कोविड के कारण अपने मां-बाप या कमाने वाले को खो चुके बच्चों को दिया जाएगा विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ: अपनीत रियात

by

होशियारपुर। डिप्टी कमिश्नर अपनीत रियात ने कहा कि कोविड के कारण जिन बच्चों के मां-बाप की मौत हो गई है और वे अनाथ हो गए हैं, ऐसे बच्चों के पालन पोषण के लिए पंजाब सरकार की ओर से अलग-अलग योजनाओं का लाभ देते हुए उनको पेंशन, शिक्षा, स्वास्थ्य सुविधा व अन्य सुविधाओं का लाभ दिया जाएगा। वे आज जिला प्रबंधकीय कांप्लेक्स में अलग-अलग विभागों के अधिकारियों की बैठक को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने स्पष्ट करते हुए कहा कि इन बच्चों को सरकारी योजनाओं का लाभ देते हुए न तो इनकी आर्थिक स्थिति को आंका जाएगा और न ही अन्य कोई शर्त इन पर लागू होगी।
डिप्टी कमिश्नर ने इस दौरान विभिन्न विभागों के प्रमुखों को संबोधित करते हुए उनके विभाग की ओर से चलाई जाने वाली कल्याण योजनाओं का इन लाभार्थियों को लाभ देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अभी तक जिले में इस तरह के 72 मामले सामने आएं है, जिनकी स्वास्थ्य विभाग की ओर से वैरीफिकेशन की जाएगी। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग की ओर से वैरीफिकेशन के तुरंत बाद सभी विभाग इन लाभार्थियों को सरकारी योजनाओं का लाभ देना यकीनी बनाएंगे। उन्होंने कहा कि सबसे पहले जिन बच्चों के मां- बाप की कोविड के चलते मौत हुई है उन सभी बच्चों को सरकार की ओर से 1500 रुपए मासिक पेंशन दी जाएगी।
अपनीत रियात ने कहा कि पंजाब सरकार की ओर से बच्चों की ग्रेजुएशन तक सरकारी स्कूल व कालेज में नि:शुल्क पढ़ाई करवाई जाएगी। इसके अलावा परिवार को आर्शीवाद योजाना, सरबत सेहत बीमा योजना, स्मार्ट राशन कार्ड स्कीम का लाभ भी सुनिश्चित किया जाएगा। उन्होंने जिला रोजगार ब्यूरो को भी निर्देश दिए कि इनके परिवारों में अगर कोई महिला या पुरुष नौकरी करना चाहता है तो उनको उनकी योज्यता के अनुसार रोजगार भी मुहैया करवाया जाए। इस मौके पर जिला सामाजिक सुरक्षा अधिकारी मुकेश गौतम, जिला प्रोग्राम अधिकारी अमरजीत सिंह भुल्लर, जिला सामाजिक सुरक्षा न्याय एवं अधिकारिता अधिकारी सुखविंदर सिंह, जिला खाद्य व आपूर्ति कंट्रोलर रजनीश कुमारी, सहायक सिविल सर्जन डा. पवन कुमार, जिला बाल सुरक्षा अधिकारी मुकेश गौतम, डिप्टी डी.ई.ओ(से) राकेश कुमार, सुखविंदर सिंह, डी.डी.एफ पीयूष गोयल, जिला बाल सुरक्षा अधिकारी डा. हरप्रीत कौर, प्लेसमेंट अधिकारी मंगेश सूद, कैरियर काउंसलर आदित्य राणा के अलावा अन्य विभागों के अधिकारी भी मौजूद थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

देश को दूसरों के फैसले का मोहताज करने वाले मोदी को देश कभी माफ नहीं करेगाः संदीप सैनी

रुस से तेल खरीदने को लेकर अमेरिका की स्वीकृति से देश की छवि को पहुंची ठीस होशियारपुर /दलजीत अज्नोहा : भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की गलत नीतियों के चलते आज विश्व में देश...
article-image
पंजाब

अंतर्राष्ट्रीय माहिरों ने क्षेत्र में भूकंप के कारणों, बचाव, चौकसी व तैयारी संबंधी करवाया परिचित

कंडी क्षेत्र से संबंधित जिलों के अधिकारियों ने बड़ी गिनती में की शिरकत होशियारपुर, 18 अक्टूबर:  डिविजनल कमिश्नर जालंधर डिविजन श्रीमती गुरप्रीत कौर सपरा ने कहा कि भूकंप जैसी प्राकृतिक आपदाओं के कारण नहीं,...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

सगी बुआ का बेटा ही निकला हत्या का आरोपी : हत्या में उपयोग किए पिस्टल को मुहैया करवाने वाले दो सगे भाई ग्रिफ्तार…..पिस्तौल 32 बोर, 1 जिंदा राउंड, 1 चला हुआ कारतूस व स्विफ्ट कार बरामद

होशियारपुर ।   गांव शाहपुर घाटे में युवक की गोली मारकर हत्या करने के मामले को 24 घंटे के भीतर जिला पुलिस ने सुलझाते हुए मृतक युवक की सगी बुआ के बेटे समेत 3 कथित...
article-image
पंजाब

गेंहू की फसल संभालने के बाद दिल्ली कूच को लेकर किसान तैयार : मट्टू

गढ़शंकर: रिलांयस माल गढ़शंकर के समक्ष कुल हिंद किसान सभा दुारा लगाए पक्के र्मोचे में आज गुरमेल सिंह कलसी की अध्यक्षता में रोष रैली की गई। जिसे संबोधित करते हुए कुल हिंद किसान सभा...
Translate »
error: Content is protected !!