कोर्ट ने केजरीवाल की न्यायिक हिरासत को 13 दिन के लिए बढ़ाया : केजरीवाल को 20 मई तक तिहाड़ जेल में रहना होगा

by

नई दिल्ली : दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की न्यायिक हिरासत को 13 और दिन के लिए बढ़ा दिया है। यानी निचली अदालत के इस फैसले के मुताबिक, सीएम केजरीवाल को 20 मई तक तिहाड़ जेल में रहना होगा।जानकारी के लिए बता दें कि दिल्ली के आबकारी नीति मामले में ईडी ने 21 मार्च को मुख्यमंत्री केजरीवाल को अरेस्ट किया था। इसके बाद कोर्ट ने उन्हें 1 अप्रैल 2024 को न्यायिक हिरासत में तिहाड़ जेल भेज दिया था।  इससे पहले 23 मार्च को दिल्ली शराब नीति मामले से जुड़े कथित मनी लॉन्ड्रिंग केस में राउज एवेन्यू कोर्ट ने सीएम केजरीवाल की हिरासत 7 मई तक बढ़ा दी थी। उस दौरान सीएम केजरीवाल को कोर्ट में वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए पेश किया गया था।

प्रवर्तन निदेशालय ने लगाया था ये आरोप :   दरअसल, ईडी का दावा है कि दिल्ली की एक्साज पॉलिसी को तैयार करने में बड़े स्तर पर भ्रष्टाचार हुआ है। ईडी ने सीएम अरविंद केजरीवाल इस मामले में मुख्य आरोपी की तरह पेश किया। इसी मामले में पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया के साथ संजय सिंह को भी अरेस्ट किया गया था। फिलहाल, संजय सिंह जमानत पर बाहर हैं.

ईडी ने यह भी दावा किया था कि शराब नीति केस में इकट्ठा किए गए पैसों को आम आदमी पार्टी ने गोवा विधानसभा चुनाव में इस्तेमाल किया था. इसके अलावा, कई और जगहों पर भी ये पैसे इस्तेमाल किए गए थे।  हालांकि, AAP की ओर से सभी आरोपों को बेबुनियाद बताया गया था। वहीं, आम आदमी पार्टी की ओर से यह भी कहा गया था कि लोकसभा चुनाव में प्रचार करने से रोकने के लिए सीएम अरविंद केजरीवाल को अरेस्ट किया गया है। वहीं, आम आदमी पार्टी ने बीजेपी पर आरोप लगाया था कि वे बदले की भावना के तहत सीएम अरविंद केजरीवाल को फंसाने की कोशिश कर रहे हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

दोआबा स्पोर्ट्स क्लब द्वारा बीबी महिंदर कौर व कूनर परिवार का सम्मान 

गढ़शंकर, 31 मार्च: दोआबा स्पोर्ट्स क्लब डघाम द्वारा बीबी महिंदर कौर व कूनर परिवार का सम्मान किया गया। क्लब पदाधिकारी जरनैल सिंह ने बताया कि बीबी महिंदर कौर ने दोआबा स्पोर्ट्स क्लब के लिए...
article-image
पंजाब

खालसा कॉलेज में ‘राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस’ मनाया

गढ़शंकर : बब्बर अकाली मेमोरियल खालसा कॉलेज गढ़शंकर में कॉलेज के भौतिक और रासायनिक विज्ञान विभागों द्वारा संयुक्त रूप से ‘राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस’ मनाया गया। इस दौरान इसरो की मुख्य उपलब्धियों और भारत के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

122.45 करोड़ रुपये की लागत से 80 स्थानों पर स्थापित हो रहे चार्जिंग स्टेशन : मुकेश अग्निहोत्री

एएम नाथ। शिमला: हिमाचल प्रदेश में इलेक्ट्रिक बसों के संचालन को बढ़ावा देने के लिए चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर को तेजी से मजबूत किया जा रहा है। हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) की ओर से 122.45...
article-image
पंजाब

आतंकियों के दो मददगारों को पुलिस ने दबोचा : होटल मैनेजर को भेजे थे फर्जी आधार कार्ड

पीलीभीत के पूरनपुर के होटल हर जी के सीसीटीवी फुटेज में खालिस्तान समर्थक तीन आतंकियों के साथ दिखे दो अन्य युवकों की पहचान भी हो गई है। दोनों युवक गजरौला जपती गांव के रहने...
Translate »
error: Content is protected !!