कोरोना कर्फ्यू 14 जून तक बढ़ा, डीसी ने जारी किए आदेश

by

ऊना – कोरोना कर्फ्यू की अवधि को 14 जून प्रातः 6 बजे तक बढ़ा दिया गया है। इस बारे आदेश जारी करते हुए जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अध्यक्ष एवं उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने बताया कि 14 जून प्रातः 6 बजे तक लगाए गए प्रतिबंध यथावत लागू रहेंगे।
डीसी राघव शर्मा ने बताया कि इस दौरान सभी प्रकार की दुकानें सोमवार से शुक्रवार प्रातः 9 बजे से दोपहर 2 बजे खुलती रहेगी जबकि शनिवार व रविवार को फल, सब्जियों, दूध व डेयरी पदार्थों के लिए पंजीकृत दुकानों को छोड़कर अन्य सभी प्रकार की दुकानें बंद रहेंगी।
डीसी ने बताया कि सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत उचित मूल्य की दुकानों को खोलने व बंद करने के लिए मंगलवार से रविवार प्रातः 10 बजे से सांय 5 बजे का समय निर्धारित किया गया है तथा सोमवार को पीडीएस की दुकानें बंद रहेंगी। इसके अलावा दवाईयों व कैमिस्ट की दुकानों व होटलों के लिए समय की किसी प्रकार की पाबंदी नहीं होगी। ढाबों व रेस्त्रां में ग्राहकों को बैठकर खाने की अनुमति नहीं होगी जबकि टेक अवे और होम डिलीवरी की सुविधा रहेगी।
उन्होंने बताया कि सभी शिक्षण, प्रशिक्षण व कोचिंग संस्थान इत्यादि आगामी आदेशों तक बंद रहेंगे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

सुख आश्रय योजना के तहत कांगड़ा में 878 लाभार्थियों को 2.24 करोड़ विवाह अनुदान वितरित: ADC विनय कुमार

जिला स्तरीय समिति की बैठक में 45 नए मामलों को मंजूरी, 34 मामलों को कार्योत्तर स्वीकृति एएम नाथ।  धर्मशाला, 16 मार्च: मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना एवं मुख्यमंत्री सुख आश्रय कोष के अंतर्गत जिला स्तरीय...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

तेजी से घट रहे घटनाक्रम में अब नया ट्विस्ट : लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने मंत्रिमंडल से दिया इस्तीफा – भाजपा के 15 विधायक सदन से निष्काषित

अजायब सिंह बोपाराय , एएम नाथ। शिमला : हिमाचल प्रदेश की राजीनीतिक हलकों में तेजी से घट रहे घटनाक्रम में अब नया ट्विस्ट आ गया है। कल तक बागियों से दुरी बनाए रखने वाले...
article-image
हिमाचल प्रदेश

महिला प्रशिक्षुओ के लिए आयोजित छः दिवसीय कार्यशाला का समापन

ऊना, 9 सितंबर: पशु पालन विभाग ऊना द्वारा महिला प्रशिक्षुओं के लिए आयोजित छः दिवसीय कार्यशाला का समापन आज उप निदेशक पशु पालन विभाग ऊना के सभागार में हुआ। यह जानकारी देते हुए उप...
article-image
हिमाचल प्रदेश

अनुसूचित जाति आयोग के सदस्य विजय डोगरा ने कल्याण योजनाओं की समीक्षा की

विभागीय योजनाओं का लाभ दुर्गम क्षेत्रों तक पहुंचाने के दिए निर्देश राज्य अनुसूचित जाति आयोग जून में करेगा चंबा प्रवास , अधिकारियों को सूची तैयार करने के दिए निर्देश एएम नाथ। चंबा : राज्य अनुसूचित जाति...
Translate »
error: Content is protected !!