कोर्ट परिसर से चिट्टा आरोपी फरार, पहली मंजिल से लगाई छलांग : डेढ़ घंटे बाद पकड़ा, दो पुलिसकर्मी निलंबित

by

एएम नाथ।  बिलासपुर। हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले में चिट्टा तस्करी के आरोप में गिरफ्तार एक आरोपी मंगलवार को न्यायालय परिसर से पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। आरोपी ने कोर्ट परिसर की पहली मंजिल से छलांग लगाई और भाग निकला। पुलिस ने करीब डेढ़ घंटे की तलाश के बाद उसे बस अड्डे के पास एक शौचालय के नजदीक से पकड़ लिया। मामले में लापरवाही बरतने पर दो पुलिसकर्मियों को निलंबित किया गया है।

जानकारी के अनुसार एसडीटी बिलासपुर ने फोरलेन पर गरा के पास नाकाबंदी के दौरान एक वोल्वो बस की जांच की थी। तलाशी के दौरान कुल्लू निवासी 32 वर्षीय चंद्रवीर के कब्जे से 12.58 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ था। इसके बाद स्वारघाट पुलिस थाने में उसके खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया गया।

मंगलवार को पुलिस आरोपी को बिलासपुर न्यायालय में पेश करने के लिए लेकर पहुंची थी। दोपहर में न्यायालय परिसर में आरोपी ने उल्टी आने की बात कही और मुंह में हाथ डालने लगा। पुलिसकर्मी उसे वॉशरूम की ओर ले जा रहे थे। इसी दौरान उसने पहली मंजिल से छलांग लगाई और फरार हो गया।

ड्रोन से तलाश, बस अड्डे के पास पकड़ा

आरोपी के फरार होने की सूचना मिलते ही पुलिस ने पूरे शहर में सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया। संभावित रास्तों और ठिकानों पर तलाश के साथ ड्रोन की मदद भी ली गई। करीब डेढ़ घंटे बाद आरोपी बस अड्डे के समीप एक शौचालय के पास छिपा मिला और पुलिस ने उसे दबोच लिया।

घटना के बाद पुलिस अधीक्षक ने तत्काल रिपोर्ट तलब की। प्रारंभिक स्तर पर लापरवाही सामने आने के बाद संबंधित दो पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया।

पुलिस अधीक्षक अभिषेक धीमान ने बताया कि न्यायालय परिसर से फरार आरोपी को पकड़ लिया गया है। मामले में दो पुलिसकर्मियों को निलंबित किया गया है और जांच जारी है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

मादक पदार्थ माफिया के खिलाफ एकजुट होकर लड़ने का उपमुख्यमंत्री अग्निहोत्री का आग्रह

ऊना , 16 फरवरी :  हिमाचल प्रदेश के उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने शनिवार को राज्य के लोगों से ‘मादक पदार्थ माफिया’ के खिलाफ एकजुट लड़ाई शुरू करने का आग्रह किया और ‘चिट्टा’ तस्करों के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जनगणना 2027 के प्रथम चरण की तैयारियों के लिए राज्य स्तरीय प्रशिक्षण सम्मेलन आयोजित

एएम नाथ। शिमला : मुख्य सचिव संजय गुप्ता ने आज यहां जनगणना 2027 के प्रथम चरण मकान सूचीकरण एवं मकान गणना की तैयारियों को लेकर आयोजित राज्य स्तरीय प्रशिक्षण सम्मेलन की अध्यक्षता की। इस...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मौसम के पूर्वानुमान की जानकारी आम जनमानस तक पहुंचेगी: डीसी

सर्दियों के सीजन में आपदा से बचाव के लिए तैयारियां आरंभ, दुर्गम क्षेत्रों में राशन तथा आवश्यक दवाइयां पहुंचाने के दिए निर्देश धर्मशाला, 16 नवंबर – सर्दियों के सीजन में हिमपात तथा बारिश आरंभ...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

12 किलो हेरोइन समेत दो नशा तस्कर गिरफ़्तार : गिरफ़्तार किये गए व्यक्ति सरहद पार से नशीले पदार्थों की खेप बरामद करके आ रहे थे: डीजीपी गौरव यादव  

चंडीगढ़ / फिरोजपुर, 13 अक्तूबर:   मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के दिशा-निर्देशों पर राज्य में नशों के विरुद्ध शुरु की गई मुहिम के अंतर्गत सरहद पार से नशीले पदार्थों के नैटवर्क को बड़ा झटका देते...
Translate »
error: Content is protected !!