कोर्ट में बम की सूचना से हड़कंप : 4 घंटे तक जिला अदालत में सर्च, प्राथमिक जांच में कुछ संदेहास्पद नहीं

by

चंडीगढ़ : जिला कोर्ट में बम की सूचना से हड़कंप मच गया। पुलिस को एक लेटर मिला था, जिसमें कहा गया कि चंडीगढ़ के ज्यूडिशियल कॉम्प्लैक्स में बम रखा गया है। यह बम एक गाड़ी में है, जो 1 बजे फट जाएगा। लगभग 4 घंटे तक जिला अदालत में सर्च की गई। इसी बीच कोर्ट कॉम्प्लैक्स में संदिग्ध कैरी बैग मिला जिसमें टिफिन और एक बोतल थी। इसकी जांच के लिए चंडीमंदिर से आर्मी की टीम को बुलाया गया। टीम ने जांच के बाद इसमें कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला। जिसके बाद ऑपरेशन खत्म हुआ। भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा हुआ था। पूरे कॉम्प्लैक्स को खाली कर सील कर दिया गया था। सभी वकीलों को भी बाहर रहने काे कहा गया था। इसके बाद ऑपरेशन सेल के कमांडो, डॉग स्क्वायड, बम डिस्पोजल टीम और रिजर्व फोर्स कोर्ट पहुंची। वहीं फायर ब्रिगेड की गाड़ियां भी मौजूद रहीं। सेक्टर-43 में जिस जगह पुलिस का सर्च ऑपरेशन चला, उससे थोड़ी दूरी पर ही चंडीगढ़ का बस स्टैंड भी है। वहां भी पुलिस तलाशी अभियान चलाया गया।
एसएसपी मनीषा चौधरी ने बताया कि चंडीगढ़ पुलिस को कंट्रोल रूम में जानकारी मिली थी कि जिला अदालत और बस स्टैंड में बम हो सकता है। इसे लेकर 26 जनवरी को लेकर पुलिस की चैकिंग अभियान के तहत जिला अदालत में पुलिस टीमें भेजी गई। इसमें ऑपरेशन सेल और बम डिटेक्शन टीम भी शामिल थी। अदालत परिसर को तुरंत खाली करवाया गया। इसके बाद से पूरे कैंपस में सर्च ऑपरेशन चलाया गया।
कैरी बैग में वॉटर बोतल और टिफिन मिला : एसएसपी ने बताया कि जिला अदालत में सर्च के दौरान एक कैरी बैग में टिफिन और वॉटर बोतल मिली। इसे बम डिटेक्शन टीम से चैक करवाया गया। पंजाब से भी बम डिटेक्शन टीम भी यहां चैकिंग के लिए पहुंची थी। उसमें प्राथमिक जांच में कुछ संदेहास्पद नहीं मिला। उन्होंने कहा कि चंडीगढ़ पुलिस को हरियाणा पुलिस के कंट्रोल रुम से कॉल आई थी। इसके बाद जिला अदालत समेत हाईकोर्ट और बस स्टैंड पर भी जांच की जा रही है। चंडीगढ़ जिला अदालत के अलावा पंचकूला अदालत में भी इस प्रकार की धमकी आई थी। वहां भी वकीलों, स्टाफ और अन्य लोगों को बाहर निकाल पुलिस ने सर्च की। दूसरी ओर पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में भी पुलिस की सिक्योरिटी बढ़ा दी गई है। वहीं पुलिस ने एहतियात बरतने और किसी भी संदिग्ध वस्तु के मिलने पर पुलिस को सूचित करने के लिए कहा।
चंडीगढ़ जिला अदालत बार एसोसिएशन के प्रधान शंकर गुप्ता ने कहा कि उन्हें दोपहर करीब 12 बजे पुलिस की कॉल आई थी। इसमें जिला अदालत परिसर में बम होने की सूचना दी गई और कोर्ट को खाली करवाने को कहा गया। शंकर गुप्ता के मुताबिक पंचकूला कोर्ट और हाईकोर्ट में भी इस प्रकार की बम की धमकी की सूचना आई थी।
चंडीगढ़ में बम की सूचना को लेकर पुलिस कई एंगल से जांच भी कर रही है। यह वाकई में कोई साजिश है या फिर शरारत की गई है, इसको लेकर पुलिस की स्पेशल टीमें लेटर की जांच में जुटी हुई हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

राजौरी से गिरफ्तार : यूट्यूबर के घर ग्रेनेड अटैक करने वाले को सेना के जवान ने ही दी थी ट्रेनिंग

जालंधर : जालंधर के एक यूट्यूबर के घर पर पिछले महीने हथगोला फेंकने की घटना के सिलसिले में सेना के एक जवान को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।...
article-image
पंजाब

संजीव अरोड़ा बने बिजली मंत्री : हरभजन ईटीओ से बिजली विभाग लिया वापस

मोहाली :  पंजाब मंत्रिमंडल में बड़ा फेरबदल किया गया है। भगवंत मान सरकार ने मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ से बिजली विभाग वापस ले लिया है। उनकी जगह अब संजीव अरोड़ा को राज्य का नया...
article-image
पंजाब

कालेवाल फत्तू में सेवादार भाई सुखजीत सिंह मिन्हास जी ने मुख्य अतिथि की निभाई भूमिका

 होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : श्री गुरु रविदास जी महाराज जी के पावन प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में नोजवान सभा स्पोर्ट्स क्लब रजिस्टर, ग्राम पंचायत, गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी तथा प्रख्यात समाजसेवी ब्लड मोटीवेट प्रदीप बंगा सहयोग से...
article-image
पंजाब

पुलिसकर्मी के साथ लिव-इन में रह रही महिला: फंदा, रात में हुआ था विवाद तो लगाया लिया फंदा, मामला दर्ज

अमृतसर ।  पुलिस कर्मी के साथ लिव इन रिलेशन में रह रही एक युवती ने रविवार की देर रात फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घर में रहे रहे पुलिसकर्मी सविंदर सिंह ने शव लटकते...
Translate »
error: Content is protected !!