कोविड वैक्सीन के लिए 18 से 44 वर्ष के व्यक्तियों का पूर्व पंजीकरण अनिवार्यः डीसी

by
कोविन पोर्टल व आरोग्य सेतु ऐप पर पंजीकरण 28 अप्रैल से हुआ आरंभ
ऊना – 18 वर्ष से अधिक आयु के व्यक्तियों के कोविड टीकाकरण के लिए पंजीकरण खुल गया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने कहा कि 18 से 44 वर्ष के आयु वर्ग के व्यक्तियों के लिए टीकाकरण हेतु पूर्व पंजीकरण अनिवार्य है तथा बिना पूर्व पंजीकरण टीकाकरण नहीं होगा। उन्होंने कहा कि इस आयु वर्ग में लोगों की संख्या अधिक है, ऐसे में टीकाकरण केंद्रों पर बिना पंजीकरण पहुंचने से भीड़ जुटने का खतरा है। इसलिए पूर्व पंजीकरण अनिवार्य है। टीकाकरण स्थलों पर भी मौके पर पंजीकरण सुविधा नहीं दी जाएगी, ताकि लंबी कतारें लगने की आशंका को टाला जा सके।
राघव शर्मा ने 18 से 44 साल आयु वर्ग के लोगों से आग्रह किया कि वह किसी भी असुविधा से बचने के लिए कोविन पोर्टल अथवा आरोग्य सेतु ऐप पर पहले ही पंजीकरण करवा लें। पंजीकरण के लिए http://selfregistration.cowin.gov.in/ लिंक का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। पंजीकरण के समय अपना स्लॉट बुक नहीं किया जा सकेगा। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए स्वास्थ्य विभाग एसएमएस के माध्यम से लाभार्थी को कोविड टीकाकरण केंद्र तथा समय की सूचना देगा। लाभार्थी स्लॉट व समय निर्धारण के उपरांत ही आएं, ताकि किसी को परेशानी न हो। उन्होंने कहा कि 18 वर्ष से अधिक आयु के व्यक्तियों को सभी सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में कोविड का टीका निशुल्क लगाया जाएगा।
जिलाधीश राघव शर्मा ने कहा कि 45 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के लोगों के लिए टीकाकरण स्थल पर पूर्व की भांति मौके पर पंजीकरण की सुविधा जारी रहेगी। हालांकि उन्हें भी पूर्व पंजीकरण की सलाह दी गई है ताकि उन्हें अनावश्यक लाइन में न लगना पड़े। उन्होंने कहा कि बिना किसी बहकावे में आए अपना टीकाकरण करवाएं। कोविड-19 महामारी के संक्रमण को रोकने के लिए लोगों को जागरुक होने की आवश्यकता है। टीकाकरण के बाद भी मास्क का प्रयोग करें तथा सामाजिक दूरी के नियम की अनुपालना सुनिश्चित करें।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

आरएस बाली ने रजियाना में बन रहे वर्किंग वूमेन हॉस्टल के कार्य का किया निरीक्षण

बेटियों को सुदृढ़ और शिक्षित करना मुख्य दायित्व : आरएस बाली एएम नाथ। धर्मशाला :  हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष व पर्यटन विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष (कैबिनेट रैंक) आर.एस. बाली रजियाना में...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

केंद सरकार के भरोसे हिमाचल प्रदेश के विकास कार्य : जयराम ठाकुर

एएम नाथ । शिमला ।नेता प्रतिपक्ष जय राम ठाकुर ने कहा कि केंद्र सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में हिमाचल प्रदेश को हर स्तर पर मदद प्रदान कर रही है, लेकिन राज्य सरकार...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सुक्खू सरकार पर जोरदार बोला हमला : सुक्खू सरकार गैरकानूनी तरीके से भाजपा के 9 विधायकों की सदस्यता को लेकर षड्यंत्र रच रही

एएम नाथ । शिमला । हिमाचल प्रदेश के भाजपा अध्यक्ष डाॅ. राजीव बिंदल ने रविवार को सुक्खू सरकार पर जोरदार हमला बोला। उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू जिस तरह से...
article-image
हिमाचल प्रदेश

वीरेंद्र कंवर ने संपर्क से समर्थन यात्रा के तहत ग्राम पंचायत चताड़ा में सुनीं जन समस्याएं

ऊना : 2 जुलाई 2022- हिमाचल प्रदेश सरकार ने अपने साढ़े चार वर्ष के कार्यकाल में विकास के नए आयाम स्थापित किए हैं तथा पूरे प्रदेश में एक समान विकास करवाया है। इसी कड़ी...
Translate »
error: Content is protected !!