कोरोना से निपटने हेतु टोटके अपनाने की बजाय विदेशी सरकारों से सीख लें प्रधानमंत्री: दीवान

by
लुधियाना  : पंजाब लार्ज इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट बोर्ड के चेयरमैन पवन दीवान ने देश में लगातार बढ़ रहे कोरोना महामारी के मामलों के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को विदेशी सरकारों से सीख लेकर कुछ अमल अपने देश में करने की भी सलाह दी है।
यहां जारी एक बयान में दीवान ने कहा कि प्रधानमंत्री बीते दिनों बांग्लादेश के दौरे पर गए थे, जिन्हें ऑस्ट्रेलिया का दौरा भी करना चाहिए व सीखना चाहिए कि वहां पर कोरोना को कैसे कंट्रोल किया गया है। दीवान ने कहा कि थालियां बजाने और अन्य टोटके करने से कोरोना की समस्या का हल नहीं होने वाला, इसके लिए जमीनी स्तर पर काम करने की जरूरत है। उन्होंने अफसोस जताया कि केंद्र सरकार इन हालातों में भी सियासत कर रही है। उन्होंने कहा कि जहां एक तरफ देश में कोरोना के टीके की कमी का सामना करना पड़ रहा है, वहीं पर युवाओं को इस टीकाकरण अभियान से बाहर रखा गया है। जबकि युवा महामारी का तेजी से शिकार बन रहे हैं। ऐसे में उन्होंने जोर देते कहा है कि प्रधानमंत्री को टोटकों पर ध्यान देने की बजाय ऑस्ट्रेलिया की सरकार से कुछ सीखना चाहिए, जहां कोरोना महामारी पर रोकथाम की गई है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , समाचार

सरकार तुहाडे द्वार’ अभियान के अंतर्गत बुल्लोवाल में लगा शिकायत निवारण कैंप : अधिकारियों ने 8 गांवों के लोगों की शिकायतों का किया मौके पर हल

होशियारपुर, 25 मई:मुख्य मंत्री पंजाब भगवंत मान के निर्देशों पर लोगों के उनके घरों के नजदीक अलग-अलग सरकारी सेवाएं मुहैया करवाने के लिए शुरु किए अभियान ‘सरकार तुहाडे द्वार’ के अंतर्गत आज जिले गांव...
article-image
पंजाब

किसानों को 9 जनवरी को मोगा में होने वाली किसान मजदूर महा पंचायत में शामिल होने का किरती किसान यूनियन  ने आग्रह किया

गढ़शंकर।  संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर 9 जनवरी को मोगा में होने वाली किसान मजदूर महा पंचायत की तैयारी के लिए किरती किसान यूनियन की ओर से गांव स्कंदरपुर में किसानों की साथ...
article-image
पंजाब

5 लाख रुपए से ज्यादा के तीसरे पर्यावरण संरक्षण मेले में दिए जाएंगे इनाम :डिप्टी कमिश्नर की ओर से होशियारपुर  वासियों से शामिल होने और पुरस्कार के लिए  आवेदन करने की अपील

 होशियारपुर, 4 जनवरी :   तीसरा पर्यावरण संरक्षण मेला-2024, 3 और 4 फरवरी, 2024 को बाबा गुरमीत सिंह के मार्गदर्शन में नेहरू रोज़ गार्डन लुधियाना में आयोजित किया जा रहा है। इस मेले में पर्यावरण...
Translate »
error: Content is protected !!