कोरोना महामारी से लड़ने के लिए जनसहयोग ही कारगर हथियार: राज्य वित्तायोग अध्यक्ष सतपाल सत्ती

by

गांव स्तर पर कोविड टेस्टिंग शिविर में बोले राज्य वित्तायोग अध्यक्ष
ऊना – कोविड संक्रमित लोग कवारंटीन होने के भय से कोरोना के लक्ष्णों जैसे खांसी, बुखार जुखाम आदि को हलके में लेकर अस्पताल में चैकअप करवाने में संकोच कर रहे हैं तथा स्थिति गंभीर होने पर ही अस्पतालों में आ रहे हैं। जिससे अपनी जान भी जोखिम में डाल रहे हैं तथा दूसरों को भी संक्रमित कर रहे हैं। यह बात 6वें राज्य वित्तायोग अध्यक्ष सतपाल सत्ती ने आज ऊना विधानसभा क्षेत्र के गांव बसोली व जलग्रां मंे चल रहे कोविड 19 टेस्टिंग अभियान के दौरान कही। इस अवसर पर उन्होंने आशावर्करज़ को होम आइसोलेशन किटें भी वितरित कीं।
उन्होंने कहा कि पूरा देश इस महामारी से लड़ रहा है तथा इसे को हराने के लिए जनसहयोग ही कारगर हथियार है। प्रदेश सरकार पूरी मजबूती के साथ कोरोना को हराने में डटी है। उन्होंने कहा कि गंभीर बीमारियों से ग्रस्त मरीजों को डीसीसीसी तथा डीसीएचसी संस्थानों में भर्ती कर उनकी सघन जांच करवाई जा रही है ताकि सांस लेने में तकलीफ या आॅक्सीजन की कमी का शीघ्र पता लगाया जा सके। उन्होंने परामर्श दिया कि ऐसी बीमारियों से पीड़ित तथा वृद्धजन मरीजों को नियमित रूप से अस्पताल ले जाने की बजाय ई-संजीवनी ओपीडी के माध्यम से टैली परामर्श सेवाओं का उपयोग करें। उन्होंने सभी लोगों विशेषकर गंभीर रोगों से ग्रस्त मरीजों को कोविड टीकाकरण के लिए और कोविड टैस्ट करवाने के लिए निसंकोच आगे आने का आग्रह किया।
उन्होंनेे कहा कि होम आइसोलेशन में रह रहे कोविड-19 के मरीजों को नियमित फाॅलोअप के लिए हिमाचल कोविड केयर ऐप पर पंजीकरण करवाएं ताकि उनकी नियमित निगरानी की जा सके। इससे मरीज की स्थिति बिगड़ने पर समय रहते उच्च स्वास्थ्य संस्थान में रैफर किया जा सके। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा गांव स्तर पर कोविड टैस्ट अभियान शुरू किया गया है जिसको सफल बनाने और कोविड महामारी का शीघ्र अंत करने के लिए जन सहयोग ही सबसे बड़ा हथियार है।
इसके उपरांत उन्होंने बसोली पंचायत में चल रहे विभिन्न विकासकार्याें का निरीक्षण किया तथा स्थानीय लोगों की समस्याओं का शीघ्र निवारण करने का आश्वासन दिया।
इस अवसर पर जिला ओबीसी मोर्चा के उपाध्यक्ष पुष्पिंदर पाल, बसोली पंचायत की प्रधान शशी देवी व उपप्रधान बलदेव कुमार, पूर्व उपप्रधान सतनाम मट्टू, वार्ड पंच परमजीत कौर, बरकत राम, प्रवीण कुमारी, रणवीर सिंह, रजनी देवी व जगतार सिंह, कृषि विभाग के रिटायर्ड उपनिदेशक विद्यासागर शर्मा, जोगिन्द्र बिंद्रा, अशोक द्विवेदी, विशाल कंवर, हरदीप सिंह व अरविन्दर सिंह मौजूद रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

चाहलपुर फीडर तथा बडेसरों फीडर  की बिजली सप्लाई रहेगी बंद

गढ़शंकर , 21 जनवरी : 66 केवी सब-स्टेशन मोइला वाहिदपुर से संचालित 11 केवी चाहलपुर एपी कंडी फीडर तथा 11 केवी बडेसरों एपी कंडी फीडर की आवश्यक मरम्मत के कारण 22 जनवरी को सुबह...
article-image
हिमाचल प्रदेश

चंडीगढ़ में केंद्रीय मंत्री के साथ बैठक में मुख्यमंत्री ने उठाए हिमाचल के मुद्दे : मुख्यमंत्री ने अम्रुत योजना में पहाड़ी राज्यों के लिए मापदंडों में ढील देने का v आग्रह

एएम नाथ। चंडीगढ़ : मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने केन्द्र सरकार से हिमाचल जैसे कठिन भौगोलिक पहाड़ी राज्यों को अटल नवीकरण एवं शहरी परिवहन मिशन (अम्रुत) योजना के अंतर्गत परियोजनाओं को मंजूरी देने के...
हिमाचल प्रदेश

कोविड-19 टीकाकरण की दूसरी खुराक के लिए 6-8 सप्ताह का अन्तराल जरूरी

ऊना  – जिला ऊना में 45 बर्ष से अधिक आयु के सभी लोगों का कोविड-19 टीकाकरण किया जा रहा है। इस बारे जानकारी देते हुए मुख्य चिकित्सा अधिकारी, ऊना डाॅ रमन कुमार शर्मा ने...
हिमाचल प्रदेश

विकास खंड बमसन : तीसरे चरण में 77 ग्राम पंचायतों के नवनिर्वाचित प्रधान और उपप्रधान के चुनाव परिणाम घोषित

एएम नाथ।  बमसन : जिला हमीरपुर में तीसरे चरण में 77 ग्राम पंचायतों के नवनिर्वाचित प्रधान और उपप्रधान : विकास खंड बमसन : पंचायत प्रधान उपप्रधान कक्कड़ नीता देवी सुभाष चंद उटपुर देवानंद जोगिंदर...
Translate »
error: Content is protected !!