कोल्ड स्टोर बनाएं, उद्यान विभाग देगा 50 प्रतिशत सब्सिडी : जिला में बढ़ रहा है फलों का उत्पादन, कोल्ड स्टोर होंगे फायदेमंद: उपनिदेशक

by
वर्ष 2025 में 2200 मीट्रिक टन तक पहुंच गया है फलों का उत्पादन
एएम नाथ।  हमीरपुर 02 फरवरी। प्रदेश सरकार द्वारा उद्यान विभाग के माध्यम से किए जा रहे प्रयासों से जिला हमीरपुर भी फल उत्पादन में अपनी पहचान बनाने लगा है। वर्ष 2025 के विभागीय आंकड़ों के अनुसार जिला में बागवानी क्षेत्र बढ़कर लगभग 8100 हैक्टेयर और फल उत्पादन करीब 2200 मीट्रिक टन तक पहुंच गया है।
उद्यान विभाग के उपनिदेशक राजेश्वर परमार ने बताया कि प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना एचपीशिवा परियोजना और बागवानी तकनीकी मिशन के तहत जिला में मौसम्बी, संतरा, अमरूद, आम, लीची और अनार आदि फलों के पौधारोपण को बड़े पैमाने पर बढ़ावा दिया जा रहा है। विभाग ने वर्ष 2030 तक जिला में फलों के अंतर्गत क्षेत्रफल को लगभग 9000 हैक्टेयर और उत्पादन लगभग 5000 मीट्रिक टन तक पहुंचाने का लक्ष्य रखा है।
उपनिदेशक ने बताया कि आने वाले समय में फल उत्पादन बढ़ने की संभावनाओं को देखते हुए जिला में कोल्ड स्टोरों की आवश्यकता भी महसूस होगी। इसके मद्देनजर बागवानों को अभी से ही कोल्ड स्टोरों के निर्माण के लिए प्रेरित एवं प्रोत्साहित किया जा रहा है। इनके निर्माण पर उद्यान विभाग 50 प्रतिशत सब्सिडी प्रदान कर रहा है।
राजेश्वर परमार ने बताया कि जिला हमीरपुर में फलों का तुड़ान वर्षा ऋतु से शुरू होकर सर्दियों तक चलता है। पूरे जिले में एक ही समय अधिक उपज आने पर कई बार बागवानों को उनकी उपज का उचित मूल्य प्राप्त नहीं हो पाता है और इन फलों के खराब होने पर बागवानों को भारी नुक्सान होता है। ऐसी परिस्थितियों में बागवान अपनी उपज को कोल्ड स्टोर में रख सकते हैं तथा इन्हें उपयुक्त समय पर बाजार में उतारकर अच्छे दाम हासिल कर सकते हैं। अगर कोई बागवान या उद्यमी बागवानी तकनीकी मिशन के अंतर्गत कोल्ड स्टोर बनाना चाहता है तो वह उद्यान विभाग के कार्यालय में संपर्क कर सकता है।
उपनिदेशक ने बताया कि जिला हमीरपुर में डिडवीं क्षेत्र के उद्यमी सुरेश कुमार और भिड़ा के विजयपाल कौशल ने 52-52 लाख रुपये की लागत से कोल्ड स्टोरेज इकाइयां स्थापित की हैं। इन इकाइयों पर उन्हें 26-26 लाख रुपये की सब्सिडी दी गई है। दोनों इकाइयां सौर ऊर्जा से संचालित की जा रही हैं। उपनिदेशक ने जिला के बागवानों से इस योजना का लाभ उठाने की अपील की है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

‘दुपट्टा बना जिंदगी की डोर’: फ्लैश फ्लड में फंसे बाइकर को परिवार ने बचाया, बहादुरी का VIDEO वायरल

भारी बारिश के बाद सड़क पर आया तेज पानी का सैलाब; नवविवाहिता समेत दो महिलाओं ने दुपट्टे से बाइकर को खींचकर सुरक्षित निकाला चंबा। हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में भारी बारिश के बीच...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बर्फ में दोस्तों के संग ट्रेकिंग करने निकले 21 वर्षीय युवक की मौत

एएम नाथ। डलहौज़ी :   उपमंडल डलहौज़ी के अंतर्गत एक 21 वर्षीय युवक की मौत का मामला सामने आया है। मृतक युवक बर्फ के बीच अपने दोस्तों के साथ डायनकुंड में ट्रेकिंग के लिए निकला...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

राष्ट्रीय सुरक्षा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निर्देशों के पालन का लिया संकल्प : सीमावर्ती क्षेत्र की समस्याओं के समाधान के लिए भाजपा सीमा प्रकोष्ठ की बैठक आयोजित

पुनीत महाजन l  जम्मू, परगवाल : जम्मू के परगवाल स्थित मुलखा चौक के पास भाजपा सीमा प्रकोष्ठ के सह-संयोजक चौधरी सुषपाल सिंह की अध्यक्षता में भाजपा सीमा प्रकोष्ठ के कार्यकर्ताओं की एक महत्वपूर्ण बैठक...
article-image
हिमाचल प्रदेश

किन्नौर कांग्रेस में संगठन को लेकर फिर घमासान, मंत्री जगत सिंह नेगी ने नई DCC पर उठाए सवाल

एएम नाथ।  शिमला/किन्नौर। हिमाचल प्रदेश के किन्नौर में कांग्रेस के संगठनात्मक पुनर्गठन को लेकर पार्टी के भीतर मतभेद एक बार फिर सामने आए हैं। राजस्व एवं बागवानी मंत्री और किन्नौर से कांग्रेस विधायक जगत...
Translate »
error: Content is protected !!