कैबिनेट मंत्री ने नवजन्मी बच्चियों का सिविल अस्पताल में किया सम्मान : बेटियों के जन्म पर भी करें बेटों के जन्म जैसा स्वागत: डा. बलजीत कौर

by

होशियारपुर, 25 नवंबर: सामाजिक न्याय अधिकारिता, अल्पसंख्यक मामलों, सामाजिक सुरक्षा, महिला व बाल विकास मंत्री डा. बलजीत कौर ने पिछले दिनों बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ के प्रदेश स्तरीय प्रोग्राम में शामिल होने से पहले सिविल अस्पताल में नव जन्मी बच्चियों को सम्मानित किया। इस दौरान उनके साथ कैबिनेट मंत्री पंजाब ब्रम शंकर जिंपा, विधायक शाम चौरासी डा. रवजोत सिंह, मेयर सुरिंदर कुमार, सामाजिक सुरक्षा एवं महिला बाल विकास विभाग के डायरेक्टर डा. शेना अग्रवाल, डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल व एस.एस.पी सुरेंद्र लांबा भी मौजूद थे।
कैबिनेट मंत्री ने इस दौरान अस्पताल के जच्चा-बच्चा वार्ड में जाकर नव जन्मी बच्चियों को सम्मानित किया और कहा कि विभाग लोगों में जागरुकता फैलाने की हर संभव कोशिश कर रहा है कि बेटियों का स्वागत भी समाज में उतने ही उत्साह से किया जाए जैसे हम बेटों का करते हैं। उन्होंने कहा कि आज समाज में बेटियां किसी भी मामलों में बेटों से कम नहीं है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के लिंग अनुपात में सुधार हो रहा है और विभाग कोशिश कर रहा है कि बेटियों व महिलाओं का सम्मान समाज में बढ़े। उन्होंने कहा कि इसके लिए लगातार जागरुकता कार्यक्रम भी करवाए जा रहे हैं। इस दौरान उन्होंने अस्पताल परिसर में पौधारोपण भी किया।
इस मौके पर जिला योजना कमेटी की चेयरपर्सन कर्मजीत कौर, दी होशियारपुर सैंट्रल कोआप्रेटिव बैंक के चेयरमैन विक्रम शर्मा, सिविल सर्जन डा. बलविंदर कुमार डुमाणा, जिला प्रोग्राम अधिकारी हरदीप कौर, डिप्टी मैडिकल कमिश्नर डा. हरबंस कौर, एस.एम.ओ. डा. स्वाती शीमार, डा. मनमोहन सिंह, सतवंत सिंह सियाण के अलावा अन्य गणमान्य भी मौजूद थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

पंजाब मंत्रिमंडल ने ‘पंजाब पवित्र ग्रंथों के खिलाफ अपराध रोकथाम विधेयक-2025’ को दी मंजूरी

चंडीगढ़ । बेअदबी के जघन्य अपराध के दोषियों के लिए कठोर सजा सुनिश्चित करने के लिए ऐतिहासिक कदम उठाते हुए, मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में मंत्रिमंडल ने आज ‘पंजाब पवित्र ग्रंथों के...
article-image
पंजाब

प्लास्टिक छोड़ें और रचनात्मक विकल्प अपनाएं’ विषय पर सेमिनार आयोजित

गढ़शंकर, 6 दिसम्बर: बब्बर अकाली मेमोरियल खालसा कॉलेज गढ़शंकर में रसायन विज्ञान विभाग द्वारा आईआईटी सोसायटी ऑफ साइंस के सहयोग से ‘प्लास्टिक छोड़ें, रचनात्मक विकल्प अपनाएं’ विषय पर सेमिनार का आयोजन किया गया। इस...
article-image
पंजाब

 लोक सभा चुनाव की अग्रिम तैयारियों संबंधी आवश्यक दिशा निर्देश किए जारी : सिविल व पुलिस अधिकारियों को आपसी तालमेल के साथ काम करने के दिए निर्देश

जिला चुनाव अधिकारी व एस.एस.पी ने सहायक रिटर्निंग अधिकारियों व पुलिस अधिकारियों के साथ की बैठक होशियारपुर, 7 मार्च :    जिला चुनाव अधिकारी-कम- डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल ने आज लोक सभा होशियारपुर के...
article-image
पंजाब

जरनैल सिंह फुटबाल अकेडमी ने जेसीटी फगवाड़ा को 5-3 गोल से हराया : पंजाब फुटबॉल एसोसिएशन द्वारा कराई जा रही 38वीं जेसीटी पंजाब स्टेट सुपर फुटबॉल लीग का मैच

गढ़शंकर, 1 अगस्त  – पंजाब फुटबॉल एसोसिएशन द्वारा कराई जा रही 38वीं जेसीटी पंजाब स्टेट सुपर फुटबॉल लीग का मैच यहां बब्बर अकाली मेमोरियल खालसा कॉलेज गढ़शंकर के ओलंपियन जरनैल सिंह मेमोरियल फुटबॉल स्टेडियम...
Translate »
error: Content is protected !!