कैबिनेट मंत्री जिम्पा ने ‘मुख्य मंत्री तीर्थ यात्रा स्कीम’ के अंतर्गत होशियारपुर से बस को दिखाई हरी झंडी

by
होशियारपुर से श्री तलवंडी साबो व श्री अमृतसर साहिब जी के दर्शनों के लिए श्रद्धालुओं की ए.सी वाल्वो बस को किया रवाना
यात्रा पर जाने वाले यात्रियों का खर्चा पंजाब सरकार करेगी वहन: ब्रम शंकर जिम्पा
होशियारपुर, 18 फरवरी:
मुख्य मंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार की ओर से शुरु की गई ‘मुख्य मंत्री तीर्थ यात्रा स्कीम’ के अंतर्गत आज कैबिनेट मंत्री ब्रम शंकर जिम्पा ने गुरुद्वारा श्री मिट्ठा टिवाणा साहिब से श्री तलवंडी साबो व श्री अमृतसर साहिब जी के दर्शनों के लिए जाने वाली बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। सबसे पहले वे गुरुद्वारा साहिब में नतमस्तक हुए और इस दौरान उन्होंने संत महापुरुषों का आशीर्वाद भी लिया। इस मौके पर उनके साथ मेयर सुरिंदर कुमार, कमिश्नर नगर निगम ज्योति बाला मट्टू, सीनियर डिप्टी मेयर प्रवीण सैनी, आज्ञा पाल सिंह साहनी, प्रो. बहादुर सिंह सुनेत, धीरज शर्मा के अलावा अन्य गणमान्य भी मौजूद थे।
होशियारपुर से श्री तलवंडी साबो व श्री अमृतसर साहिब जी की यात्रा के लिए श्रद्धालुओं की बस को रवाना करने के मौके पर कैबिनेट मंत्री जिम्पा ने कहा कि इस स्कीम के शुरु होने से पंजाब वासियों को देश भर में अलग-अलग तीर्थ स्थानों के दर्शनों के लिए जाने के लिए सफर की सुविधा नि:शुल्क मिली है। उन्होंने कहा कि इस स्कीम के अंतर्गत यात्रा पर जाने वाले यात्रियों का खर्चा पंजाब सरकार करेगी, जिसमें उनके आने-जाने, ठहरने व खाने-पीने का सारा खर्चा शामिल है। उन्होंने कहा कि मुख्य मंत्री पंजाब भगवंत सिंह मान ने प्रदेश के आम लोगों की हर छोटी से बड़ी जरुरत का ध्यान रखा है।
कैबिनेट मंत्री ने बताया कि इस स्कीम के अंतर्गत लोगों को अलग-अलग तीर्थ स्थानों की यात्रा करवाई जा रही है। उन्होंने कहा कि इसी तरह योजनानुसार अलग-अलग तीर्थ स्थानों के दर्शनों के लिए श्रद्धालुओं की बसें लगातार रवाना होती रहेंगी। उन्होंने यात्रियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि अधिक आयु व आर्थिक तंगी के कारण पंजाब व भारत के प्रमुख धार्मिक स्थानों के दर्शन करने से वंचित लोगों के लिए मुख्य मंत्री तीर्थ यात्रा योजना वरदान सिद्ध हो रही है। उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार की इस विशेष योजना के लिए वित्तिय वर्ष 2023-24 के दौरान 40 करोड़ रुपए का बजट रखा गया है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

अकाली नेता व पूर्व सरपंच बिंदू का अंतिम संस्कार

गढ़शंकर : आदर्श नगर के पूर्व सरपंच और अकाली नेता का आज उनके पैतृक गांव हैबोवाल के श्मशान घाट में अंतिम संस्कार कर दिया गया। उल्लेखनीय है कि गांव आदर्श नगर के पूर्व सरपंच...
article-image
पंजाब

मुश्किल घड़ी में सुखबीर बादल ने पंजाब और पंजाबियों का हाथ थामा : लाली बाजवा

राज्य सरकार हाशिये पर, दूसरी ओर सुखबीर बादल जेब से करोड़ों खर्च रहे अकाली दल की होशियारपुर इकाई भी लगातार योगदान दे रही होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

2 DSP समेत सात पुलिसकर्मी सस्पेंड : लॉरेंस बिश्नोई के इंटरव्यू मामले में भगवंत मान सरकार बड़ा एक्शन

चंडीगढ़। पंजाब जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के इंटरव्यू मामले में बड़ा एक्शन लिया गया है। इस मामले में सात पुलिसकर्मियों पर गाज गिरी है। भगवंत मान सरकार ने दो डीएसपी गुरशेर संधू...
article-image
पंजाब

डिप्टी स्पीकर रौड़ी ने चक्क सिंहां गांव में 65 लाख की लागत से बनी पानी की टंकी और मोटर का किया उद्घाटन

गढ़शंकर, 24 जुलाई: गढ़शंकर के विधायक और पंजाब विधानसभा के डिप्टी स्पीकर जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने आज गांव चक्क सिंहां में नवनिर्मित पानी की टंकी और पानी की मोटर का उद्घाटन किया। इस...
Translate »
error: Content is protected !!