कैबिनेट मंत्री जिम्पा प्रकाश पर्व के मौके पर गुरुद्वारा टिब्बा साहिब में हुए नतमस्तक

by
होशियारपुर, 17 जनवरी:    श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के प्रकाश पर्व के शुभ अवसर पर कैबिनेट मंत्री ब्रम शंकर जिम्पा स्थानीय गुरुद्वारा टिब्बा साहिब में नतमस्तक हुए। इस मौके पर उन्होंने सभी श्रद्धालुओं को दसवें पातशाह के आगमन पर्व की बधाई दी और गुरु साहिब के बताए रास्ते पर चलने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि  अधिकार, सत्य, धर्म और मानवता की रक्षा के लिए बलिदानों से भरा गुरु साहिब की  जीवनगाथा विश्व इतिहास में अभूतपूर्व है।  उन्होंने कहा कि गुरु साहिब ने हमें अत्याचार, अन्याय और जुल्म के खिलाफ लड़ना और मिलजुल कर रहना सिखाया है। उन्होंने कहा कि वे गुरु चरणों में प्रार्थना करते हैं कि गुरु साहिब दया करें और हम उनके पदचिन्हों पर चलकर जुल्म के खिलाफ खड़े हों और दीन-दुखियों के पक्षधर बनें और उनके उत्थान में अपना जीवन व्यतीत करें। इस मौके पर नगर निगम होशियारपुर के मेयर सुरिंदर कुमार और अन्य नेताओं ने भी गुरु चरणों में हाजिरी लगाई।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

हिमाचल प्रदेश

आवश्यक वस्तु मूल्य निर्धारण अधिसूचना आगामी दो माह तक लागू रहेगी : डीसी

ऊना  : आम जनता व उपभोक्ताओं को बाजार में गुणवत्तापूर्ण व उचित मूल्य पर आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता के मद्देनजर जिलाधीश ऊना राघव शर्मा ने जमाखोरी व मुनाफाखोरी रोकथाम आदेश 1977 के अन्तर्गत एक...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

नाबालिग छात्रा को शराब पिलाकर दो युवकों ने सामूहिक किया दुष्कर्म : छात्रा को हरोली क्षेत्र के पास छोड़कर फरार

एएम नाथ । ऊना। बसोली गांव के तहत धार्मिकस्थल में 16 वर्ष की नाबालिग छात्रा को शराब पिलाकर दो युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया और आरोपी छात्रा को हरोली क्षेत्र के पास छोड़कर चले...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जय राम सरकार के खिलाफ कांग्रेस ने अपनी चार्जशीट की पेश: नेता प्रतिपक्ष अग्निहोत्री ने कहा कि देवभूमि में पहली बार नौकरियां बेची गई

शिमला : जय राम सरकार के खिलाफ कांग्रेस ने अपनी चार्जशीट पेश कर दी है, जिसमें कहा गया है कि भाजपा सरकार के 5 साल के कार्यकाल में जमकर भ्रष्टाचार हुआ है। चुनाव प्रचार...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पंचायती राज चुनाव में जनता ने कांग्रेस को नकारा : जय राम ठाकुर

पंचायती चुनाव के बाद जयराम का कार्यकर्ताओं से विधानसभा की तैयारी का आह्वान किशाऊ समझौते पर जयराम का दावा, मोदी-शाह के प्रयासों से आसान हुई राह एएम नाथ। सिरमौर ; पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता...
Translate »
error: Content is protected !!