कॉर्प प्रजाति के मछली पालन व्यवसाय शुरू करने के इच्छुक विभाग को करें आवेदन– उपायुक्त मुकेश रेपसवाल

by
‘मुख्यमंत्री कॉर्प मत्स्य पालन योजना’ के तहत प्रदेश सरकार द्वारा 80 प्रतिशत का दिया जा रहा है अनुदान
एएम नाथ। चंबा, नवंबर 5 :   उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि लोगों को घर-द्वार पर स्वरोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से राज्य सरकार द्वारा आरंभ की गई ‘मुख्यमंत्री कॉर्प मत्स्य पालन योजना’ के अंतर्गत चंबा ज़िला में मत्स्य तालाब (फिश पौंड) निर्माण के लिए आवेदन मामलों को स्वीकृति प्रदान की जा रही हैं।
उन्होंने बताया कि चंबा ज़िला के गर्म जलवायु वाले क्षेत्रों विशेषकर भटियात ,चंबा, बनीखेत के निचले क्षेत्रों में कॉर्प प्रजाति के मछली व्यवसाय को शुरू करने के लिए संभावनाएं बेहतर हैं। विशेष कर युवा वर्ग इस योजना से जुड़कर अपनी आर्थिकी को सशक्त बना सकते हैं ।
उपायुक्त ने बताया कि ‘मुख्यमंत्री कॉर्प मत्स्य पालन योजना’ के तहत प्रदेश सरकार द्वारा 80 प्रतिशत राशि का अनुदान दिया जा रहा है ।
मुकेश रेपसवाल ने मत्स्य पालन को व्यवसाय के रूप में अपनाने के इच्छुक ज़िला वासियों से प्रदेश सरकार की इस योजना से लाभ उठाने का आग्रह भी किया है ।
विभागीय योजना की जानकारी देते हुए सहायक निदेशक मत्स्य डॉ. जय सिंह भारद्वाज ने बताया कि लाभार्थियों को मत्स्य तालाब निर्माण की स्वीकृति प्रदान की जा रही है। साथ में लाभार्थियों को विभाग द्वारा उत्पादन शुरू करने के लिए कॉर्प प्रजाति की मछलियों का बीज तथा पौष्टिक चारा (फिश फीड) भी उपलब्ध करवाया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि मछली पालन व्यवसाय शुरू करने के इच्छुक लाभार्थी निर्धारित प्रपत्र पर आवेदन कर सकते हैं । आवेदन ऑनलाइन और ऑफलाइन भी किए जा सकते हैं।
बेरोजगार युवाओं को वरीयता प्रदान की जाएगी। पहले आओ-पहले पाओ के आधार पर मामलों को स्वीकृति प्रदान की जाएगी।
अधिक जानकारी के लिए विभाग की वेबसाइट या कार्यालय सहायक निदेशक मत्स्य (सुलतानपुर) चंबा से संपर्क किया जा सकता है ।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

‘कभी फ्लैट तो कभी होटल में बुलाता’, सीनियर अधिकारी करता था गंदी बात, महिलाओं ने कर दी धुनाई

राजस्थान के जयपुर में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। कैंसर इंस्टीट्यूट के एक सीनियर नर्सिंग ऑफिसर पर महिला कर्मचारियों ने हमला कर दिया। ऑफिसर को उनके ही ऑफिस में बुरी तरह पीटा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

18 व 19 तक सोलन ज़िला में भारी वर्षा, आंधी और बिजली गिरने की चेतावनी जारी ज़िला प्रशासन ने सावधानी बरतने की अपील की

एएम नाथ। ज़िला दण्डाधिकारी सोलन मनमोहन शर्मा ने कहा कि भारत मौसम विज्ञान केन्द्र शिमला द्वारा जारी मौसम पूर्वानुमान के अनुसार 18 व 19 अप्रैल, 2025 को सोलन ज़िला में कुछ स्थानों पर भारी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कांग्रेस को खोजे नहीं मिल रहे हैं प्रत्याशी, हर बड़े नेता कर रहे हैं चुनाव से किनारा : जयराम  ठाकुर

एएम नाथ। शिमला :   पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मिल रहे जनसमर्थन से पूरे देश में विपक्ष हैरान है। गठबंधन करने के बाद भी कांग्रेस...
Translate »
error: Content is protected !!