कोविड-19 के कारण व्यक्ति की मौत पर पीडि़त परिवारों को एक्स ग्रेशिया राशी पहुंचाने में जिला कानूनी सेवाएं अथारिटी की ओर से की जा रही है मदद: अपराजिता जोशी

by

होशियारपुर 25 फरवरी:
सी.जे.एम-कम-सचिव जिला कानूनी सेवाएं अथारिटी श्रीमती अपराजिता जोशी ने बताया कि जिला कानूनी सेवाएं अथारिटी की ओर से जिला होशियारपुर व सब-डिविजन्स में उन व्यक्तियों की लिस्टें मंगवाई जा रही है, जिस परिवार के किसी सदस्य की कोविड-19 महांमारी से मौत हो चुकी है। उन्होंने बताया कि अथारिटी की ओर से उन परिवारों को राज्य सरकार की ओर से जनहित में जारी किया गया 50 हजार रुपए की एक्स ग्रेशिया राशी पहुंचाने में मदद की जा रही है। उन्होंने कहा कि पीडि़त परिवार अपने प्रार्थना पत्र, जरुरी दस्तावेजों को संबंधित कार्यालय में जमा करवा सकते हैं। उन्होंने कहा कि जमा दस्तावेजों के माध्यम से मृतक के परिवारों को 30 दिन के भीतर अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर के कार्यालय के माध्यम से वित्तिय सहायता प्रदान की जाएगी।
सचिव जिला कानूनी सेवाएं अथारिटी ने बताया कि इस मामले में लोगों की समस्याओं के निपटारे के लिए सरकार ने जिला स्तर पर शिकायत निवारण कमेटियों का भी गठन किया है। उन्होंने कहा कि पीडि़त परिवार का व्यक्ति एक्स ग्रेशिया संबंधी अपनी शिकायतें जिला कानूनी सेवाएं अथारिटी होशियारपुर के कार्यालय में जमा करवा सकते हैं व उक्त संबंधी जानकारी के लिए कार्यालय के फोन नंबर 01882-224114 पर संपर्क कर सकते हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

चंडीगढ़ से अगवा किया गया पत्रकार कोटकपूरा से पुलिस ने आरोपियों चंगुल से छुड़ा लिया , आरोपी फरार

फरीदकोट/ चंडीगढ़ : चंडीगढ़ से अपहृत किए गए हमदर्द वेब टीवी चैनल के पत्रकार गुरप्यार सिंह को फरीदकोट पुलिस ने कोटकपूरा से पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से छुड़ा लिया है। पैसों के लेन-देन...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

5 करोड़ कैश, 9 करोड़ की ज्वेलरी और अपोलो ग्रीन एनर्जी लिंक : इंद्रजीत यादव नेटवर्क पर चला ED का हंटर

नई दिल्ली : प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने दिल्ली में एक बड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में छापेमारी की, जिसमें करोड़ों रुपये नकद और गहने जब्त किए गए। यह कार्रवाई इंद्रजीत सिंह यादव, उनके साथियों, अपोलो...
article-image
पंजाब

पीएम मोदी आध्यात्मिक, राहुल गांधी को समझना मुश्किल : नवजोत कौर सिद्धू

कोयंबटूर, 16 फरवरी।  पंजाब की पूर्व मंत्री नवजोत कौर सिद्धू ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रशंसा करते हुए उन्हें ‘आध्यात्मिक’ बताया। वहीं उन्होंने लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी को लेकर...
article-image
पंजाब

खन्ना की याचिका पर क्वांटम पेपर मिल के प्रदूषण मामले में मानवाधिकार आयोग ने लिया संज्ञान

पंजाब प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के पर्यावरण इंजीनियर से एक सप्ताह में रिपोर्ट तलब, अगली सुनवाई 14 अक्टूबर को होशियारपुर 19 सितम्बर  : पूर्व सांसद एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता अविनाश राय खन्ना द्वारा सैला...
Translate »
error: Content is protected !!