कौन हैं पायल अरोड़ा…जिन्हें माना जा रहा अहमदाबाद में एयर इंडिया हादसे का जिम्मेदार

by

अहमदाबाद में 12 जून 2025 को हुए एयर इंडिया विमान हादसे की जांच के दौरान भारत के नागरिक उड्डयन नियामक नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) टाटा ग्रुप की एयरलाइंस के तीन अधिकारियों पर कार्रवाई करने का आदेश दिया है।

इन तीन अधिकारियों में से एक अधिकारी पायल अरोड़ा के नाम की चर्चा जोरों पर हो रही है. डीजीसीए ने सुरक्षा चूक मामले में इन तीनों अधिकारियों पर कार्रवाई करने का आदेश दिया है. डीजीसीए के इस आदेश के बाद पायल अरोड़ा को दो अन्य अधिकारियों के साथ अहमदाबाद विमान हादसे का जिम्मेदार माना जा रहा है. आखिर ये पायल अरोड़ा कौन हैं, जिन्हें अहमदाबाद में एयर इंडिया विमान हादसे का जिम्मेदार माना जा रहा है।

डीजीसीए ने एआरएमएस से चूक का लगाया पता

अंग्रेजी के अखबार हिंदुस्तान टाइम्स की एक रिपोर्ट के अनुसार, डीजीसीए ने अपने आदेश में कहा है कि एयर इंडिया ने लाइसेंसिंग, आराम और ताजा जरूरतों में चूक के बावजूद फ्लाइट क्रू मेंबर के शेड्यूल और संचालन के संबंध में बार-बार गंभीर चूक का स्वेच्छा से खुलासा किया है. डीजीसीए के आदेश में कहा गया है कि इन उल्लंघनों का पता एआरएमएस से सीएई फ्लाइट और क्रू मैनेजमेंट सिस्टम में परिवर्तन के बाद की समीक्षा के दौरान चला।

क्या है एआरएमएस

एआरएमएस यानी एयर रूट मैनेजमेंट सिस्टम एक ऐसा सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म है, जिसका इस्तेमाल एयरलाइन की ओर से विभिन्न परिचालन और प्रबंधन कार्यों के लिए किया जाता है, जिसमें क्रू मेंबर की रोस्टरिंग और फ्लाइट प्लान आदि शामिल हैं।

हादसे के लिए कौन-कौन अधिकारी जिम्मेदार

डीजीसीए ने अपने आदेश में अहमदाबाद विमान हादसे के लिए एयर इंडिया के तीन अधिकारियों को सीधे तौर पर जिम्मेदार माना है. इन अधिकारियों में डिवीजनल वाइस प्रेसिडेंट चूरा सिंह, ऑपरेशन डाइरेक्टोरेट के चीफ मैनेजर पिंकी मित्तल और क्रू शेड्यूलिंग और प्लानिंग प्रमुख पायल अरोड़ा का नाम शामिल है।

हादसे के लिए पायल अरोड़ा जिम्मेदार क्यों?

डीजीसीए ने अपने आदेश में कहा है कि एयर इंडिया की ओर से दी गई जानकारी भले ही स्वेच्छा से दी गई हो, लेकिन इससे यह साफ होता है कि क्रू मेंबर की ड्यूटी तय करने, नियमों का पालन कराने और जिम्मेदारी तय करने की प्रक्रिया में गंभीर खामियां हैं. डीजीसीए के मुताबिक, इन अधिकारियों ने बार-बार चालक दल की गलत जोड़ी बनाया, जरूरी लाइसेंस और ट्रेनिंग नियमों को नजरअंदाज करना और शेड्यूलिंग और निरीक्षण में लापरवाही जैसे गंभीर उल्लंघन किए हैं।

डीजीसी के आदेश में इन सबको गंभीर और बार-बार दोहराई गई गलतियां माना गया है. अब चूंकि, पायल अरोड़ा के पास क्रू शेड्यूलिंग और प्लानिंग की जिम्मेदारी है. इसलिए, क्रू मेंबर की ड्यूटी तय करने से लेकर शेड्यूलिंग तक की जिम्मेदारी उन्हीं के पास थी. इसी आधार पर डीजीसीए ने उनके खिलाफ कार्रवाई का आदेश दिया है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

2 साल के अनहद सिंह को गाड़ी में डालकर नहर में फेंक था : वारदात को अंजाम देने वाले दो आरोपी, शव को क्षत-विक्षत करने के लिए नहर में फेंकी कार भी बरामद कर लीगिरफ्तार,

मोहाली : खरड़ पुलिस ने 3 महीने पहले जघन्य वारदात को अंजाम देने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी देते हुए उप कप्तान करण सिंह संधू ने बताया कि 10 अक्टूबर 2023...
article-image
हिमाचल प्रदेश

10 लाख से ज्यादा सम्मान निधि के आवेदन सरकारी दफ्तरों में क्यों धूल फांक रहे: जयराम ठाकुर

लंबित पड़े सम्मान निधि के आवेदनों पर सरकार कब लेगी फैसलामातृशक्ति के साथ सरकार का यह रवैया अपमानजनक एएम नाथ। शिमला : शिमला से जारी बयान में नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने सुक्खू सरकार...
पंजाब

जी.एस.टी विभाग ने बिना बिल के किताबें बेचने वाली गढ़शंकर की एक फर्म पर की कार्रवाई

गढ़शंकर  :  सहायक कमिश्नर स्टेट टैक्स श्रीमती शाइनी सिंह ने बताया कि उनके ध्यान में आया है कि जिले में कुछ किताबों की दुकानों की ओर से बिना बिल के अतिरिक्त चार्ज कर आम...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पुलिस भर्ती घोटाले में 4 और ग्रिफ्तार: अव तक 14 ग्रिफ्तार

शिमला :  हिमाचल पुलिस भर्ती घोटाले में एसआईटी  पूरी तरह एक्शन में आ चुकी है। अव चार और  लोगों को गिरफ्तार किए गए है।  पहले गिरफ्तार किए गए लोगों से पूछताछ करने के बाद...
Translate »
error: Content is protected !!