क्या आप नहीं चाहते मैं ज्यादा बोलूं? पूर्व विधायक बंबर ठाकुर के भाषण के बीच में रोकने पर भड़कीं प्रतिभा सिंह

by
हिमाचल प्रदेश में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व वाली सरकार का बुधवार को दो साल का कार्यकाल पूरा हो गयाl  इस मौके पर बिलासपुर में एक बड़ा कार्यक्रम आयोजित किया गया l
कार्यक्रम में कांग्रेस नेताओं ने मंच पर आकर जनता और अपने कार्यकर्ताओं में जोश भरने की कोशिश की l  इस दौरान जब हिमाचल कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह भाषण दे रही थी, तब अचानक बिलासपुर सदर के पूर्व विधायक बंबर ठाकुर उन्हें रोकने के लिए वहां पहुंच गए l बंबर ठाकुर ने प्रतिभा सिंह को भाषण खत्म के लिए कहा,  इस पर प्रतिभा सिंह नाराज हो गईं l
                         प्रतिभा सिंह ने कहा कि वह अपना भाषण खत्म ही करने वाली थीं. वे संगठन की बात कर रही हैं, लेकिन अगर संगठन की बात नहीं सुनना चाहते तो वह भाषण को खत्म कर रही हैं. प्रतिभा सिंह ने इसके बाद हिमाचल कांग्रेस प्रभारी राजीव शुक्ला का आभार व्यक्त किया और साथ ही सरकार के काम के लिए भी आभार व्यक्त किया l
 उन्होंने कार्यकर्ताओं और मीडिया का आभार व्यक्त कर अपना भाषण खत्म किया. इसके बाद प्रतिभा सिंह ने बंबर सिंह को एक बार दोबारा हिदायत दी कि जब कोई भाषण दे रहा हो, तो इस तरह उसे बीच में नहीं रोकना चाहिए. यह गलत बात हैl  इस दौरान प्रतिभा सिंह खासी नाराज नजर आईं. इसके बाद प्रतिभा सिंह की बॉडी लैंग्वेज भी असहज हो गई और उन्होंने अपनी नाराजगी जाहिर कीl
 प्रतिभा सिंह की नाराजगी की चर्चा :  जिस वक्त हिमाचल कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह को भाषण खत्म करने के लिए कहा गया, तब उन्हें बोलते वक्त हुए सिर्फ 13 मिनट का ही वक्त हुआ थाl  प्रतिभा सिंह सरकार के काम के साथ संगठन को लेकर भी अपनी बात रखना चाह रही थी, लेकिन पूर्व विधायक बंबर ठाकुर किसी वरिष्ठ नेता के कहने पर वहां पहुंचे और प्रतिभा सिंह को उन्होंने भाषण खत्म करने के लिए कहा. प्रतिभा सिंह इस पर नाराज हुईं और जय हिंद, जय हिमाचल के नारे के साथ अपना भाषण खत्म कर दियाl  अब प्रतिभा सिंह की यह नाराजगी एक बार फिर सियासत के गलियारों में हलचल मचाने लगी है l
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

मशीन ऑपरेटर के 150 पदों को भरने के लिए 27 नवंबर को सुबह 10 बजे जिला रोजगार कार्यालय हमीरपुर में साक्षात्कार

हमीरपुर 23 अक्तूबर। बद्दी में वर्द्धमान टेक्सटाइल्स लिमिटेड की एक कंपनी ऑरो टेक्सटाइल्स में बुनकर, फेब्रिक चैकर, रीवाइंडर और मशीन ऑपरेटर के कुल 150 पदों को भरने के लिए 27 नवंबर को सुबह 10...
article-image
हिमाचल प्रदेश

लोकसभा निर्वाचन- 2024 को लेकर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित : सी -विजिल एप के माध्यम से  की जा सकती है आचार संहिता के उल्लंघन से संबंधित  शिकायत

उपायुक्त एवं ज़िला निर्वाचन अधिकारी  मुकेश  रेपसवाल ने की अध्यक्षता एएम नाथ। चंबा, 15 मार्च :  उपायुक्त एवं ज़िला निर्वाचन अधिकारी  मुकेश  रेपसवाल  की अध्यक्षता में  लोकसभा निर्वाचन- 2024 को लेकर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों...
article-image
पंजाब

पंजाब यूटी कर्मचारी व पेंशनर फ्रंट मोर्चा ने डिप्टी स्पीकर के नाम का मांग पत्र उनके ओएसडी चन्नी को सौंपा

गढ़शंकर : डिप्टी स्पीकर श जय कृष्ण सिंह रोड़ी की गैरमौजूदगी में पंजाब यूटी कर्मचारी और पेंशनर्स ज्वाइंट फ्रंट ,यूनिट गढ़शंकर का शिष्ट मंडल मखन सिंह वाहिदपुरी, मुकेश कुमार, जत्थेदार अमरीक सिंह और शर्मिला...
article-image
हिमाचल प्रदेश

भीषण आग : 50 झुग्गियां जलकर राख; फटे कई सिलेंडर, दहशत में लोग

सोलन। हरियाणा और हिमाचल की सीमा पर बालद नदी के किनारे खोखरा पंचायत में एक कबाड़खाने में भीषण आग लग गई है। आग बहुत ही बिकराल रूप धारण कर लिया है। आग का धुआं...
Translate »
error: Content is protected !!