कैवनिट मंत्री अरोड़ा ने वार्ड नंबर 29 व 12 में 55.22 लाख रुपए की लागत से इंटरलाकिंग टायलों वाली गलियों के कार्य की करवाई शुरुआत

by

होशियारपुर :  उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री सुंदर शाम अरोड़ा ने स्थानीय वार्ड नंबर 29 व 12 में 55.22 लाख रुपए की लागत से इंटर लाकिंग टायलों से बनने वाली गलियों के कार्य की शुरुआत करवाते हुए कहा कि इन विकास कार्यों के मुकम्मल होने से दोनों वार्डों की नुहार में बड़ा सुधार आएगा व वार्ड वासियों को जरुरी सुविधाएं मिलेंगी।

पंजाब सरकार की ओर से शुरु किए गए शहरी वातावरण सुधार प्रोग्राम के दूसरे पढ़ाव की बात करते हुए उद्योग मंत्री सुंदर शाम अरोड़ा ने कहा कि इस प्रोग्राम के अंतर्गत शहर के अलग-अलग वार्डों में बड़े स्तर पर विकास कार्य करवाए जा रहे हैं, जिससे लोगों को अत्याधुनिक सुविधाएं मुहैया होंगी। उन्होंने बताया कि प्रोग्राम के दूसरे पढ़ाव के अंतर्गत होशियारपुर शहर में लगभग 18 करोड़ रुपए की लागत से अलग-अलग 62 विकास कार्य शुरु करवाए गए थे, जिनमें कई कार्य मुकम्मल हो गए व बाकी विकास कार्य युद्ध स्तर पर जारी हैं। उन्होंने कहा कि वर्ष 2021 के दौरान होशियारपुर विकास के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित करेगा।

इस मौके पर अमरीक सिंह चौहान, अरविंदर कुमार, कुलदीप शर्मा, जोगिंदर पाल, रजिंदर कुमार, नरेश ठाकुर, जगदीश सिंह, पुरुषोत्तम सैनी, गुरदी कटोच, अवतार सिंह, भगत राम, राकेश शर्मा, विपन शर्मा, बलबीर सिंह, अमरजीत सिंह, जय देव शर्मा, ज्ञान चंद, कुंदन सिंह, प्रदीप कुमार, अनीता, बलबीर कौर, सत्या देवी, कर्म सिंह, सतीश कुमार, पूजा, तेजपाल आदि मौजूद थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

उद्योगपतियों से ग्रामीण इलाकों में फैक्ट्री स्थापित करने का न्योता : मुख्यमंत्री भगवंत मान ने न्योता देने के साथ ही उद्योगपतियों को इन इलाकों में पूरा सहयोग करने का भी दियाभरोसा

चंडीगढ़ : राज्य में ‘सरकार-उद्योगपति मिलनी’ आयोजन के दौरान मुख्यमंत्री भगवंत मान ने उद्योगपतियों से ग्रामीण इलाकों में फैक्ट्री स्थापित करने का न्योता दिया है। उन्होंने कहा कि अगर उद्योगपति ग्रामीण इलाकों में फैक्ट्री...
article-image
पंजाब

Won’t Allow ‘Jaziya Tax’

Government Demands ₹25,000 Per Day to Celebrate Dussehra; Reminds of Mughal-Era Mindset Hoshiarpur / Daljeet Ajnoha/July 22 : After Kullu Dussehra, the largest Dussehra celebration in North India is held in Hoshiarpur, where lakhs...
article-image
दिल्ली , पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

कांग्रेस चितिंन शिबिर : एक परिवार में एक टिकट , गांधी परिवार में नही लागू होगा नियम

    उदयपुर :  पार्टी ने हमें बहुत कुछ दिया है, अब कर्ज उतारने का समय है। उदयपुर में चल रहे कांग्रेस के तीन दिवसीय चिंतन शिविर  में  स्वागती भाषण में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

AIMS बिलासपुर में मरीज के तकिये के नीचे मिला चिट्टा : नर्सिंग ऑफिसर ने पकड़ा

बिलासपुर :  एम्स बिलासपुर में 15 दिन से उपचाराधीन गढ़शंकर (पंजाब) निवासी एक मरीज के पास 0.9 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ है। हालांकि व्यक्ति के पास बरामद मात्रा कम है, लेकिन संस्थान में उसके...
Translate »
error: Content is protected !!