिनेट मंत्री ने कहा कि मुख्य मंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार प्रदेश के विकास में कोई कमी नहीं छोड़ रही है। उन्होंने कहा कि होशियारपुर विधान सभा क्षेत्र के गांवों में पिछले कुछ दिनों में करीब 6 करोड़ रुपए की लागत से विकास कार्य करवाए जा चुके है। उन्होंने कहा कि गांवों में जहां छप्पड़ों का नवीनीकरण किया जा रहा है वहीं सडक़ों के अलावा बुनियादी सुविधाएं भी मुहैया करवाई जा रही है। इस मौके पर उनके साथ सरपंच परमजीत कौर, एडवोकेट अमरजोत सैनी व अन्य गणमान्य भी मौजूद थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

Mandiyala LPG Blast: Death Toll

DC Assures Compensation to Victims’ Families; multiple district-level committees constituted for safety, parking regulation, and relief Hoshiarpur/ August 24/Daljeet Ajnoha Deputy Commissioner Aashika Jain on Sunday confirmed that the death toll in the Mandiyala...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

Video देख फट जाएगा कलेजा : सब को माफ करते हुए…हरीश राणा की इच्छा मृत्यु का भावुक पल

केभी-कभी जिंदगी इंसान को ऐसे मोड़ पर ला खड़ा करती है, जहां उम्मीद और दर्द के बीच की रेखा धुंधली पड़ जाती है. उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद के राजनगर एक्सटेंशन में रहने वाले एक...
article-image
पंजाब

यूथ काग्रेस के नवनिवार्चित जिला महासचिव प्रणव कृपाल व गढ़शंकर हलके के अध्यक्ष मनदीप सिंह को दी बधाई

गढ़शंकर: यूथ काग्रेस के जिला होशियारपुर का महासचिव चुने जाने पर प्रणव कृपाल व विधानसभा हलका गढ़शंकर का मनदीप सिंह मोयला को अध्यक्ष को चुने जाने पर गढ़शंकर में उनका जोरदार स्वागत किया और...
article-image
पंजाब

सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह को पाकिस्तानी नंबरों से आई धमकी

चंडीगढ़ :21 जुलाई पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह को जानी नुकसान संबंधी धमकी भरी कॉल आ रही है। यह कॉल पाकिस्तानी नंबरों से आया है। इस बारे में पुलिस को भी...
Translate »
error: Content is protected !!