क्रप्शन केस : विजिलैंस द्वारा पूर्व कांग्रेसी मंत्री भारत भूषण आशु गिरफ्तार

by

चंडीगढ़: 22 अगस्त : पंजाब विजिलैंस ब्यूरो भारत भूषण आशु को गिरफ्तार कर लिया गया है। पूर्व कांग्रेसी मंत्री को लुधियाना में एक सैलून से गिरफ्तार किया गया। इस गिरफ्तारी के रिएक्शन में सांसद रवनीत बिट्टू का कहना है कि पंजाब में जंगलराज चल रहा है। उन्होंने कहा कि विजिलैंस की टीम के पास कोई कागज नहीं थे तथा यह गिरफ्तारी धक्केशाही है।
इससे पहले सोमवार को जब पंजाब विजिलैंस की टीम पूर्व मंत्री भारत भूषण आशु को गिरफ्तार करने के लिए पहुंची तो मौके पर मौजूद कांग्रेसी सांसद रवनीत बिट्टू ने इसका जम कर विरोध किया। वह विजिलैंस के साथ उलझ भी पड़े। उन्होंने विजिलैंस अधिकारियों को गिरफ्तारी के कागज दिखाने के लिए कहा। उन्होंने विजिलैंस का घेराव करने की भी चेतावनी दी।
बता दें कि यह पहले से अंदाजा था कि पूर्व कांग्रेसी मंत्री साधू सिंह धर्मसोत, संगत सिंह गिलजियां के बाद विजिलैंस पूर्व खुराक व सप्लाई मंत्री भारत भूषण आशु के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर सकती है। ठेकेदारों की यूनियन ने आशु के कार्याकाल में 2000 करोड़ रुपये के टैंडरों में धोखाधड़ी का भी आरोप लगाया था। विजिलैंस ने इस मामले की जांच एसएसपी स्तर के अधिकारी को सौंपी थी।
शिकायतकर्ता लेबर व ट्रांसपोर्ट के छोटे ठेकेदारों की यूनियन के अध्यक्ष गुरप्रीत सिंह ने बताया था कि 3 सालों से लेबर काटेज, लेबर पी.ई.जी. तथा ट्रांसपोर्ट के टैंडरों में 20-25 बड़े ठेकेदारों को मनमाने रेटों पर ठेके अलाट किए गए थे। जबकि 5000 छोटे ठेकेदारों को दरकिनार किया जा रहा है। कोरोना के समय के दौरान अचानक 2019-20 में विभाग द्वारा टैंडर रेट दुगने कर दिए गए थे। गुरप्रीत सिंह की तरफ से शिकायत विजिलैंस प्रमुख को की गई थी, जिसको फिर लुधियाना विजिलैंस के वरिष्ठ अधिकारी को मार्क किया गया था।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

मोहाली ब्लास्ट : हमलावरों की मदद करने वाला गिरफ्तार

चंडीगढ़ : मोहाली में सोमवार रात को पुलिस इंटेलीजेंस यूनिट के हैडक्वार्टर पर राकेट से चलने वाले ग्रेड से हमला करने के मामले में जांच एजेंसियों को बड़ी सफलता मिली है। सूत्रों के मुताबिक...
article-image
पंजाब , समाचार

101 फुट ऊंचा राष्ट्रीय ध्वज शहीद भगत सिंह चौक होशियारपुर में स्थापित : देश की एकता, अखंडता व समर्पण भावना का प्रतीक है ‘तिरंगा’– ब्रम शंकर जिंपा

कैबिनेट मंत्री जिंपा ने शहीद सैनिकों की शहादत को समर्पित किया राष्ट्रीय ध्वज होशियारपुर, 17 सितंबर: कैबिनेट मंत्री पंजाब ब्रम शंकर जिंपा ने आज शहीद भगत सिंह चौक में 101 फुट ऊंचा राष्ट्रीय ध्वज...
पंजाब

वीस किलो चूरा पोस्त व 62 हजार ड्रग मनी सहित एक ग्रिफतार

गढ़शंकर। गांव देनोवाल खुर्द के निकट से वीस किलो चूरा पोस्त व 62 हजार नकदी सहित ग्रिफतार कर लिया। पुलिस चौकी समुंदड़ा की प्रभारी परमिंदर कौर के नेतृत्व में पुलिस पार्टी देनोवाल खुर्द के...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

आतिशी को चुनाव आयोग का नोटिस : बीजेपी जॉइन ना करने पर धमकी मिलने के आरोपों पर चुनाव आयोग ने लिया संज्ञान , सोमवार दोपहर 12 बजे तक जवाब देना होगा

नई दिल्ली । सरकार में मंत्री आतिशी सिंह की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। बीजेपी जॉइन ना करने पर धमकी मिलने के आरोपों पर चुनाव आयोग ने संज्ञान लिया है और आतिशी को एक नोटिस...
Translate »
error: Content is protected !!